न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा शो के इस मशहूर कॉमेडियन को मिला ‘बिग बॉस 19’ का न्योता, मेकर्स ने रखी मोटी रकम की पेशकश

सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ में कपिल शर्मा शो के मशहूर कॉमेडियन अली असगर को मिला बड़ा ऑफर। जानें कौन-कौन से सितारे इस सीज़न का हिस्सा बन सकते हैं और कब होगा शो का प्रीमियर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 11:28:55

कपिल शर्मा शो के इस मशहूर कॉमेडियन को मिला ‘बिग बॉस 19’ का न्योता, मेकर्स ने रखी मोटी रकम की पेशकश

सलमान खान के पॉपुलर और विवादों से घिरे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की तैयारियां जोरों पर हैं। जैसे-जैसे प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है, शो से जुड़े बड़े-बड़े नामों का खुलासा हो रहा है। इस बार न केवल नए कंटेस्टेंट्स बल्कि पिछले सीज़न के कुछ चर्चित चेहरे भी दोबारा घर में एंट्री लेने वाले हैं। खास बात यह है कि इस सीज़न के लिए मेकर्स स्टार्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे और उन्हें भारी-भरकम फीस ऑफर कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसकी एंट्री से बिग बॉस का घर ठहाकों से गूंज उठेगा।

कपिल शर्मा शो कि ‘दादी’ बनेगी घर कि सदस्य?

खबरों के मुताबिक, जिस शख्स की बात हो रही है, वो और कोई नहीं बल्कि अली असगर हैं, जो कपिल शर्मा शो में ‘दादी’ के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज़ से उन्होंने पहले ही दर्शकों का दिल जीत रखा है। अगर अली असगर सलमान खान के इस शो में शामिल होते हैं, तो यह फैंस के लिए उनकी निजी जिंदगी को करीब से जानने का एक बड़ा मौका होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अली को न केवल ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, बल्कि उन्हें मोटी रकम का ऑफर भी मिला है। हालांकि अब तक अली असगर या शो के निर्माताओं की तरफ से उनकी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर वे आते हैं, तो यह सीज़न और भी मनोरंजक होने वाला है।

किन-किन सितारों के नाम हैं चर्चा में?

‘बिग बॉस 19’ के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट काफी लंबी और ग्लैमरस है। अली असगर के अलावा, इसमें सपना चौधरी, संभावना सेठ, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह और मुनमुन दत्ता, साथ ही शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल, सिंगर अमाल मलिक, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, अरिश्फा खान, गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर, ममता कुलकर्णी, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर और गौतमी कपूर जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं। इसके अलावा मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा, धनश्री वर्मा और हुनर हाली भी इस सीज़न का हिस्सा बन सकते हैं।

प्रीमियर डेट और प्रसारण

मेकर्स ने शो के लॉन्च की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ‘बिग बॉस 19’ का आगाज 24 अगस्त 2025 से होगा और इसे दर्शक जियो सिनेमा और कलर्स टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। अब देखना होगा कि अली असगर की एंट्री सच होती है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि इस बार का सीज़न सितारों, ड्रामा और मस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब