न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे वीकेंड अजय देवगन की ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने मारी बाज़ी, ‘धड़क 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर सुस्त

अजय देवगन की ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने दूसरे वीकेंड पर कमाई में रफ्तार पकड़ी और ‘धड़क 2’ को पछाड़ दिया। जानें दोनों फिल्मों के 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 9:36:47

दूसरे वीकेंड अजय देवगन की ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने मारी बाज़ी, ‘धड़क 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर सुस्त

अजय देवगन की कॉमेडी-ड्रामा ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और रोमांटिक-ड्रामा ‘धड़क 2’ दोनों ही 1 अगस्त को सिनेमाघरों में आमने-सामने उतरीं। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर कुछ खास असर नहीं छोड़ सका, लेकिन मुकाबले में अजय देवगन की फिल्म ने थोड़ी बढ़त बनाए रखी है। रिलीज के दसवें दिन तक भी ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ पचास करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई, हालांकि सेकेंड वीकेंड पर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला।

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

अजय देवगन लंबे समय बाद अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ पर्दे पर लौटे थे। मल्टीस्टारर होने के कारण उम्मीदें ऊंची थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू चल नहीं पाया। इसकी एक बड़ी वजह थी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ से कड़ा टक्कर, जिसने ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना मुश्किल कर दिया। इसके बावजूद यह फिल्म ‘धड़क 2’ से ज्यादा कमाई करने में सफल रही।

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन: 33 करोड़ रुपये

आठवें दिन की कमाई: 1.25 करोड़ रुपये

नौवें दिन की कमाई: 4 करोड़ रुपये

दसवें दिन (अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार): 3.38 करोड़ रुपये

कुल 10 दिनों में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

‘धड़क 2’ की धीमी रफ्तार

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘धड़क 2’ का ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ से सीधा टकराव हुआ, हालांकि दोनों का जॉनर पूरी तरह अलग है। कहानी और अभिनय को लेकर फिल्म ने समीक्षकों से सराहना बटोरी, लेकिन टिकट खिड़की पर दर्शकों को खींचने में यह पिछड़ गई। परिणामस्वरूप, यह प्रोजेक्ट मेकर्स के लिए घाटे का सौदा बन गया।

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन: 16.7 करोड़ रुपये

आठवें दिन की कमाई: 60 लाख रुपये

नौवें दिन की कमाई: 1.70 करोड़ रुपये

दसवें दिन (अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार): 1.75 करोड़ रुपये

दस दिनों में ‘धड़क 2’ की कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपये रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी