न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रतीक के राखी नहीं बंधवाने पर जूही ने जाहिर कीं भावनाएं, हर्ष के साथ शादी पर भारती को झेलने पड़े ऐसे कमेंट्स

अभिनेता और राजनेता राज बब्बर की बेटी जूही सोनी बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जूही ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 12:35:55

2 News : प्रतीक के राखी नहीं बंधवाने पर जूही ने जाहिर कीं भावनाएं, हर्ष के साथ शादी पर भारती को झेलने पड़े ऐसे कमेंट्स

अभिनेता और राजनेता राज बब्बर की बेटी जूही सोनी बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जूही ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कई फोटो शेयर की, जिनमें उनके असल भाई एक्टर आर्य बब्बर तो हैं लेकिन सौतेले भाई एक्टर प्रतीक नजर नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर जूही ने अपना दर्द शब्दों में बयां किया है। जूही ने कैप्शन में लिखा, “कुछ सेलिब्रेशन फुल होते हैं...और कुछ अधूरे लगते हैं। आज रक्षाबंधन है। और खुशी तो है, पर मेरे दिल का एक हिस्सा अभी भी गायब है। लेकिन जिंदगी चलती रहती है...और खून के रिश्ते को कोई नहीं बदल सकता। सच्चा खून हमेशा बना रहता है।”

इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जूही को प्रतीक की कमी महसूस हो रही है। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रतीक ने अपने पिता और भाई-बहन से दूरी बना ली है। प्रतीक ने इसी साल वेलेंटाइन डे पर प्रिया बनर्जी के साथ दूसरी शादी की थी, जिसमें उन्होंने इन तीनों को ही इनवाइट नहीं किया था। शादी का न्योता न मिलने पर आर्य ने दावा किया था कि कोई प्रतीक को परिवार के खिलाफ भड़का रहा है। प्रतीक की पहली शादी साल 2019 में सान्या सागर के साथ हुई थी और साल 2023 में उनका तलाक हो गया। प्रतीक ने अपना सरनेम भी बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल कर लिया है।

बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक, राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं। साल 1986 में प्रतीक के जन्म के करीब 15 दिन बाद ही स्मिता का निधन हो गया था। स्मिता से पहले राज की शादी नादिरा बब्बर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं जूही और आर्य। पहले प्रतीक अपने सौतेले भाई-बहनों के साथ घुल-मिलकर रहते थे, लेकिन फिलहाल वे अलग-थलग हैं। अप्रेल में जूही ने एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, “राज बब्बर जी के तीनों बच्चे... जूही आर्य और प्रतीक। ये फैक्ट कोई बदल नहीं सकता।”

राखी पर जूही की पोस्ट देखने के बाद फैंस से रहा नहीं गया और वे प्रतीक को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा, “आपके फैमिली मैटर में कमेंट करने वाला मैं कोई नहीं हूं, लेकिन प्रतीक को ना देखकर मुझे बहुत बुरा फील हुआ। उसको भी आना चाहिए था।” दूसरे ने कहा, “प्रतीक अब भाई नहीं है क्या। वो इन फोटो में क्यों नहीं हैं?” तीसरे ने पूछा, “प्रतीक भैया को नहीं बुलाया क्या?” प्रतीक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इस साल मार्च में ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे।

साल 2017 में हर्ष और भारती को शादी के बाद किया गया खूब ट्रॉल

कॉमेडियन भारती सिंह (41) कई सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। लोगों को हंसाने की उनकी विशिष्ट शैली उन्हें सबसे अलग बनाती है। भारती और उनके पति राइटर हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। पिछले कुछ समय से कपल अपने बेटा गोला के साथ यूट्यूब व्लॉग में धमाल मचा रहे हैं। एक समय ऐसा था जब लोग भारती की बॉडीशेमिंग करते हुए भद्दे-भद्दे कमेंट्स करते थे। साल 2017 में उनकी शादी हुई थी। भारती ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस पर बात की।

भारती ने कहा कि ये मेरी जिंदगी है, मैंने बनाई है। मैं 6 फीट के लड़के से शादी करूं या किसी छोटी हाइट वाले लड़के से। लोग कहते थे कि अंधे लोग शादी कर रहे हैं। मोटी मार देगी इसको, ये कितना पतला है। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने मुझे एहसास दिलाया था कि तू मोटी है। मोटी लड़की के साथ मोटे लड़के की ही शादी हो सकती है। पतले लड़के से नहीं हो सकती। हर्ष से भी कहते थे कि इसके साथ तेरा चश्मा टूट जाएगा। लोग कहते कि हर्ष ने शादी केवल पैसों के लिए की है।

तो हम दोनों ऐसे कमेंट्स पढ़कर हंसते थे लेकिन कहीं ना कहीं ये चीज मुझे भी फील होती थी और हर्ष को भी। हालांकि 100 में से 95 लोग ऐसे थे जो हम पर काफी प्यार बरसाते और आशीर्वाद देते। केवल 5 लोग बुरे कमेंट करते थे। भारती पिछले दिनों कलर्स टीवी पर खत्म हुए कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ को होस्ट करती नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला