न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वोट चोरी विवाद पर गरमााई सियासत, संसद से चुनाव आयोग तक विपक्ष का पैदल मार्च, पुलिस से भिड़ंत और बैरिकेड कूदते अखिलेश यादव

वोट चोरी विवाद पर देश की सियासत गरमा गई है। संसद से चुनाव आयोग तक विपक्ष का पैदल मार्च, पुलिस से टकराव, अखिलेश यादव का बैरिकेड कूदना और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर बढ़ता राजनीतिक तनाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 12:21:19

वोट चोरी विवाद पर गरमााई सियासत, संसद से चुनाव आयोग तक विपक्ष का पैदल मार्च, पुलिस से भिड़ंत और बैरिकेड कूदते अखिलेश यादव

देश की राजनीति इन दिनों मतदाता सूची में कथित हेरफेर के आरोपों पर उबाल पर है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” के गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला और तूल पकड़ चुका है। इसी मुद्दे पर सोमवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च की योजना बनाई।

लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मार्च को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। आयोग के दफ्तर के बाहर पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की भारी तैनाती कर दी गई और जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया गया।

अखिलेश यादव ने बैरिकेड कूदकर दी चुनौती

पुलिस की रोक के बावजूद कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो सीधे बैरिकेड लांघकर अपना विरोध जताया। वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष भी बैरिकेड्स पर चढ़ गईं। कुछ ही देर में अखिलेश वहीं धरने पर बैठ गए और कहा, “हम शांतिपूर्वक चलना चाहते हैं, लेकिन हमें रोका जा रहा है।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साफ कहा कि केवल 30 लोगों को चुनाव आयोग भेजने का प्रस्ताव विपक्ष को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा, “पूरा विपक्ष जाएगा, या फिर कोई नहीं जाएगा।” इस पर अखिलेश यादव ने भी समर्थन जताते हुए कहा, “जितनों को जाने देंगे, हम तैयार हैं, लेकिन रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।”

चुनाव आयोग की बैठक और प्रतिनिधिमंडल की सीमा

इससे पहले, भारत निर्वाचन आयोग ने विपक्षी दलों के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दोपहर 12 बजे बैठक के लिए बुलाया था। आयोग की ओर से कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को लिखे गए पत्र में कहा गया कि बैठक के लिए जगह सीमित है, इसलिए 30 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते।

विपक्षी दलों का आरोप है कि उन्होंने आयोग को सामूहिक रूप से एक ज्ञापन सौंपने का समय मांगा था, न कि केवल एक सीमित प्रतिनिधिमंडल भेजने का। उनका कहना है कि यह मुद्दा पूरे विपक्ष से जुड़ा है, इसलिए सभी सांसदों को मिलने का मौका मिलना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें