न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा बरकरार, 3सरे रविवार भी BO पर धमाका — ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ 2025 की टॉप 5 फिल्मों में हुई शामिल

‘महावतार नरसिम्हा’ तीसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए ₹168.65 करोड़ क्लब में शामिल, ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ 2025 की टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 8:40:10

‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा बरकरार, 3सरे रविवार भी BO पर धमाका — ‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ 2025 की टॉप 5 फिल्मों में हुई शामिल

अश्विन कुमार निर्देशित पौराणिक एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ सिनेमाघरों में लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। रिलीज़ से पहले शायद ही किसी ने सोचा था कि यह फिल्म इस तरह की ताबड़तोड़ कमाई करेगी, लेकिन बड़े पर्दे पर उतरते ही इसने ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक और समीक्षक दोनों दंग रह गए। यहां तक कि इसने अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। अब तीसरे रविवार के कलेक्शन के साथ यह साल 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

तीसरे रविवार का कलेक्शन चौंकाने वाला

25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई होम्बले फिल्म्स की इस एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर ने न केवल दर्शकों को बांधे रखा, बल्कि हर हफ्ते नए मील के पत्थर भी बनाए। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार—

पहले हफ्ते में कमाए ₹44.75 करोड़

दूसरे हफ्ते में उछाल के साथ पहुंचे ₹73.4 करोड़

तीसरे हफ्ते की शुरुआत में 15वें दिन की कमाई रही ₹7.5 करोड़

16वें दिन (शनिवार) उछाल के साथ मिले ₹20.25 करोड़

और 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक हासिल किए ₹22.75 करोड़

इस तरह 17 दिनों में फिल्म का कुल कारोबार ₹168.65 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘सितारे जमीन पर’ को पछाड़ा

तीसरे रविवार की शानदार कमाई के साथ ‘महावतार नरसिम्हा’ ने आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लाइफटाइम कलेक्शन ₹166.58 करोड़ (कोईमोई के आंकड़े) को पीछे छोड़ दिया। अब यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पांचवें पायदान पर आ चुकी है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि यह चौथे हफ्ते में भी कई और बड़ी फिल्मों को पछाड़ सकती है।

फिल्म की कहानी और निर्माण

‘महावतार नरसिम्हा’ भगवान विष्णु के तीसरे (वराह) और चौथे (नरसिंह) अवतार पर आधारित एक भव्य एनिमेटेड प्रस्तुति है। शानदार विजुअल्स और दमदार वॉइस एक्टिंग से सजी इस फिल्म में आदित्य राज शर्मा, प्रियंका भंडारी और हरिप्रिया मट्टा की आवाज़ें मुख्य पात्रों में गूंजती हैं। निर्देशन अश्विन कुमार का है, निर्माण क्लीम प्रोडक्शंस ने किया है और इसे होम्बले फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे में भवन मालिक हरिराम की तलाश तेज, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत 3 राज्यों में 10 टीमें गठित, अब तक 7 की मौत
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
सत्य निकेतन हादसे पर अजय राय की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की अपील
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
मस्जिद गिराने को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, पूछा- इतनी जल्दी क्या थी?
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
स्वतंत्र भारद्वाज को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, रविवार की कमाई में ‘धमाल 4’ और ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा नॉनवेज छोड़ो, बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- बंगाली क्या खाएगा ये कोई नहीं तय करेगा
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस कस्टडी पर नेहा बोरा का बयान, बोलीं- सत्ता के करीबियों को बचाने का आरोप
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासत तेज, नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
9 साल से बच्चे की तलाश कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, सामने आई ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की रिलीज डेट
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
रनवे पार कर गाड़ियों से भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
सत्य निकेतन हादसे में 6 छात्रों की मौत, शशि थरूर ने उठाया सवाल- आखिर किसकी जिम्मेदारी?
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई
पिता फोन पर समझाते रहे, बेटी ने नहीं मानी बात... ‘बाय-बाय पापा’ कहकर चिनाब में कूद गई