न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनना चाहते हैं एक अच्छी और आदर्श बहू, जरूर अपनाएं ये गुण

शादी का फैसला हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम फैसला होता है। अपनी शादी को लेकर लोग उत्साहित रहते हैं और कई उम्मीदें रखते हैं। शादी के बाद महिला का रिश्ता अपने पति के साथ ही उसके परिवार से भी जुड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jul 2023 10:34:32

बनना चाहते हैं एक अच्छी और आदर्श बहू, जरूर अपनाएं ये गुण

शादी का फैसला हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम फैसला होता है। अपनी शादी को लेकर लोग उत्साहित रहते हैं और कई उम्मीदें रखते हैं। शादी के बाद महिला का रिश्ता अपने पति के साथ ही उसके परिवार से भी जुड़ता हैं। पति का घर और परिवार उसका ससुराल कहलाता है। अपने ससुराल में एक अच्छी बहू बनना हर लड़की की इच्छा होती हैं। सभी चाहती है कि ससुराल में उनके गुणों की वाहवाही हो। इसके लिए आपको अपनी तरफ से कई एफर्ट डालने पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको परफेक्ट बहू में पाए जाने वाले गुणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको एक अच्छी और आदर्श बहु के रूप में पेश करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

saas-bahu relationship dynamics,understanding the saas-bahu relationship,nurturing a healthy saas-bahu bond,tips for a harmonious saas-bahu relationship,strengthening the bond between saas and bahu,building a positive saas-bahu equation,managing conflicts in the saas-bahu relationship,balancing expectations in the saas-bahu relationship,enhancing communication in the saas-bahu relationship,cultivating mutual respect in the saas-bahu relationship

सबका सम्मान

एक आदर्श बहू बनने के लिए सबसे पहले अपने ससुराल वालों से जुड़ना होगा। इसके लिए ससुराल के सदस्यों का सम्मान करें। सास-ससुर हों या देवर व ननद हों, सभी का सम्मान करें। सम्मान के साथ परिवार के हर एक रिश्ते से जुड़ना शुरू करें, इससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी और आप एक आदर्श बहू बन पाएंगी।

किचन में मदद जरूर करें

इसमें कोई दोराय नहीं कि घर की बहू से सबकी बहुत सी अपेक्षाएं जुड़ी होती हैं। मगर पढ़ाई और नौकरी के कारण बहुत सी लड़कियां रसोईघर के कार्यों से भली भांति परिचित नहीं होती है। मगर ससुराल जाने के बाद बहू का ये फर्ज है कि अगर आप खाना बनाना नहीं भी जानती हैं। तब भी आप रसोई में मदद जरूर कराएं, ताकि घरवालों को किसी तरह की कोई बात करने का मौका न मिल सके।

saas-bahu relationship dynamics,understanding the saas-bahu relationship,nurturing a healthy saas-bahu bond,tips for a harmonious saas-bahu relationship,strengthening the bond between saas and bahu,building a positive saas-bahu equation,managing conflicts in the saas-bahu relationship,balancing expectations in the saas-bahu relationship,enhancing communication in the saas-bahu relationship,cultivating mutual respect in the saas-bahu relationship

पति और परिवार को समझें

महिला का रिश्ता पहले पति से जुड़ता है और साथ ही उसके परिवार से भी। इसलिए शादी के बाद महिला को अपने पति के विचारों और पसंद के बारे में जानना चाहिए। यह आदर्श पत्नी के गुण हैं लेकिन आदर्श बहू बनने के लिए उसे ससुराल के सदस्यों को समझना चाहिए। ससुराल के छोटे-बड़े सदस्य की पसंद नापसंद को समझें।

शिष्ट रहें

जब आपकी सास घर पर हो तो उनके प्रति शिष्ट रहें। उनके साथ बैठें और बातें करें, उन्हें शहर घुमाएं और अगर वह खाना बनाने में आपकी मदद करना चाहती है तो उन्हें ऐसा करने दें। इससे आप उन्हें और बेहतर तरह से समझ सकते हैं। अगर आपकी सास घर का काम करने की इच्छुक नहीं है तो आप खाना बनाने और दूसरे तरह के काम में अपने पति की मदद ले सकती हैं।

परिवार के हर सदस्य का दिल जीते

एक अच्छी बहू बनने के लिए हर लड़की को चाहिए कि वह अपने परिवार के हर सदस्य का दिल जीते और सबसे पहले उसको अपने पति का दिल जीतना चाहिए। सास ससुर का मान सम्मान करना चाहिए और उनके कहे अनुसार ही परिवार के सभी कार्य को करना चाहिए ना कि अपने मन से करें‌। अपने पति सास ससुर घर के बाकी सभी सदस्यों का दिल जीतने की कोशिश करें उनके पसंद नापसंद का ख्याल रखें। जो सबको पसंद हो वही करें जो किसी को पसंद ना हो वह कार्य बिल्कुल भी ना करें। परिवार को खुश रखने और सुखी रखने के लिए लड़की को चाहिए कि वह सभी के पसंद का ख्याल रखें सभी के इच्छा अनुसार ही कार्य करें जिससे परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और आप एक अच्छी बहू बन सकेगी

saas-bahu relationship dynamics,understanding the saas-bahu relationship,nurturing a healthy saas-bahu bond,tips for a harmonious saas-bahu relationship,strengthening the bond between saas and bahu,building a positive saas-bahu equation,managing conflicts in the saas-bahu relationship,balancing expectations in the saas-bahu relationship,enhancing communication in the saas-bahu relationship,cultivating mutual respect in the saas-bahu relationship

सलाह भी है जरूरी

बहू के अपने विचार और पसंद नापसंद हो सकते हैं, लेकिन ससुराल में नए होने के नाते आपको उनके विचारों से तालमेल बनाना होता है, इसलिए किसी कार्य या फैसले से पहले घर के बड़ों जैसे सास-ससुर या जेठ-जेठानी से सलाह लें। सलाह लेने से काम भी होते हैं और अनुभव से मार्गदर्शन भी मिलता है।

ससुराल के रीति रिवाजों को सीखें

हर परिवार की अपनी अलग मान्यताएं और अपने रिवाज होते हैं। अब ये बहू का फर्ज़ है कि अगर उन मान्यताओं के स्वीकार करने से परिवार की गरिमा बनी रहती है, तो हमें किसी प्रकार की अड़चन पैदा नहीं करनी चाहिए। हांलाकि हर मनुष्य के अलग विचार होते हैं। मगर ये भी सच है कि जिस काम में परिवार का साथ मिले, वही सच्ची खुशी है।

ज्यादा डिमांडिंग नहीं होना चाहिए

विवाह के दौरान हम ज़रूरत के हर सामान की खरीददारी करते हैं। जो चीजें सालों साल हमारे काम आती रहती है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि विवाह के फौरन बाद हमें ज्यादा खरीददारी से बचना चाहिए। इसके अलावा हमें बात बात पर अपनी डिमांडस नहीं करनी चाहिए और जो जैसा मिला हो उसे वैसे ही स्वीकार कर लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत