न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ के लिए ट्रॉल होने पर साजिद की पत्नी ने खोया आपा, अली फजल ने इस एक्टर के लिए शेयर किया इमोशनल नोट

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इसे सलमान की ओर से फैंस के लिए ईद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 8:53:57

2 News : ‘सिकंदर’ के लिए ट्रॉल होने पर साजिद की पत्नी ने खोया आपा, अली फजल ने इस एक्टर के लिए शेयर किया इमोशनल नोट

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इसे सलमान की ओर से फैंस के लिए ईद का तोहफा बताया गया, लेकिन फिल्म ने काफी निराश किया। जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद फिल्म और सलमान दोनों की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी पत्नी वर्दा खान नाडियाडवाला भी लोगों के निशाने पर आ गई हैं, जो जोर-शोर से फिल्म का प्रचार कर रही हैं। वर्दा फैंस से भिड़ गईं। दरअसल एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ तो शर्म आनी चाहिए और सलमान का करिअर खराब करने तक आप रुकोगे नहीं?”

दूसरे ने वर्दा को टैग करते हुए लिखा, “तुम इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हो?” उल्लेखनीय है कि वर्दा ने 'सिकंदर' को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने 'सिकंदर' को लेकर सकारात्मक रिव्यू शेयर किए थे, जो सलमान के कुछ प्रशंसकों को बिल्कुल पसंद नहीं आए। सलमान के फैंस का दावा है कि वर्दा फिल्म को ट्रॉल करने वालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। एक यूजर ने वर्दा को 'जाहिल औरत' कहा, जिस पर वर्दा ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ।”

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में वर्दा फैंस को गाली दे रही हैं। इस पर एक फैन ने लिखा, “आपसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी। कम से कम आपको आगे आकर असफलता को स्वीकार करना चाहिए। इसमें बुराई क्या है?” एक और यूजर ने फैन से पूछा कि वर्दा ने किस पोस्ट में ये सारे अपशब्द लिखे हैं तो उसने लिखा, “उसने सारे डिलीट कर दिए।” उल्लेखनीय है कि सलमान इससे पहले भी साजिद के साथ कई फिल्में कर चुके हैं और उन सभी ने शानदार बिजनेस किया था। इस बार उनका सिक्का नहीं चला। करीब डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर दिखे सलमान को लोगों ने सिरे से नकार दिया। सलमान की पिछली फिल्म साल 2023 की दिवाली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी, जिसमें उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ खूब जमी थी।

अली फजल ने हाल ही दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर वैल किल्मर को किया याद

‘बैटमैन’ फेम हॉलीवुड के मशहूर एक्टर वैल किल्मर का 1 अप्रैल को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। वे 65 साल के थे। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को काफी दुख पहुंचा। अब एक्टर अली फजल ने किल्मर को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। अली ने किल्मर के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को ताजा करते हुए एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जो उनके जवानी के दिनों की है। अली ने लिखा, “रेस्ट इन पीस मिस्टर वैल किल्मर।

मैं यह नोट इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि आप मेरे लिए वो पहली बड़ी प्रशंसा थे, जो मुझे आप जैसे अभिनेताओं से मिली थी। यह प्रशंसा 2017 में आई फिल्म ‘विक्टोरिया और अब्दुल’ में मेरे द्वारा एक वास्तविक इंसान का किरदार निभाने की कोशिश करने के लिए मिली थी। मैं यह जानता हूं कि मुझे अभी बहुत कुछ करना है, लेकिन यह प्रशंसा ऐसे व्यक्ति की ओर से आई थी, जिसके प्रदर्शन ने उस समय एक्टिंग के प्रति मेरे नजरिये को बदल दिया, जब मैं दुनिया के ब्रैंडो और पेसिनो को फॉलो कर रहा था।

आपने उस दिन मेरे लिए मॉरिसन से बेहतर जिम मॉरिसन बनाया। आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे, क्योंकि हम लोग भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे माध्यम में हैं जो तय समय से भी अधिक समय तक टिके रहते हैं।” बता दें अली ने 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में एक्ट्रेस डेम जूडी डेंच के साथ अभिनय किया था। ब्रिटिश फिल्म निर्माता स्टीफन फ्रीयर्स के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अली ने अब्दुल करीम का किरदार निभाया है, जो आगरा का रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसे रानी विक्टोरिया के वेटर के रूप में नियुक्त किया गया था जो बाद में उनके सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक बन गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत