न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें कैसे तैयार किया जाता है नकली मावा, ऐसे करे पहचान; दिवाली पर रंगीन मिठाइयों से बनाए दूरी

नकली मावा से मिठाई का स्वाद तो खराब होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे कि ये नकली मावा बनता कैसे है और इसके असली-नकली की पहचान कैसे की जा सकती हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Oct 2022 1:26:35

जानें कैसे तैयार किया जाता है नकली मावा, ऐसे करे पहचान; दिवाली पर रंगीन मिठाइयों से बनाए दूरी

त्योहारों का सीजन चल रहा है। धनतेरस, दिवाली (Diwali), गोवर्धन और भाई दूज आ रहे हैं। हमारे यहां फेस्टिव सीजन का मतलब है घर की सजावट, नए कपड़े और ढेर सारी मिठाई। मिठाई के बिना हमारा कोई त्योहार पूरा ही नहीं होता। कुछ लोग अपने घरों में मिठाई बनाते हैं तो ज्यादातर बाजार से खरीदते हैं। दिवाली आते ही बाजार भी नई-नई मिठाइयों से सजने लगते हैं। ज्यादातर मिठाई मावा से बनती हैं। लेकिन त्योहारों में नकली या मिलावटी मावा भी आना शुरू हो जाता है। मिठाई की डिमांड इतनी ज्यादा होती है कि कुछ लोग इस मांग का फायदा उठाते हुए मिलावटी मावे की मिठाई बेचना शुरू कर देते हैं। नकली मावा से मिठाई का स्वाद तो खराब होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे कि ये नकली मावा बनता कैसे है और इसके असली-नकली की पहचान कैसे की जा सकती हैं...

diwali 2022,fake mava banane ki vidhi,fake mava kaise pehchane,fake mava pehachane ka tarika,household tips

कैसे बनता है नकली मावा

- नकली मावे को तैयार करने के लिए घटिया किस्म का मिल्क पाउडर मिलाया जाता है। इसमें टेलकम पाउडर, चूना, चॉक और सफेद केमिकल्स जैसी चीजों की मिलावट भी होती है।

- नकली मावा के लिए दूध में यूरिया, डिटर्जेंट पाउडर और घटिया क्वालिटी का वनस्पति घी मिलाया जाता है।

- सिंथेटिक दूध बनाने के लिए मामूली वॉशिंग पाउडर, रिफाइंड तेल, पानी और शुद्ध दूध को आपस में मिलाया जाता है। इस तरह एक लीटर दूध से 20 लीटर सिंथेटिक दूध तैयार किया जाता है। इस दूध से मावा तैयार होता है।

- कुछ लोग मावा में शकरकंद, सिंघाड़े का आटा, मैदा या आलू भी मिलाते हैं। मावे का वजन बढ़ाने के लिए इसमें आलू और स्टार्च मिलाया जाता है।

diwali 2022,fake mava banane ki vidhi,fake mava kaise pehchane,fake mava pehachane ka tarika,household tips

ऐसे करें पहचान

- अगर मावे को खाने से घी की खुशबू आती है। थोड़ा सा मावा ही हाथ पर लेकर देखने से ही उससे देशी घी की महक आती है तो समझिए वो मावा असली है और अगर मावे में नमकीन स्वाद आता है तो समझ जाइए कि मावा नकली है।

- 2 ग्राम मावा का 5 एमएल गरम पानी में घोल लें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें टिंचर आयोडीन डालें। अगर मावे का रंग नीला हो जाता है तो वो खाने लायक बिलकुल भी नहीं है। उसमें स्टार्च मिला हुआ है।

- खोया की गोली बनाएं और अगर यह गोली फटने लगे तो समझें मावा नकली या मिलावटी है।

- असली मावा मुंह में चिपकता नहीं है जबकि नकली मावा चिपक जाएगा।

- मावे में थोड़ी चीनी डालकर गरम करें। अगर यह पानी छोड़ने लगे तो यह नकली है।

खाद्य विभाग का कहना है कि आप रंगीन मिठाईयां कतई न लें क्योंकि उसमें मिलावट की संभावना सबसे अधिक रहती है। खाद्य विभाग तो अपने स्तर से लोगों को जागरुक कर रहा है। मिलावटखोरों को पकड़ भी रहा है लेकिन आपका सतर्क रहना सबसे आवश्यक है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत