न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे होने लगे हैं बड़े तो शुरू से ही उनमें डालें ये आदतें, बनेंगे जिम्मेदार

पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों और उनकी दिनचर्या में कुछ अन्य चीजों को जोड़ना जरूरी है। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में जिनके बारे में पेरेंट्स को बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 6:26:13

बच्चे होने लगे हैं बड़े तो शुरू से ही उनमें डालें ये आदतें, बनेंगे जिम्मेदार

पेरेंट्स अपने बच्चों को प्यार करते है और उन्हें हर ख़ुशी देने की चाहत रखते हैं। लेकिन माता-पिता का ये लाड-प्यार बच्चों के लिए घटक भी साबित हो सकता हैं और उन्हें आलसी बना सकता हैं जिसकी वजह से उनमें गलत आदतें पनप सकती हैं। अगर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे आने वाले समय में इस दुनिया का डटकर सामना करते हुए नेक इंसान बने तो इसके लिए उनमें बचपन से ही कुछ आदतें डालने की जरूरत हैं जिनकी मदद से बच्चों को जिम्मेदार इंसान बनाया जा सकता हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों और उनकी दिनचर्या में कुछ अन्य चीजों को जोड़ना जरूरी है। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में जिनके बारे में पेरेंट्स को बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए।

अपने बच्चों को सिखाएं कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ें

साथ ही ये भी सिखाएं कि अपने मामले को कैसे सुलझाएं। अगर किसी दोस्त के साथ मनमुटाव हुआ है तो लड़ाई करने की बजाय चीजों को सुलझाएं। वहीं अगर क्लासमेट से कोई बात हो गई है तो घर पर शिकायत करने की बजाय टीचर के सामने अपना पक्ष सही तरीके से रखना भी सिखाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,children healthy habits

बच्चों में डालें खुद से सोने जागने की आदत

अगर आप बच्चों को सिखाना चाहते हैं कि वे खुद से जागें और खुद से सोएं तो इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि वह समय पर सोएं और समय पर जागें। ऐसे में माता-पिता उनकी दिनचर्या को ऐसे बनाएं, जिससे वे बिस्तर पर समय पर आ जाएं। ऐसा करने से समय पर सोएंगे और उनकी आंखें खुद ब खुद समय पर खुल जाएगी। बाद में वे स्कूल के लिए भी खुद ही समय पर उठ जाएंगे।

सुबह उठकर सबसे पहले करें अपना बिस्तर साफ

कुछ बच्चों की आदत होती है कि वे सोकर उठने के बाद अपने बिस्तर को साफ नहीं करते। और इस आदत को बच्चों को नादानी समझकर माता-पिता नजरअंदाज करते हुए खुद ही बिस्तर साफ करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बता दें कि ऐसा करना गलत है। अपने बच्चों की दिनचर्या में सोने से उठने के बाद सबसे पहले ये आदत जोड़ें की अपने बिस्तर को साफ रखना और चादर की तय करना कितना जरूरी है।

parenting tips,parenting tips in hindi,children healthy habits

अपने कपड़े धोएं

आपको लग रहा होगा कि बच्चे से कपड़े कैसे धुलवाएं। लेकिन आप उन्हें उनके छोटे कपड़े जैसे अंडरगारमेंट्स, रुमाल आदि धोने सिखाएं। इसके लिए आप कपड़े धोते वक्त बच्चों को अपने पास बैठा सकते हैं और उनसे कपड़ों पर साबुन लगवाएं और पानी से कपड़े निकालना सिखाएं। ऐसा करने से आगे चलकर वे खुद अपने कपड़ों को धोएंगे।

बचत की महत्ता

अक्सर आपने देखा होगा कि बच्चों को सही बचत करना और पैसों का प्रबंध करना नहीं आता। और हम ये सोचते हैं कि बच्चों को पैसे देने पर ये उन्हें खो देंगे। पर ऐसा नहीं है। बच्चों को बचत के बारे में आना चाहिए। यह सिखाना भी माता-पिता की जिम्मेदारी है। छोटे बच्चों से कुछ चीजें मार्केट से मंगवाए और उनसे पूरा हिसाब देने के लिए कहें और उन्हें भी कुछ पैसे देकर रखें और समय-समय पर उन पैसों का हिसाब लेते रहें। ऐसे में आप उनको एक गुल्लक लाकर दें और हर महीने पॉकेट मनी दें, जिससे वे पैसों का प्रबंध और बचत दोनों के बारे में सीख जाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,children healthy habits

अपनी चीज को खुद संभालें

अकसर माएं बच्चों की जरूरी चीजें या तो उनकी अलमारी में खुद रखती हैं या फिर अपने पास अलमारी में अरेंज करके रखती है। उन्हें ये डर रहता है कि कहीं बच्चे चीजों के खो न दें। लेकिन ऐसा करना गलत है। अगर शुरुआत में ही बच्चे अपनी चीजें खुद संभाल कर रखें। ऐसी करने से आगे चलकर उन्हें परेशानी नहीं होती है। ऐसे में बच्चों को सही ढंग से चीजें व्यवस्थित रखने की शिक्षा देना माता-पिता का ही फर्ज है। आप अपने बच्चों को उनकी अलमारी दें और उन्हें बताएं कि कपड़े, जूते, एक्सेसरीज आदि को कैसे संभालकर और अरेंज करके रखें।

अपने लिए खुद पैरवी करना

जब भी बच्चों की आस पड़ोस से या अपने दोस्तों से लड़ाई हो जाती है तो वे लड़ाई को सिलझाने के लिए बीच में अपने मां बाप को लेकर आते हैं, जिससे वह उनका बचाव कर सकें और पेरेंट्स उनके बचाव में आ भी जाते हैं। लेकिन यह गलत आदत है। ऐसे में बच्चे चिड़चिड़े और जिद्दी भी बन सकते हैं।

रसोई के छोटे-मोटे काम करना सिखाएं

अकसर माएं बच्चों को रसोई में जाने से रोकते हैं यह सोच कर कि कहीं बच्चे के हाथ में चाकू या कोई नुकीली चीज न आ जाए। ये डर लाजमी है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप बच्चों से छोट-मोटे काम नहीं करवा सकते। आप अपने बच्चों से ब्रेड पर बटर लगाना, अपना टिफिन साफ करना, पानी की बोतल भरना आदि चीजें करवा सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें जरूरत पड़ने पर पानी लेना या फिर लगाना आदि चीजें आ जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर