न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्त चुनें जरा संभलकर, जानें कैसे लोग बर्बाद कर सकते हैं आपका जीवन

जिंदगी में दोस्तों का होना बेहद जरूरी है। कोई व्यक्ति अपने परिवार के भले ही कितना ही क्लोज हो, लेकिन अगर उसके दोस्त नहीं हैं, तो कहीं न कहीं उसकी लाइफ अधूरी सी ही रहती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jul 2023 5:19:38

दोस्त चुनें जरा संभलकर, जानें कैसे लोग बर्बाद कर सकते हैं आपका जीवन

जिंदगी में दोस्तों का होना बेहद जरूरी है। कोई व्यक्ति अपने परिवार के भले ही कितना ही क्लोज हो, लेकिन अगर उसके दोस्त नहीं हैं, तो कहीं न कहीं उसकी लाइफ अधूरी सी ही रहती है। मनुष्य के जीवन में मित्र को रिश्तेदारों से भी करीबी माना जाता है और अगर मित्र ही आपका नुकसान पहुंचाने की मंशा रखता हो तो वो दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है। जी हां, आप जो दोस्त चुनते है और जिस संगति में रहते हैं उसका असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ता ही हैं। आज हम बता रहे हैं आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में, जो कहने को तो दोस्त होते हैं, लेकिन असल में वे दोस्ती के लायक नहीं होते हैं, क्योंकि उनका आसपास होना ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइये जानते हैं किन लोगों के दोस्त होने से अच्छा हैं कि दोस्त ही ना हो।

importance of best friends,why best friends are crucial in life,the significance of having best friends,the role of best friends in our lives,benefits of having a best friend,how best friends impact our well-being,the value of friendship in life,reasons why best friends are important,lifelong friendships and their significance,the positive influence of best friends

मतलबी लोग

अगर आपके ग्रुप में ऐसे दोस्त हैं, जो सिर्फ तभी आपके आसपास नजर आते हैं या फिर कॉन्टैक्ट करते हैं, जब उन्हें इमोशनल या अन्य तरह के सपोर्ट की जरूरत हो, तो वे मतलबी दोस्त हैं। ऐसे दोस्त कभी भी तब साथ नहीं होते,जब आपको उनकी जरूरत होती है। ये लोग हमेशा सिर्फ इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें किस चीज में खुशी या सुकून मिल रहा है। इस तरह के फ्रेंड्स इमोशनली सबसे ज्यादा हर्ट करते हैं। बेहतर है कि ऐसे दोस्तों को दोस्त की कैटिगरी में रखें ही ना।

ज्यादा गुस्सा करने वाले

जो व्यक्ति ज्यादा गुस्सा करता है, ऐसे व्यक्ति से दूर रहने में ही भलाई है। ऐसे व्यक्ति के बारे में कहा जाता है कि अत्यधिक गुस्से वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ दूसरों का भी नुकसान कर सकता है, क्योंकि वह गुस्से में सही-गलत की समझ भूल जाता है। माना कि वो लोग इमोशनल हैं, भावनाओं में जल्दी बह जाते हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण ना रखना चाहिए। उनका स्वभाव दूसरों को चिड़चिड़ा बना रहा है। इसलिये ऐसे लोगों से दूर रहने का प्रयत्न करना चाहिये।

importance of best friends,why best friends are crucial in life,the significance of having best friends,the role of best friends in our lives,benefits of having a best friend,how best friends impact our well-being,the value of friendship in life,reasons why best friends are important,lifelong friendships and their significance,the positive influence of best friends

नेगेटिव दोस्त

क्या आपकी लाइफ में भी ऐसे दोस्त हैं, जो हमेशा ही नेगेटिव बातें करते हैं? अगर हां, तो बेहतर है कि ऐसे दोस्तों से दूरी बना लें। ऐसा इसलिए क्योंकि नकारात्मक रवैया का प्रभाव न सिर्फ व्यक्ति के करियर, उसके संबंधों, घर-परिवार पर, यहां तक कि व्यवसाय और जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। ऐसे दोस्तों के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कुछ सकारात्मक सोच पाने में असमर्थ महसूस करता हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप कब खुद भी नेगेटिव पर्सन बन जाएं। ऐसे दोस्त हमेशा डिमॉरलाइज़ करने की भी कोशिश करते हैं, जिससे व्यक्ति के आत्मविश्वास तक में कमी आ सकती है। यह न भूलें कि आगे बढ़ने और खुश रहने के लिए पॉजिटिव सोचना और रहना बहुत जरूरी है, इसलिए नेगेटिव दोस्त या लोगों को अपने करीब न ही आने दें।

हर समय खुद का ही गुणगान करने वाले

यदि आपके सामने वाला व्यक्ति जितनी देर भी आपके साथ रहे, सिर्फ अपने गुणगान गाता रहे। अपनी तारीफों के कसीदे कसता रहे। तो आपको कैसा लगेगा? बुरा लगेगा ना? इसी बात से समझ जाइए कि अगर आपके दोस्त हर समय अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते रहते हैं तो, आपको उनसे छुटकारा पा लेना चाहिए। यदि आपके दोस्त हर समय खुद के ही गुणगान व तारीफें करते रहेंगे, तो लोग न केवल आपको नजरअंदाज करेंगे, बल्कि आपका मजाक भी उड़ायेंगे। क्योंकि दूसरे इंसानों को आपकी निजी जिंदगी की तारीफ सुनने का कोई शौक नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाने में ही भलाई हैं।

importance of best friends,why best friends are crucial in life,the significance of having best friends,the role of best friends in our lives,benefits of having a best friend,how best friends impact our well-being,the value of friendship in life,reasons why best friends are important,lifelong friendships and their significance,the positive influence of best friends

विपरीत स्वभाव वाले

विपरीत स्वभाव वाले लोगों में कभी भी मित्रता नहीं हो सकती। अगर रिश्ता दिखावे का होता है। क्योंकि सांप और नेवले की, बकरी और बाघ की, हाथी और चींटी की व शेरनी और कुत्ते की कभी दोस्ती नहीं हो सकती। इसी प्रकार सज्जन और दुर्जन में भी दोस्ती असंभव है। इसलिए दोस्त ऐसा हो जो आपके स्वभाव से मेल खाए।

ओवर पजेसिव होने वाले

सिर्फ रिलेशनशिप ही नहीं बल्कि फ्रेंडशिप में भी पजेसिवनेस होती है, जो कुछ हद तक जायज भी है। हालांकि, जब यह ओवर पजेसिवनेस में बदल जाए, तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। ओवर पजेसिव दोस्त आपको किसी भी अन्य से दोस्ती नहीं करने देते या फिर किसी और के साथ आपके टाइम स्पेंड करने पर नाराज हो जाते हैं। ये आपकी डेटिंग लाइफ तक में दखल दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि दोस्त होने के नाते यह उनका हक है। अपने मेंटल और इमोशनल हेल्थ के लिए इस तरह के दोस्तों को जल्द से जल्द दूर कर देना चाहिए।

जो आपका सम्मान न करे

क्या आपका दोस्त भी मजाक के नाम पर सबके सामने आपकी बेइज्जती करता है? क्या वह सच या खुद को स्ट्रेट फॉरवर्ड व्यक्ति बताते हुए आपके लिए ऐसी बातें बोल देता है, जो आपको हमेशा हर्ट कर देती हैं? अगर हां, तो इस दोस्त को बाय-बाय कह दें। जिस व्यक्ति के मन में आपके लिए या आपकी भावनाओं के लिए सम्मान नहीं, वह कभी दोस्त बन ही नहीं सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती