न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, चुनाव आयोग तक का मार्च थमा

दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग तक जा रहे विपक्षी दलों के मार्च को पुलिस ने रोका। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 12:53:06

राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, चुनाव आयोग तक का मार्च थमा

राजधानी दिल्ली में संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक निकल रहे विपक्षी दलों के मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने इन नेताओं को बसों में बैठाकर सेंट्रल दिल्ली से बाहर ले जाने की व्यवस्था की।

पुलिस का कहना है कि चुनाव आयोग ने पहले ही विपक्षी नेताओं को मुलाकात का समय दिया था, लेकिन वे निर्धारित स्थान पर जाने के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। दूसरी ओर, विपक्ष का आरोप है कि वे शांतिपूर्वक आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें ज़बरदस्ती रोककर हिरासत में ले लिया गया।

बसों में ले जाए गए सीनियर नेता

हिरासत में लिए गए सांसदों को दो अलग-अलग बसों में बैठाकर संसद मार्ग थाने ले जाया गया। राहुल गांधी ने बस में बैठते हुए कहा, “हमें अपनी बात कहने का अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है।” सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति थी, लेकिन बिना इजाज़त सेंट्रल दिल्ली के रास्तों पर निकलने से यातायात और सुरक्षा में बाधा आ सकती थी।

आयोग की सीमा और विपक्ष का रेला

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, बैठक के लिए केवल 30 नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन आयोग के दरवाजे पर बड़ी संख्या में सांसद और कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था का खतरा था, इसी वजह से कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों का यह भी कहना है कि विपक्ष चाहे तो अब भी 30 प्रतिनिधियों को आयोग दफ्तर ले जाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें