न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरेंट्स की ये 8 बुरी आदतें करती हैं बच्चों की परवरिश को प्रभावित, जानें और लाए बदलाव

बचपन में देखी गई पेरेंट्स की आदतों का बच्चों के आने वाले समय को प्रभावित करता हैं। पैरेंट्स को अपनी कुछ ऐसी आदतें छोड़ देनी चाहिए, जो बच्चों की परवरिश में रुकावट बनें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 4:38:44

पैरेंट्स की ये 8 बुरी आदतें करती हैं बच्चों की परवरिश को प्रभावित, जानें और लाए बदलाव

पैरेंट्स होने के नाते बच्चों की अच्छी परवरिश का जिम्मा आप पर ही होता हैं। आप अपने बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं और किस ओर लेकर जाना चाहते हैं यह आपकी आदतों पर भी निर्भर करता हैं। जी हां, पैरेंट्स बच्चों के रोल मॉडल होते है। हर बच्चा बड़ा होकर अपने माता-पिता के जैसा ही बनना चाहता है। यही वजह है कि बच्चे पैरेंट्स की हर अच्छी-बुरी आदत की नकल करते हैं। बचपन में देखी गई पेरेंट्स की आदतों का बच्चों के आने वाले समय को प्रभावित करता हैं। पैरेंट्स को अपनी कुछ ऐसी आदतें छोड़ देनी चाहिए, जो बच्चों की परवरिश में रुकावट बनें। आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंट्स की उन्हीं कुछ बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों की परवरिश को प्रभावित करती हैं। इन्हें जान जल्द बदलाव करने की जरूरत हैं।

टेलीविज़न देखने का समय

पैरेंट्स हों या बच्चे- सभी के लिए टीवी टाइम एक निश्चित समय सीमा में होना चाहिए। अगर पैरेंट्स ही कई-कई घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे रहेंगे, तो बच्चे भी ऐसा ही करेंगे। बच्चे को मनोरंजन का एकमात्र जरिया टीवी ही नज़र आता है, जिसके कारण उन्हें इलेक्ट्रॉनिक गैज़ेट और टेक्नोलॉजी की बुरी लत लग जाती है। अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि बच्चों में टेक्नोलॉजी की लत बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है। इसका बुरा असर बच्चों के बौद्धिक विकास पर पड़ सकता है और उनमें पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम तय करने से पहले पैरेंट्स अपने लिए भी टीवी की लिमिट निर्धारित करें।

parenting tips,parenting tips in hindi,parents bad habits

ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना

साइकोलोजिस्ट के अनुसार, ज़्यादातर पैरेंट्स में यह बुरी आदत होती है कि हमेशा बच्चों पर चिल्लाते रहते हैं। दरअसल, बच्चों पर छोटी-छोटी बात पर चिल्लाना बिलकुल सही नहीं है। पैरेंट्स भूल जाते हैं कि उनके चिल्लाने की बुरी आदत का असर बच्चों पर भी पड़ता है और धीरे-धीरे उनमें भी यही आदत पनपने लगती है। कुछ बच्चे तो एंग्जायटी और डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं पैरेंट्स की इस आदत से पैरेंट्स-बच्चों के रिश्तों कड़वाहट आने लगती है। बेहतर होगा कि पैरेंट्स अपने पर नियंत्रण रखें। छोटी गलतियों पर बच्चे पर चिल्लाने की बजाय उसे प्यार से समझाएं।

तुलना करना

चाइल्डहुड डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट का मानना है कि दूसरे बच्चों के साथ अपने बच्चे की तुलना करना- पैरेंट्स की सबसे बुरी आदत है। सबसे पहले तो पैरेंट्स अपनी इस गंदी आदत को छोड़ें और कभी भी दूसरे बच्चों के साथ अपने बच्चे की तुलना करने की कोशिश न करें। इसका बुरा असर बच्चों के विकास और वृद्धि पर पड़ता है। पैरेंट्स के ऐसे व्यवहार से बच्चे का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है और वो खुद को दूसरों से कम आंकने लगता है। अच्छा तो यही होगा कि पैरेंट्स बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उनकी खूबियों पर ध्यान केंद्रित करें और उन्हें सराहें।

parenting tips,parenting tips in hindi,parents bad habits

मारपीट

अनेक चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, हिंसा का कोई भी रूप यहां तक ​​कि सबसे छोटा थप्पड़, खतरनाक तरीकों से दर्दनाक हो सकता है, विशेष रूप से बच्चों में। भारतीय समाज में पैरेंट्स अक्सर इस तरह की गलती करते है। छोटी-छोटी बातों पर पैरेंट्स बच्चों पर हाथ उठाते हैं, उनके साथ मारपीट करते हैं। पैरेंट्स का बच्चों को समझाने का यह तरीक़ा बिलकुल सही नहीं है। बार-बार उन पर हाथ उठाने से बच्चे विद्रोही बन जाते हैं।

बॉडी शेमिंग

बच्चों में डिप्रेशन, एंग्जायटी और आत्मविश्वास की कमी होने का एक कारण बॉडी शेमिंग भी है। बॉडी शेमिंग यानी बच्चे का बहुत अधिक दुबला-पतला होना या फिर बहुत अधिक मोटा होना। यदि आपका बच्चा भी बहुत अधिक दुबला या मोटा है, तो उसे इसके लिए शर्मिंदा न करें। पैरेंट्स बच्चे की खामियों को इंगित करने की बजाय उनके सकारात्मक गुणों पर जोर दें।

parenting tips,parenting tips in hindi,parents bad habits

गॉसिप करना

कुछ पैरेंट्स को गॉसिप करने की बुरी आदत होती है। उनकी यही आदत आगे चलकर बच्चों में पनपने है और बच्चे भी अपने दोस्तों के साथ गॉसिप करना शुरू कर देते हैं जो कि उनकी उम्र के हिसाब से गलत है।

धूम्रपान

कुछ पैरेंट्स की आदत होती कि वे बच्चों के सामने धूम्रपान करने करने से ज़रा भी परहेज़ नहीं करते। सेकंड हैंड स्मोकिंग से बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छोटे बच्चों के फेफड़े अभी पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं और धूम्रपान के कारण अविकसित फेफड़े कमजोर और बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे बच्चे होने लगते हैं, तो चोरी छिपे वे भी पैरेंट्स की इस आदत को फॉलो करने लगते हैं।

अपमानित करना

बच्चों के विकास के लिए जैसे प्रोत्साहित करना जरुरी है, वैसे ही उनको अपशब्द बोलना, उनका अपमान करना बच्चों के विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, बच्चों को डिग्रडिंग यानी अपमानित करना शारीरिक शोषण के तहत नहीं आता, लेकिन इसे मानसिक और भावनात्मक शोषण के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और यह बच्चे के मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक दोनों तरीक़े से बच्चे के जीवन पर बुरा असर डालता है। इसलिए जरुरी है कि बच्चे को सामाजिक रूप से दूसरे लोगों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनमें आत्मविश्वास पनपे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर