Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फर्स्ट कॉपी’ में मुनव्वर का नया अवतार, ट्रेलर रिलीज, केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर भी आउट

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जब से रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीता है, तब से ही वे लगातार खबरों में बने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 8:47:56

2 News : ‘फर्स्ट कॉपी’ में मुनव्वर का नया अवतार, ट्रेलर रिलीज, केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर भी आउट

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जब से रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीता है, तब से ही वे लगातार खबरों में बने हुए हैं। वे अब दर्शकों को एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस सीरीज में 90 के दशक की पायरेसी इंडस्ट्री की काली दुनिया को दिखाया गया है। मुनव्वर इसमें पायरेसी के मास्टरमाइंड के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर 2 मिनट 11 सैकंड का है, जिसमें वे ‘आरिफ’ नाम के किरदार के रूप में नजर आ रहे हैं।

‘आरिफ’ एक ऐसा नौजवान है जो 90 के दशक की मुंबई में पैसा कमाने के लिए नए रास्ते खोजता है। इसी दौरान वह फिल्म पायरेसी के धंधे में उतरता है और पायरेटेड सीडी बेचने का काम शुरू करता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह इस अवैध कारोबार में कदम रखता है और जल्द ही इस दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन जाता है। मुनव्वर ने अपने रोल को लेकर बताया कि ‘फर्स्ट कॉपी’ एक अंडरडॉग की कहानी है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह रोल मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा क्योंकि यह कहानी संघर्ष, सपनों और सिस्टम से टकराने की है।

यह किरदार मुझे उस दौर में ले गया जब फिल्में लोगों के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ख्वाब हुआ करती थीं। सीरीज में मुनव्वर के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, आशी सिंह, साकिब अय्यूब, इनाम उल हक, मियांग चांग और रजा मुराद जैसे कलाकार भी हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं। यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 20 जून को स्ट्रीम की जाएगी। एमएक्स प्लेयर ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “नाम फर्स्ट कॉपी है, लेकिन शो 100% ओरिजनल है।” सीरीज में मुनव्वर के साथ एकता कपूर और निखिल द्विवेदी जैसे बड़े नाम निर्माता के तौर पर जुड़े हैं।

munawar faruqui,comedian munawar faruqui,bb 17 winner munawar,first copy web series,munawar first copy,kk menon,actor kk menon,special ops 2 web series इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’

एक्टर केके मेनन और करण टैकर की हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सीरीज का पहला सीजन मार्च 2020 में स्ट्रीम हुआ था। यह 11 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इसके सभी एपिसोड प्रीमियर के दिन ही उपलब्ध होंगे। इसमें इस बार साइबर वॉर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द घूमती कहानी दिखाई गई है, जहां हर कोई इसका शिकार हो रहा है।

सीरीज के मुख्य आकर्षण केके मेनन हैं, जो ‘हिम्मत सिंह’ के किरदार के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वो इस बार रिसर्च और एनालिटिकल विंग के सदस्य के रूप में नजर आएंगे। इसमें करण भी उनका साथ देने वाले हैं। इन दोनों के साथ विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, दिलीप ताहिल, प्रकाश राज, परमीत सेठी, कली प्रसाद मुखर्जी, मुजम्मिल इब्राहिम भी सीरीज में तड़का लगाएंगे। ट्रेलर 2.18 मिनट का है। कड़ी सुरक्षा के बीच AI के स्पेशलिस्ट की किडनैपिंग हो जाती है।

वह अधिकारी ताहिर के कब्जे में होता है, जिनके जरिए देश के सभी लोगों के UPI से जुड़ा डेटा वह चोरी करना चाहता है। इस केस के लिए केके को बुलाया जाता है, जो अपनी टीम के साथ इस केस को सुलझाने में जुट जाते हैं। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर शिवम नायर हैं। केके मेनन ने अपने किरदार को लेकर कहा कि ‘हिम्मत सिंह’ हमेशा बहादुरी, इंटेलिजेंस और एक्सपीरियंस के बल पर लड़ते आए हैं। लेकिन इस बार की जंग दिखाई नहीं देती, खतरे बड़े हैं और अनजाने भी, जिसने इस सीजन को न सिर्फ रेलिवेंट बल्कि मेरे लिए बेहद पर्सनल एक्सपीरियंस बना दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका