न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बिजली जाने के बाद भी नहीं लगेगी गर्मी, इस तरह रखें घर को ठंडा

ऐसे में आपको जरूरत हैं अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाने की ताकि बिजली जाने के बाद भी घर का वातावरण ठंडा बना रहे और आपको गर्मी ना लगे। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे उपाए जिनसे आपका आशियाना गर्मी में भी रहेगा ठंड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 6:59:22

गर्मियों में बिजली जाने के बाद भी नहीं लगेगी गर्मी, इस तरह रखें घर को ठंडा

गर्मियों के मौसम में दस्तक देना शुरू कर दिया हैं और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ते हुए 30 डिग्री के पास पहुंच चुका हैं। भरी गर्मियों में दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में दिन के दौरान तापमान 48 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच जाता है। ऐसी भीषण गर्मी से बचने के लिए घरों में पंखे, कूलर, AC आदि की मदद ली जाती हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि कभी बिजली चल जाए तो, जो कि गर्मियों के दिनों में अक्सर झेलना पड़ता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाने की ताकि बिजली जाने के बाद भी घर का वातावरण ठंडा बना रहे और आपको गर्मी ना लगे। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे उपाए जिनसे आपका आशियाना गर्मी में भी रहेगा ठंड़ा।

tips to keep house cool,household tips

दिन में खिड़कियों को बंद रखें

परछाई में कोई भी चीज ठंडी रहती है। धूप से अगर कमरे को बचा कर रखा जाए तो कमरा ऑटोमैटिक ठंडा हो जाता है। इसलिए अगर आप बिना इलेक्ट्रिसिटी के कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं तो आप कमरे की खिड़कियों को बंद कर दें। खास कर दक्षिण के तरफ की खिड़कियों को बंद कर दिया जाए और पर्दे लगा दिए जाएं तो भी कमरे को ठंडा रखा जा सकता है।

छत न हो गर्म

छत का ठंडा रहना बेहद जरूरी है। कितने भी उपाय घर के अंदर कर लें लेकिन छत गर्म है तो ज्यादा फर्क नहीं महसूस कर पाएंगे। इसलिए रूफ पर पौधों का इंतजाम करें या घास लगवाएं। इससे पूरे घर का तापमान कम बना रहेगा। छत को टूटे हुए गमलों के टुकड़ों से भी कवर किया जा सकता है। छतों पर फॉल्स सीलिंग लगवाएं। इससे छत के नीच एक अतिरिक्त परत बनती है और धूप के कारण छत के गर्म होने का असर कमरे के अंदर कुछ खास नहीं पड़ता है। इसकी एक और खासियत यह है कि इससे कमरे की खूबसूरती भी बढ़ती है।

आस-पास हरियाली

घर के अंदर तो कुछ पौधे हों ही, आस-पास भी हरियाली बनाएं रखें। इससे आपका घर काफी ठंडा रह सकता है। अगर घर के आसपास इतनी जगह नहीं है तो हर संभव जगह पर छोटे पौधे उगाए जा सकते हैं। दीवार पर इस मौसम में बेल चढ़ाना भी मददगार होगा।

tips to keep house cool,household tips

जमीन पर बिस्तर

कमरे में गर्म हवा ऊपर की तरफ रहती हैं। कोशिश करें कि आपके बिस्तर का लेवल नीचे हो। ऐसा करने पर गर्मी कम लगेगी। गर्मियों में ग्राऊंड फ्लोर पर सबसे ज्यादा ठंडक हो जाती है। अगर संभव हो तो इसी मंजिल पर सोने का इंतजाम करना बिजली का काफी खर्च बचा सकता है। क्योंकि एसी को भी तल मंजिल का कमरा ठंडा करने में कम देर लगेगी।

चादरें हों सूती

बिस्तर पर लेटते वक्त ही महसूस हो जाता है कि चादर मौसम के लायक है या नहीं। सैटिन और पॉलिस्टर शीट का मौसम गया। कॉटन का दौर है। सूती चादरें बिछाएं। हलके रंग की शीट्स गर्मी नहीं सोखती हैं।

पर्दे का फर्क

परदों का सिर्फ यह काम नहीं होता कि वे घर को बाहर वालों की नजर से बचाएं। वे घर के अंदर की ठंडक को घर में ही बनाए रखने में मददगार हैं। ब्लाइंड्स या पर्दे मौसम अनुसार होने चाहिए। इन्हें बदलेंगे तो खुद फर्क महसूस करेंगे। इस मौसम में हल्का रंग काफी ठंडक पहुंचाएगा। भारी पर्दे अंदर की ठंडक को बाहर नहीं जाने देंगे इसलिए कोशिश करें कपड़ा मोटा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत