न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मच्छर बनते हैं कई बीमारियों का कारण, मिनटों में इन्हें घर से दूर भागाएंगे ये 5 उपाय

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना आपको नुकसान पहुंचाए घर से मच्छरों को दूर भगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 5:42:10

मच्छर बनते हैं कई बीमारियों का कारण, मिनटों में इन्हें घर से दूर भागाएंगे ये 5 उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि घर के कोनों में मच्छर पनपने लगते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हानिकारक हैं क्योंकि ये मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों का कारण बनते हैं। मच्छरों के होने से लोगों की नींद में भी परेशानी आती है। घर में अगर छोटे बच्चे हो तो यह और भी परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सेहतमंद रहने के लिए घर को मच्छरों से मुक्त किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना आपको नुकसान पहुंचाए घर से मच्छरों को दूर भगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

remedies to get rid of mosquitos,household tips,home decor tips

नीम का तेल

नीम मनुष्य के लिए कितना लाभकारी है ये तो सभी जानते है। स्वास्थ्य के प्रति इसके लाभों से भी सभी भली भांति वाकिफ है लेकिन क्या आप जानते है की इसकी मदद से मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। एक शोध में किये गए अध्ययन में पाया गया की यदि 1:1 में नारियल तेल को नीम के तेल के साथ मिलाकर प्रयोग किया जाए तो मच्छर भगाने का ये सबसे अच्छा उपाय है। दरअसल इस मिश्रण में कई शक्तिशाली जीवाणुरोधी, कवक विरोधी (एंटी फंगल), विषाणु (एंटी वायरस) एवं प्रोटोज़ोआल विरोधी एजेंट होते है जो आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है। ये गंध मच्छरो को दूर रखने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए नीम के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने शरीर के सभी खुले स्थानों पर रगड़े। यह उपाय कम से कम आठ घंटे तक मच्छरों से आपकी रक्षा करेगा।

नीलगिरी और नींबू का तेल

एक शोध में किये गए परीक्षणों के आधार पर नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण मच्छर भगाने के सबसे असरदार तरीकों में से एक है। इसमें मौजूद सिनियोल नामक घटक आपको मच्छरों से बचाने में मदद करता है। जो त्वचा पर लगाने से एंटी सेप्टिक और कीट विकर्षक दोनो के गुण प्रदान करता है। इस मिश्रण का सबसे अच्छा तथ्य ये है की इसका निर्माण पुर्णतः प्राकृतिक उत्पादों द्वारा किया गया है जिनके कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस मिश्रण को बनाने के लिए नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण का प्रयोग अपने पुरे शरीर पर करें।

लहसुन

अपने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो लहसुन का इस्तेमाल सभी करते है लेकिन क्या कभी इसके मच्छर भगाने के फायदों के बारे में सुना है? शायद नहीं, क्योंकि अधिकतर लोग इसके इस फायदे से अभी तक अनजान है। आयुर्वेद में भी लहसुन के फायदों में इस फायदे को सम्मिलित किया गया है। हालाँकि ये थोडा बदबूदार होता है। लेकिन इसकी इसी खूबी के कारण मच्छर इसके आस पास आने से भी कतराते है। लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर को काटने से रोकती है और साथ ही आपके घर में इनके प्रवेश पर भी पाबंदी लगाती है। इसके लिए लहसुन की कुछ फलियों को पीसकर उन्हें पानी में उबाल लें। और कमरे में इस मिश्रण का छिडकाव करें।

remedies to get rid of mosquitos,household tips,home decor tips

टी ट्री आयल

बालों और त्वचा के विभिन्न फायदों के अतिरिक्त टी ट्री आयल एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी भी है जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। अपनी गंध, कवक रोधी और जीवाणुरोधी गुणों एक चलते ये आपको मच्छरों के काटने से बचाता है। इसके लिए अपनी त्वचा पर थोडा सा तेल मलें या उसकी कुछ बुँदे वेपराइज़र में डालें। और इसे अपने कमरे में फैलने दे। ऐसा करने से इस तेल की महक हवा में फैलेगी जिससे मच्छर भाग जायेंगे।

गंजनी

गंजनी तेल, गंजनी घास से निचोड़कर निकाला गया एक सुगन्धित तेल है। मच्छरों के काटने से बचने के लिए ये तेल काफी प्रभावी उपाय है। इतना ही नहीं, कई लोग तो मच्छर भगाने के लिए रासयनिक पदार्थो से बजाय इसका ही इस्तेमाल करते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है। केवल एक मोमबत्ती में इसके एक्सट्रेक्ट को डालें या किसी वेपराइज़र में डालकर इसका छिडकाव घर में कर सकते है। आपका वातावरण मच्छर रहित हो जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें