न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे' – अररिया से राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा वार, CM चेहरे पर साधी चुप्पी

अररिया से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे, वहीं तेजस्वी ने ECI को “गोदी आयोग” बताया। पूरा राजनीतिक बयान पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 5:32:08

'बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे' – अररिया से राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा वार, CM चेहरे पर साधी चुप्पी

बिहार के अररिया ज़िले से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग (ECI) और केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। राहुल गांधी ने सीधे तौर पर कहा कि देशभर में वोट चोरी की घटनाएँ हो रही हैं और चुनाव आयोग इस पर मौन साधे बैठा है। वहीं तेजस्वी यादव ने आयोग को “गोदी आयोग” करार दिया और आरोप लगाया कि वह भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

राहुल गांधी का आरोप – "लाखों वोटरों के नाम गायब"

राहुल गांधी ने कहा कि आज करोड़ों भारतीय मानने लगे हैं कि वोटिंग प्रक्रिया से छेड़छाड़ हो रही है। उनका आरोप था कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस को मतदाता सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई। राहुल ने चुनौती दी – “कर्नाटक में हमने दिखाया कि किस तरह वोट चोरी की गई। बिहार में हम इसे किसी भी हाल में होने नहीं देंगे।”

उन्होंने अपनी यात्राओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि बच्चे तक उनसे आकर कह रहे हैं – “वोट चोर गद्दी छोड़।” राहुल ने कटाक्ष किया कि अगर चुनाव आयोग इन बच्चों से मुलाकात करे तो असलियत तुरंत सामने आ जाएगी।

चुनाव आयोग से सवाल-जवाब की मांग

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने कर्नाटक के महादेवापुरा क्षेत्र का आंकड़ा आयोग के सामने रखा और पूछा – “1 लाख फर्जी वोटर लिस्ट में कैसे आए?” लेकिन आयोग की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने यह मुद्दा उठाया, आयोग ने उनसे एफिडेविट की मांग कर दी। वहीं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यही मुद्दा दोहराया, लेकिन उनसे कोई एफिडेविट नहीं माँगा गया।

उन्होंने कहा – “इससे साफ है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। SIR नाम की यह व्यवस्था दरअसल संस्थागत वोट चोरी का ज़रिया है। बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, लेकिन भाजपा की तरफ़ से एक भी आपत्ति दर्ज नहीं की गई। इससे साबित होता है कि BJP, ECI और चुनाव आयुक्त के बीच गठजोड़ है।”

तेजस्वी यादव का कटाक्ष – "ECI, बीजेपी का कार्यकर्ता"

राजद नेता तेजस्वी यादव ने और भी तीखे तेवर दिखाते हुए कहा – “अब चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा, यह तो भाजपा का कार्यकर्ता बन गया है। ज़मीनी स्तर पर लोग भरोसा खो चुके हैं और आयोग की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।”

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा – “इतना झूठा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा। अफवाह फैलाना ही इनका काम है। बिहार आए तो घुसपैठियों की बात करने लगे, जबकि आयोग के एफिडेविट में एक भी घुसपैठिए का नाम नहीं है।”

मुकेश सहनी का संदेश – "वोट ही सबसे बड़ी ताकत"

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वह लगातार बिहार के विभिन्न इलाकों में जाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं। उनके शब्दों में – “वोट ही असली ताकत है। जब तक हमारे पास मतदान का अधिकार है, तब तक समाज में बराबरी बनी रहेगी।”

दीपांकर भट्टाचार्य का बयान – "सुप्रीम कोर्ट ने भी जताई चिंता"

भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में हुई सुनवाई का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अदालत में साफ दिखा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों से बचकर बोझ राजनीतिक दलों पर डाल रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया – “BLA की ज़िम्मेदारी चुनाव आयोग की है, लेकिन अब इसे पार्टियों पर थोप दिया गया है। सबसे ज्यादा BLA भाजपा के पास हैं, फिर भी उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसका मतलब साफ है कि भाजपा के वोट सुरक्षित हैं, जबकि अन्य दलों के मतदाता प्रभावित हुए हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल