न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में ये लक्षण दिखते ही टोकें उन्हें, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

बच्चों की परवरिश के दौरान अक्सर पेरेंट्स उनके प्यार में इस कदर पागल हो जाते हैं कि उनकी हर जिद को पूरी करने में लग जाते हैं। बच्चों की खुशी के लिए वह सबकुछ करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Jun 2023 2:49:51

बच्चों में ये लक्षण दिखते ही टोकें उन्हें, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

बच्चों की परवरिश के दौरान अक्सर पेरेंट्स उनके प्यार में इस कदर पागल हो जाते हैं कि उनकी हर जिद को पूरी करने में लग जाते हैं। बच्चों की खुशी के लिए वह सबकुछ करते हैं। ऐसे में कई बार माता-पिता दोनों ही अपने बच्चों को बिगाड़ने के जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में बड़े होते बच्चे अक्सर गलत संगत में भी आ जाते हैं और गलत बातें भी सीखने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक अच्छा इंसान बने तो उसकी कुछ आदतों को नजरअंदाज करने की बजाय उन्हें टोकें और ऐसा करने से मना करें। जब बच्‍चे के व्‍यवहार में पहली बार कोई गलत बात दिखे तो इसे हानिकारक नहीं समझा जाता है लेकिन जब बच्‍चे की आदत में यह शुमार हो जाता है तो इसे दूर करना और ज्‍यादा मुश्किल होता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में जिनपर आपको बच्चों को समझाने की जरूरत हैं।

parenting tips,parenting advice,effective parenting strategies,raising children,positive parenting,child development,parenting techniques,parenting skills,parenting guide,parenting resources,tips for new parents,parenting tips for toddlers,parenting tips for teens,parenting tips for discipline,parenting tips for communication,parenting tips for behavior management

बच्चे का बीच में टोकना

कुछ बच्चों को आदत होती है कि वो जब 2 लोग बात कर रहे होते हैं तो बीच में टोकते हैं। बार-बार अपनी बात बीच में बोलते हैं। अगर बच्चा ऐसा करता है तो उसे सिखाएं कि उसे 2 लोगों की बात खत्म होने के बाद ही अपनी कोई बात कहनी है। तब तक इंतजार करना है। ये आदत भविष्य में भी काम आएगी।

गलत भाषा बोले बच्चा

बच्चों पर उनके आसपास के माहौल का असर जल्दी पड़ता है। बच्चे कई बार कुछ बातें सिर्फ देखकर सीख जाते हैं। बच्चों ने कभी किसी को गाली देते सुना हो तो वह भी गाली गलौज करना सीख जाते हैं। वह गाली देने लगते हैं या गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बात करते हैं। आप अपने बच्चे की भाषा पर जरूर ध्यान दें। अगर बच्चा गाली देने लगे तो उसे तुरंत टोक दें और सही गलत का फर्क बताएं। ये भी जानने का प्रयास करें कि बच्चे न कहां से इस तरह की भाषा सीखी है।

​धैर्य ना रखना

छोटे बच्‍चों में धैर्य की बहुत कमी देखी जाती है और इसे आप कई रूपों में देख सकते हैा जैसे कि बार-बार टोकना, जिद करना या रोना शुरू कर देना। अपनी मनपसंद चीज ना मिलने पर अक्‍सर बच्‍चे यही करते हैं। अधीरता से गुस्‍सा, आत्म-नियंत्रण की कमी और सोशल प्रॉब्‍लम हो सकती हैं। यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो बच्‍चों धैर्य रखना सिखाएं।

parenting tips,parenting advice,effective parenting strategies,raising children,positive parenting,child development,parenting techniques,parenting skills,parenting guide,parenting resources,tips for new parents,parenting tips for toddlers,parenting tips for teens,parenting tips for discipline,parenting tips for communication,parenting tips for behavior management

मारपीट करना

अगर बच्चे घर या पड़ोस में दूसरे बच्चों से मारपीट करते हैं, तो ये भी बच्चों के बिगड़ने का संकेत है। मारपीट करने की आदत और हिम्मत अकसर बच्चों में अपने दोस्तों, घर-परिवार के लोगों या टीवी प्रोग्राम और फिल्में देखकर ही आती है। ध्यान दें कि मारपीट करने पर बच्चों को मारें नहीं, बल्कि उन्हें समझाएं। कई बार बच्चे एटेंशन डेफिसिट हाइपर डिस्ऑर्डर का शिकार होते हैं। इस कारण भी उनमें लड़ने-झगड़ने की प्रवृत्ति हावी होती है।

हर बात पर जिद करना

कहीं बाहर जाने पर बच्चा एकदम रोना, किसी चीज को खरीदने के लिए अड़ जाना, अगर बच्चे के मन की बात पूरी ना हुई तो वो टैंट्रम करें या फिर वो चिल्लाएं और रोना धोना मचा दें तब आपको समझ जाना चाहिए कि बच्चा जिद्दी हो गया है। बच्चो को ना सुनने की आदत होनी चाहिए। हर चीज मान ली जाए तो ये आदत नहीं बन पाती है। इससे बच्चों को आगे चलकर समस्या भी होती है क्योंकि असल जिंदगी में आपकी हर बात पूरी ही हो जाए ये जरूरी नहीं है।

parenting tips,parenting advice,effective parenting strategies,raising children,positive parenting,child development,parenting techniques,parenting skills,parenting guide,parenting resources,tips for new parents,parenting tips for toddlers,parenting tips for teens,parenting tips for discipline,parenting tips for communication,parenting tips for behavior management

वह ना नहीं सुन सकते

अगर आपके बच्चे न सुनने पर बहुत अधिक ओवर रिएक्ट करते हैं या तिलमिलाने लगते हैं तो यह एक अच्छे व्यवहार की निशानी नहीं है। अगर आप अपने बच्चे के बिगड़ने का पता लगाना चाहते हैं तो आपको एक बार उन्हें किसी चीज के लिए मना करके देखना चाहिए। इसके बाद उनके रिएक्शन से आपको आपका जवाब मिल जायेगा।

दूसरों को परेशान करना

कुछ बच्चों की आदत होती है कि वो खेलते वक्त या फिर क्लास में दूसरे बच्चों को परेशान करते हैं। अगर घर में छोटे भाई-बहन हैं तो उन्हें परेशान करते हैं। अगर आपका बच्चा ऐसा करता है तो उसे रोकना चाहिए। बच्चे को 8 साल से पहले ही ऐसे व्यवहार के लिएरोकना जरूरी है। बाद में ऐसा करने तक बच्चा दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

चोरी करना

अगर आपका बच्चा किसी दोस्त की कोई चीज घर उठाकर ले आए या घर से चीजे और पैसे गायब रहने लगे तो समझ जाएं कि बच्चा गलत राह पर जा रहा है। वह चोरी करना सीख रहे हैं। उनके शौक और पसंद बढ़ती जा रही है। जिसे पूरा करने के लिए वह चोरी करने लगते हैं। आपको ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चा किसकी संगत में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती