न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ के पार हुई सिकंदर, सलमान की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म, पुष्पा: द राइज को छोड़ा पीछे

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने जबरदस्त नकारात्मक प्रचार के बावजूद ईद के मौके पर वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म ने पहले तीन दिनों में भारत में 100 करोड़ की कमाई की और चौथे दिन भी अच्छा कारोबार किया। 'सिकंदर' ने पुष्पा: द राइज को भी पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 6:28:32

वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ के पार हुई सिकंदर, सलमान की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म, पुष्पा:  द राइज को छोड़ा पीछे

जबरदस्त नकारात्मक प्रचार के बावजूद सलमान खान की ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्म सिकंदर ने वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि सिकंदर की चौथे दिन की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, लेकिन फिल्म की कमाई अभी भी दो डिजिट में हो रही है। सिकंदर अपनी रिलीज के 4 दिन पूरे कर चुकी है और अब पांचवें दिन में चल रही है। सिकंदर ने तीन दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब सलमान खान के पिटारे में एक और 150 करोड़ी फिल्म आ गई है। वहीं, सिकंदर सलमान खान की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है।

सिकंदर के मेकर्स नाडियाडवाला ग्रैंड सन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की कमाई की पूरा ब्योरा शेयर कर दिया है। फिल्म ने चौथे दिन भारत में 13.85 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सिकंदर ने पहले दिन 35.47 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन 39.37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.16 करोड़ रुपये और चौथे दिन 13.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ सिकंदर का भारत में कुल कलेक्शन 115.85 करोड़ रुपये का हो गया है। सिकंदर ओवरसीज में अब तक इन चार दिनों में 42.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

पुष्पा: द राइज को छोड़ा पीछे

सलमान खान की सिकंदर को आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत मिली थी। पहले दिन 30.6 करोड़ से ओपनिंग करने वाली सिकंदर का बुधवार को कलेक्शन भले ही डामाडोल हुआ हो लेकिन ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज पुष्पा: द राइज के चौथे दिन के कारोबार को पीछे छोड़ने में सफल हो गई है। अल्लू और रश्मिका मंदाना की तेलुगु एक्शन फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था।

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी में पुष्पा द राइज ने चौथे दिन पर 3.7 करोड़ के लगभग कारोबार किया था और सिकंदर ने उससे 6 करोड़ ज्यादा कमा कर अल्लू अर्जुन की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड