Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता के साथ बनाना चाहते हैं अपने रिश्ते को बेहतर, दें इन बातों पर ध्यान

सभी बच्चे अपने माता-पिता से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन जब बात आती हैं अपने दिल की बात कहनें की या यूं कहें कि खुलकर अपनी इच्छा जाहिर करने की, तो सबसे पहले मां की याद आती हैं। ज्यादातर बच्चे पिता की अपेक्षा मां के काफी क्लोज होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Jun 2023 2:00:49

पिता के साथ बनाना चाहते हैं अपने रिश्ते को बेहतर, दें इन बातों पर ध्यान

सभी बच्चे अपने माता-पिता से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन जब बात आती हैं अपने दिल की बात कहनें की या यूं कहें कि खुलकर अपनी इच्छा जाहिर करने की, तो सबसे पहले मां की याद आती हैं। ज्यादातर बच्चे पिता की अपेक्षा मां के काफी क्लोज होते हैं। वहीं बच्चे अक्सर हर छोटी-बड़ी बात को मां से शेयर करने में कंफर्टेबल फील करते हैं। बच्चे बिना किसी डर के मां सेअपनी हर बार शेयर कर लेते हैं। वहीं पिता से बेहद प्यार करने के बावजूद कुछ बच्चे पिता से ज़्यादा बातचीत नहीं करते हैं। ऐसे में यह कम्युहनिकेशन गैप जगह ले लेता हैं और रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप पिता के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
improve relationship with father,better relationship with father,father-child relationship tips,strengthening bond with father,building a better connection with father,improving communication with father,fostering father-child relationship,fatherhood tips,nurturing relationship with father,tips for a healthy relationship with father,father-child bonding,father-child activities,building trust with father,father-child quality time गिले-शिकवे दूर करें

कई बार पिता और बच्चों के बीच बातचीत का काफी अभाव रहता है, जिसके चलते आपके रिश्ते में दूरियां आना शुरू हो जाती है। ऐसे में आप पिता से बॉन्डिंग अच्छी करने की पहल कम्युनिकेशन गैप दूर खत्म करें और उनसे खुलकर बात करना शुरू कर दें।

कम्युपनिकेशन गैप ना रहने दें


रिश्ता चाहे पिता-पुत्र का हो या फिर पति-पत्नी का, अगर उसमें किसी भी तरह का कोई कम्युनिकेशन गैप है तो वो एक दूसरे के प्रति दिल में गलतफहमियां पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से रिश्ते पर नेगेटिव असर पड़ने के साथ दिलों में दूरियां आने लगती है। इस फादर्स डे अगर आपके और पापा के बीच किसी चीज को लेकर कोई तनाव पनप रहा है तो उसे बातचीत करके दूर करें। अपने पापा से कॉमन इंट्रेस्ट के बारे में बात करें। चाहे वह खेल की बाते हों, पॉलिटिक्स हो या सिर्फ रोजमर्रा की बाते हों, उन चीजों को अपनी बाते में जोड़ें जिनके बारे में बात करके आप दोनों को अच्छा लगे। ऐसा करने से आप दोनों का संबंध गहरा होगा। improve relationship with father,better relationship with father,father-child relationship tips,strengthening bond with father,building a better connection with father,improving communication with father,fostering father-child relationship,fatherhood tips,nurturing relationship with father,tips for a healthy relationship with father,father-child bonding,father-child activities,building trust with father,father-child quality time पिता के करें टाइम स्पेंड

कुछ लोगों को बिजी शेड्यूल के कारण पेरेंट्स के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका नहीं मिल पाता है। जिसके चलते पिता और पुत्र के रिश्तों में भी दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में आप घर के कुछ कामों में पिता की मदद मांगकर उनके साथ समय बिता सकते हैं। इससे साथ में काम करने से पिता और बेटे के रिश्ते में सामंजस्य बनना शुरू हो जाएगा। एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए एक नियमित समय निर्धारित करें। अगर आप कॉफी के लिए बाहर जा रहा हो या पापा सैर पर जा रहे हों तो एक दूसरे के साथ जा सकते हैं। किसी भी रिश्ते के लिए क्वालिटी टाइम जरूरी है।

उनकी पसंद का रखें ख्याल


अगर आपके पिता बागवानी या कुकिंग पसंद करते हैं तो आप इन कामों में उनका हाथ बंटा सकते हैं। ऐसा करने से आपको उनके साथ कुछ समय गुजारने के लिए मिल जाएगा। आप दोनों एक दूसरे की पसंद और नापसंद भी जान सकेंगे। जो आपके रिश्ते को मजबूती देने का काम करेगा। पापा के साथ उन गतिविधियों को करने में समय बिताएं जो उन्हें पसंद हैं, उदाहरण के तौर पर अगर उन्हें गोल्फ़िंग, फिशिंग या हाइकिंग पसंद है, तो उनसे पूछें कि क्या वो इन चीज़ों को आपके साथ करना चाहेंगे। improve relationship with father,better relationship with father,father-child relationship tips,strengthening bond with father,building a better connection with father,improving communication with father,fostering father-child relationship,fatherhood tips,nurturing relationship with father,tips for a healthy relationship with father,father-child bonding,father-child activities,building trust with father,father-child quality time निवेश में मदद करें

कोई भी नया काम करने से पहले पिता की सलाह लेना जरूरी होता है। इससे आपकी अपने पिता के साथ लव बॉन्डिंग भी स्ट्रॉन्ग होती है। साथ ही पापा की जिंदगी के अनुभवों से भी आपको सीख मिलती है। खासकर पैसा इन्वेस्ट करने से पहले आप पिता के साथ बैठकर इस विषय पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

फीलिंग्स को ना करें नजरअंदाज

कई बार पिता और बच्चों के बीच हल्की-फुल्की नोंक झोंक भी हो जाती है। ऐसे में किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें और पिता का गुस्सा शांत होने के बाद उन्हें प्यार से अपना पक्ष समझाने की कोशिश करें। पापा से उन चीजों के बारे में बात करें जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्हें अपनी आशाओं, सपनों और आशंकाओं के बारे में बताएं। इससे उन्हें आपको बेहतर ढंग से समझने और करीब महसूस करने में मदद मिलेगी।

सोशल मीडिया से कराएं दोस्ती
फादर के साथ फ्रेंडली रिलेशन बनाने के लिए आप उन्हें सोशल मीडिया ऑपरेट करना भी सिखा सकते हैं। इससे आपके पिता बोर नहीं होंगे। वहीं कुछ समझ न आने पर पिता को आपसे पूछने में संकोच भी नहीं होगा और पिता के साथ आपका रिश्ता काफी बेहतर बन जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology