न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा होने के बाद इन कारणों से आती हैं रिलेशनशिप में दूरियां, जानें और दिखाएं समझदारी

। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किन कारणों से बच्चा होने के बाद रिलेशनशिप में दूरियां आती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 6:30:15

बच्चा होने के बाद इन कारणों से आती हैं रिलेशनशिप में दूरियां, जानें और दिखाएं समझदारी

आजकल देखा जा रहा हैं कि लोग अपनी शादी के कई साल बाद भी बच्चा पैदा करने पर विचार नहीं करते हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि एक बार खुद को बच्चे की जिम्मेदारी के लिए तैयार कर लें। जब वे मानसिक रूप से तैयार हो जाते हैं उसके बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई बार देखने को मिलता हैं कि बच्चा होने के बाद पार्टनर से रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। पति-पत्नी से मां-बाप बनने के बाद कपल्स के रिश्ते में काफी कुछ बदल जाता है। नई जिम्मेदारियों के बीच कपल्स के बीच अनबन होना भी स्वाभाविक है। लेकिन इन दूरियों के कारणों को जान अनबन की संभावना को दूर किया जा सकता हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किन कारणों से बच्चा होने के बाद रिलेशनशिप में दूरियां आती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

relationship tips after kids,mates and me,relationship tips


समय की कमी हो जाना

यह एक आम बात है कि जब जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन होता है तो हमारा समय भी बट जाता है। जो समय पति पत्नी एक दूसरे को देते हैं तो उसमें से आधा समय अब वे अपने बच्चे को भी देंगे, जिसके कारण कभी-कभी पति पत्नी केवल माता पिता बनकर ही रह जाते हैं। ऐसे में पति पत्नी बच्चे के साथ साथ कुछ समय अपने लिए भी निकालें। ऐसे में वे बड़े बुजुर्गों को अपने बच्चे की जिम्मेदारी थोड़ी वक्त के लिए दे सकते हैं। या जब बच्चा सो जाए तब वे एक-दूसरे के साथ कीमती वक्त बिता सकते हैं।

प्यार भरी बातों में कमी

पति-पत्नी के जीवन में विश्वास के साथ-साथ प्यार और अपनेपन का होना बेहद जरूरी है। बच्चे आने के बाद अक्सर महिलाओं का ज्यादा समय बच्चे के साथ बितता है और वह अपनी पूरी ममता अपने बच्चे पर ही लुटा देती हैं। ऐसे में पति को ऐसा अहसास होने लगता है कि अब उनके जीवन में प्यार बचा ही नहीं है। और वो एक दूसरे से बोरियत महसूस करते हैं। ऐसी परिस्थिति में खासकर महिलाओं को थोड़ा सा प्यार अपने जीवनसाथी को देने की भी जरूरत है। इसके लिए महिलाएं बच्चे को सुलाने के बाद अपने पति से उसके पूरे दिन के बारे में जान सकती हैं या उनसे कुछ प्यार भरी बातें कर सकते हैं। इसे अलग पति भी पत्नी से बच्चे के अलावा कोई विषय पर बात कर सकता है।

नींद की कमी होना

अक्सर बच्चे रात में ज्यादा रोते हैं, जिसके कारण पति-पत्नी को बार-बार अपनी नींद तोड़कर बच्चे को चुप कराना होता है। इसके कारण दोनों ही नींद की कमी से ग्रस्त हो जाते हैं या अनिद्रा के शिकार हो जाते हैं। इसके कारण उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन, सिर में दर्द, तनाव, चिंता आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। जब ये लक्षण ज्यादा हो हावी हो जाते हैं तो पति पत्नी एक दूसरे पर अपनी झुंझलाहट या गुस्सा निकालते हैं। ऐसे में पति-पत्नी को मिलकर इस समस्या का सामना करना चाहिए। उनमें से कोई एक रात को उठकर बच्चे को संभाले। फिर अगले दिन दूसरा उसी काम को दोहराए। जब बारी बारी से एक-एक दिन में बच्चे को संभालेंगे तो दोनों ही अच्छे से नींद भी ले पाएंगे और चिंता और तनाव से दूर भी रह पाएंगे।

relationship tips after kids,mates and me,relationship tips

जिम्मेदारियों का बढ़ना

जाहिर सी बात है कि पैरेंट बनने के बाद आपकी जिम्मेदारियां भी बढ जाएंगी। हमेशा ऐसा ही होता है कि एक पार्टनर को लगने लगता है कि उसके ऊपर ही बच्चे की परवरिश की ज्यादा जिम्मेदारियां हैं। जिम्मेदारियों के इस बोझ की वजह से वह चिड़चिड़ा हो जाता है और अपने पार्टनर से दूर होने लगता है या लड़ाइयां पैदा होने लगती हैं। इस परेशानी को हल करने के लिए आप दोनों को मिलकर जिम्मेदारियों और कामों को बांट लेना चाहिए। अगर आपको लग रहा है कि आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां हैं तो इस बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।

पति पत्नी के बीच रोमांस की कमी

बच्चे के जन्म के बाद अक्सर महिलाएं अपना पूरा ध्यान बच्चे की परवरिश में निकाल देती हैं। उनके साथ खेलना, उन्हें खिलाना, उनके साथ रोना, उनके साथ हंसना आदि। इसके बीच में वे पति पत्नी के जीवन में रोमांस को बिल्कुल नकार देती हैं। यही कारण होता है कि उनकी सेक्स लाइफ भी इतनी दिलचस्पी नहीं रहती। ऐसे में बच्चे के बाद भी रोमांस और सेक्स लाइफ बढ़िया करने के लिए थोड़े समय के लिए बच्चे को दादी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के पास छोड़ दें, जिससे वे उसका ध्यान रख सके और आप एक दूसरे को कुछ प्राइवेट समय दें सकें।

अकेले ना जाएं घूमने

जब पति-पत्नी के बीच में एकबच्चा आ जाता है तो अक्सर उनका एक साथ बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन दोनों में से किसी एक का बच्चे के पास रहना जरूरी है। ऐसे में पाटर्नर अगर अकेला ही बाहर घूमने चला जाए तो इससे दोनों में से किसी एक को ठेस पहुंच सकती है और उन्हें ऐसा भी लग सकचा है कि अब उनके जीवनसाथी को उनकी जरूरत नहीं है। ऐसे में अकेले घूमने से अच्छा है कि वे कुछ समय अपने बच्चे को परिवार के किसी अन्य सदस्य को पास छोड़कर अपने जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जाएं। इससे जीवन साथी को भी अपने महत्व के बारे में पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन