न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजा में इज़रायली हमला: अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों की मौत, IDF ने एक को बताया हमास कमांडर

गाजा में इज़रायली हमले में अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों की मौत, जिनमें अनस अल-शरीफ भी शामिल। IDF ने अल-शरीफ को हमास कमांडर बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 8:30:05

गाजा में इज़रायली हमला: अल जज़ीरा के 5 पत्रकारों की मौत, IDF ने एक को बताया हमास कमांडर

गाजा पट्टी में रविवार (10 अगस्त 2025) की रात हुए इज़रायली हमले में 5 पत्रकारों की मौत हो गई, जिनमें क़तर स्थित मीडिया नेटवर्क अल जज़ीरा के अनस अल-शरीफ भी शामिल थे। यह हमला गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थित प्रेस तंबू पर हुआ, जहां मीडिया कर्मी ख़बरें भेजने के लिए जुटे थे।

अल-शिफा अस्पताल के बाहर भीषण हमला

न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, अस्पताल के बाहर हुए इस हमले में कुल सात लोगों की जान गई। मृतकों में अल जज़ीरा के संवाददाता मोहम्मद करीकेह, कैमरामैन इब्राहिम जहीर, मोहम्मद नौफल और मोअमेन अलीवा भी शामिल हैं। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत में गहरा सदमा पहुंचाया है।

अल-शरीफ का आख़िरी संदेश

हमले से पहले, अनस अल-शरीफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया था—“अगर ये शब्द आप तक पहुंचे, तो समझिए इज़रायल ने मुझे मारने और मेरी आवाज़ दबाने में सफलता पाई है, लेकिन गाज़ा को मत भूलना।” अल जज़ीरा ने एक स्थानीय अस्पताल प्रमुख के हवाले से पुष्टि की कि गाजा में उनके प्रेस तंबू को निशाना बनाए जाने से उनके चार पत्रकार मौके पर ही मारे गए।

आईडीएफ का गंभीर आरोप

इज़रायल डिफ़ेंस फ़ोर्स (IDF) ने अनस अल-शरीफ को केवल पत्रकार नहीं, बल्कि हमास का एक सक्रिय कमांडर बताया है। आईडीएफ के अनुसार, वह हमास के एक सैन्य दस्ते का नेतृत्व कर रहा था और इज़रायली नागरिकों व सैनिकों पर रॉकेट हमलों की योजना बनाने में शामिल था।

खुफिया दस्तावेज़ों का दावा

इज़रायली सेना का कहना है कि गाजा से बरामद खुफिया सामग्री—जिसमें सदस्य सूची, प्रशिक्षण रजिस्टर और वेतन रिकॉर्ड शामिल हैं—ये साबित करते हैं कि अनस अल-शरीफ अल जज़ीरा के साथ-साथ हमास से भी जुड़ा हुआ था। आईडीएफ ने स्पष्ट किया, “प्रेस पहचान-पत्र आतंकवाद के लिए सुरक्षा कवच नहीं हो सकता।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम