न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। जब बात भारत देश की हो तो यहां की होली विश्वप्रसिद्ध है। यहां कई ऐसी जगह है जहां अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है।

Posts by : Karishma | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 10:48:40

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। जब बात भारत देश की हो तो यहां की होली विश्वप्रसिद्ध है। यहां कई ऐसी जगह है जहां अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है। क्योंकि यहां की संस्कृति और रीति-रिवाज उतने ही रंगीन है जितना की होली में रंग। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगह की होली के बारें में बताने जा रहे है जहां होली मनाने का तरीका बहुत ही अलग और अनोखा है, ऐसे में आप इन जगहों पर जाकर अपनी होली की छुट्टियों का मजा उठा सकते है। आइए जानते है फिर...

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली

वैसे तो राजस्थान में कई जगह है जहां की होली उत्सव को मनाने का तरीका थोड़ा अलग है। लेकिन इन सब में अजेमर के पास बसे ब्रह्मा मंदिर से प्रसिद्ध पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली बहुत प्रसिद्ध है। होली मनाने के लिए यहां जाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि यहां कई देसी और विदेश पर्यटक अपने बेगपैक्स के साथ घूमते हुए और होली का फ़ूड एन्जॉय करते नजर आते है। यहां मौजूद घाटों और मंदिरों के पास जमकर जश्न मनाया जाता है, लोग एक दूसरे को रंग लगाने के साथ लोग गुजिया खाने और भांग ठंडाई प्रतियोगिता में भी भाग लेते दिखाई देते हैं। इसके अलावा यहां होली का रंग लगाते समय एक दूसरे के कपडे फाड़ने की एक अलग ही होड़ मची रहती है। यहां लोग कूल म्यूजिक के साथ कपड़ो के हवा में रंग भी उड़ाते है।

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

मथुरा-वृंदावन की लट्ठमार होली

देश की प्रमुख फेस्टिवल में मथुरा-वृन्दावन की होली भी काफी प्रसिद्ध है। यहां एक अनोखी परंपराओं में से एक लठमार होली मनाई जाती है जो उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में लोग लट्ठमार होली खेलने के लिए दूर-दूर से आते हैं। यहां द्वारिकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का है यह उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहीं नहीं यहां की होली में देश-विदेश के कई पर्यटक भी शामिल होती है। दरअसल लट्ठमार होली की परंपरा में महिलाएं डंडों या लट्ठ से पुरुषों पर वार करती हैं और खेल-खेल में उन्हें मारती हैं, साथ ही रंग भी लगाती हैं जो भक्ति और मस्ती का एक अलग ही नजारा पेश करता है।

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

बरसाने की लड्डू मार होली

मथुरा से कुछ दूरी पर बसे राधा रानी की नगरी बरसाने में भी अनोखी होली मनाई जाती है। यहां छड़ीमार होली मशहूर है। छड़ीमार होली की यह खास परंपरा बरसाना में खेली जाती है। यहां होली के मौके पर होली से कुछ दिन पहले बरसाना में लड्डू मार होली भी खेली जाती है। मंदिर के पंडित लड्डू का भोग लगाते हैं, जिसके बाद भक्तों पर लड्डू फेंके जाते हैं, साथ ही अबीर-गुलाल की होली भी खेलते हैं।

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

उदयपुर की शाही होली

उदयपुर झीलों और शाही महलों भारत का उदयपुर कई मायने में पहचान रखता है, यहां होली की शाम को ख़ास तरीके से होलिका का दहन किया जाता है जिसे शाही होली कहा जाता है। यहां पर लोग आग जलाते हैं और शाही तरीके से इस त्यौहार को सेलिब्रेट करते हुए दिखाई देते हैं। होली पर सिटी पैलेस में मौजूद शाही निवास से एक जुलूस निकाला जाता है जो मानक चौक तक पहुंचता है, इस जुलूस में हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ कई लोग शामिल होते हैं।

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

रंग नहीं बारूद और गोलियों की होली

जहां एक ओर उदयपुर में राजसी ठाठ के साथ शाही होली मनाए जाती है वहीं दूसरी ओर राजस्थान के उदयपुर जिले के मेनार गांव में होलिका दहन के बाद सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यहां रंग नहीं बल्कि बारूद और गोलियों से होली खेली जाती है। यहां पूरी रात बंदूकों और तोपों से गोला बारूद छोड़ा जाता है जिसे कंसुबे की रस्म कहा जाता है।

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

रंग नहीं एक-दूसरे पर फेंकते है अंगारे

मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी होली की एक अनोखी परंपरा है। यहां लोग होली के दिन एक दूसरे पर रंग नहीं बल्कि अंगारे फेंकते हैं। यहां मान्यता है कि ऐसा करने से होलिका राक्षसी का अंत होता है। ऐसा ही कर्नाटक के धाड़वाड़ के बाड़ीवाला गांव में भी होता है जहां होली पर लोग आपस में एक दूसरे अंगारे फेककर होली खेलते है।

कहीं फाड़े जाते हैं कपड़े तो कहीं चलती है गोलिया, यहां रंगो से नहीं अंगारो से खेली जाती है होली

पत्थरों की खेली जाती है राड़

राजस्‍थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में भी वहां के आदिवासी लोगों द्वारा राड़ खेली जाती है। जिसमें आदिवासी अंचल के लोग होलिका दहन के बाद अगली सुबह रंग गुलाल से होली से नहीं बल्कि राख के अंदर दबी हुई आग पर चलते हैं और एक दूसरे पर पत्‍थर फेंककर खूनी होली खेलते हैं। यहां एक दूसरे से राड़ खेली जाती है जिसे लड़ाई या युद्ध कहा जाता है। जहां होली से एक दिन पहले पठारों को इकठ्ठा कर एक दूसरे पर पत्थर फेंक कर होली खेली जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा