न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या TMKOC में 8 साल बाद होगी ‘दयाबेन’ की वापसी? दिशा के घर राखी बंधवाने पहुंचे असित ने वीडियो शेयर कर लिखा…

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हाल ही 17 साल पूरे किए हैं। इस शो से लोग भावनात्मक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 11:46:18

क्या TMKOC में 8 साल बाद होगी ‘दयाबेन’ की वापसी? दिशा के घर राखी बंधवाने पहुंचे असित ने वीडियो शेयर कर लिखा…

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हाल ही 17 साल पूरे किए हैं। इस शो से लोग भावनात्मक रूप से ऐसे जुड़े हुए हैं जैसे किसी परिवार के सदस्य के साथ जुड़े हों। उन्हें शो के हर एक्टर या फिर कहें किरदार से प्यार है। ऐसे में किसी के भी जुदा होने से उन्हें काफी पीड़ा होती है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं शो की सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर में से एक ‘दयाबेन’ का रोल अदा करने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी की। दिशा करीब 8 साल से शो से बाहर हैं। साल 2017 में उन्होंने प्रेग्नेंसी के चलते शो छोड़ा था, लेकिन अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है।

दिशा को चाहने वाले उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर मौके पर TMKOC के दर्शक उन्हें ना सिर्फ मिस करते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। कई बार खबरें आईं कि दिशा जल्द शो में वापसी करेंगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया। इस बीच दिशा को लेकर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जो फैंस को कुछ राहत देती नजर आ रही है। दरअसल शो के प्रोड्यूसर असित मोदी राखी के मौके पर दिशा के घर नजर आए और उन्होंने उनसे राखी बंधवाई। असित ने वीडियो के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि असित, दिशा के घर गए हैं। वहां दिशा के अलावा उनका परिवार भी मौजूद है। इस दौरान दिशा उन्हें तिलक लगाती हैं, पूजा की थाली से आरती उतारती हैं। हाथ में राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाती हैं। असित भी दिशा को मिठाई खिलाते हैं। दोनों एक-दूसरे के पैर छूते हैं।

दिशा वकानी और असित मोदी को साथ देख उत्साहित फैंस कर रहे कमेंट

असित ने कैप्शन में लिखा, “कुछ रिश्ते किस्मत बुनती है…खून का नहीं, दिल का नाता होता है। सिर्फ हमारी ‘दया भाभी’ नहीं, बल्कि मेरी बहन है। सालों से हंसी, यादें और अपनापन बांटते हुए ये रिश्ता स्क्रीन से कहीं आगे बढ़ चुका है। इस राखी पर, वही अटूट भरोसा और वही गहरा अपनापन फिर से महसूस हुआ…ये बंधन हमेशा यूं ही अपनी मिठास और मजबूती के साथ बना रहे।” दिशा को असित के साथ देख फैंस काफी खुश हो गए। कई लोगों ने असित से उन्हें शो में वापस लाने के लिए मनाने की अपील की।

एक ने लिखा, “बहुत बढ़िया। लंबे समय बाद, उन्हें देखकर अच्छा लगा।” दूसरे ने लिखा, “वह हमेशा की तरह बहुत प्यारी लग रही हैं। क्या आपने उन्हें वापस आने के लिए कहा था या नहीं? बस उन्हें बता दीजिए कि बहुत से लोग उन्हें बहुत याद करते हैं।” तीसरे ने लिखा, “असित सर, अब ये मजाक नहीं रहा। प्लीज अपनी बहन से शो में वापस आने की रिक्वेस्ट करें। हम सभी दयाबेन, उनके गरबा और कॉमेडी के तड़के को बहुत मिस कर रहे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी