न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में पर्यटन भारत भर में सुविख्यात है एवं इसकी पश्चिमी सीमायें देश की राजधानी नई दिल्ली से लगी हुई हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 11:55:24

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में पर्यटन भारत भर में सुविख्यात है एवं इसकी पश्चिमी सीमायें देश की राजधानी नई दिल्ली से लगी हुई हैं। उत्तर प्रदेश भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के लिए एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस प्रदेश में कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल हैं। उत्तर प्रदेश की आबादी भारत के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। भूगौलिक रूप से भी उत्तर प्रदेश में विविधता देखने को मिलती है- उत्तर की ओर हिमालय पर्वत हैं और दक्षिण में सिन्धु-गंगा के मैदान हैं। शिवालिक की पहाडियों मे शाकम्भरी शक्तिपीठ तीर्थ है भारत का सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल ताज महल यहां के आगरा शहर में स्थित है। वाराणसी, जो कि हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है जो इसी प्रदेश में है। साथ ही साथ भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या पावन नगरी जो की सरयू नदी के पावन स्थल पर विराजमान है। इसी प्रदेश में माता सती के नौ रूपों में एक माँ पाटन देवी का मंदिर भी तुलसीपुर में विराजमान है ।भगवान गौतम बुद्ध का मंदिर भी अत्यंत ही मनमोहक और खूबसूरत है जो कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में स्तिथ है जहां हर वर्ष लाखो बौद्ध भिक्षु दर्शन को आते हैं।

उत्तर प्रदेश चारों ओर से भारत के 9 अन्य राज्यों से घिरा हुआ हैं। 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित उत्तर प्रदेश राज्य अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यदि आप उत्तर भारत की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य का दौरा करना वाकई दिलचस्प हो सकता हैं।

उत्तर प्रदेश पर्यटन में कई धार्मिक और दर्शनीय मंदिर हैं जोकि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यूपी को भगवान श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध, अयोध्या पति श्रीराम और ताज महल जैसे पवित्र स्थानों की भूमि के रूप मे जाना जाता है। इसके अलावा उत्तर पदेश अपनी सुन्दर वास्तुकला, प्राचीन संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजन, पीतल से निर्मित वर्तन और राजसी वास्तुकला के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य का इतिहास हमें आर्यों के समय की याद दिलाता हैं। उत्तर प्रदेश की हिस्ट्री का उदय उस समय से उजागर हुआ जब आज से लगभग 4000 वर्षो पूर्व आर्यों ने सिन्धु और सतलुज नदी के मैदानी भागो से गंगा और यमुना के मैदानी क्षेत्रो की तरफ अपने कदम बढाए। हिस्ट्री ऑफ उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म के महाकाव्य महाभारत और रामायण से भी अपना संबध रखती हैं। बाते दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य को आगरा और अवध क्षेत्र के उत्तरी-पश्चिमी प्रांतों के रूप में जाना जाता था। उत्तर प्रदेश के बड़े साम्राज्यों में गुप्त वंश, मोर्य वंश, गुर्जर प्रतिहार, और कुशान वंश के नाम सामने आते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थल

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

आगरा

उत्तर प्रदेश के प्रमुख आकर्षण में शामिल आगरा शहर अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक स्थानों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। आगरा सिटी में मुगलो की वास्तुकला के कई आकर्षक नज़ारे देखने को मिलते हैं। यमुना नदी के किनारे पर बसा आगरा शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ कई कब्रिस्तान और मकबरे, किले, महल, उद्यान और मस्जिदो के अलावा भी बहुत सारी घूमने वाली जगह शामिल हैं। प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला ताज महल भी इस शहर की भूमि पर स्थित हैं।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

वृंदावन

उत्तर प्रदेश का दर्शनीय स्थल वृंदावन हिंदू धर्मं से सम्बंधित एक धार्मिक स्थल हैं जोकि भक्तों के बीच अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता हैं। वृंदावन धाम एक ऐसी हैं जहां भगवान श्री कृष्ण के भक्तो का मेला लगा रहता हैं। वृंदावन धाम दर्जनों मंदिर बने हुए जिनमे से कुछ पुराने तो कुछ नए हैं। वृंदावन के सभी मंदिरों की अपनी एक अलग कहानी सुनने में आती हैं। मंदिरों में होने वाली पूजा अर्चना भक्तो के मन को शांति का एहसास कराती हैं।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

मथुरा

उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में मथुरा अहम भूमिका निभाता है। मथुरा को भगवान श्री कृष्ण की धरती के लिए जानी जाती है। मथुरा हिंदुओं की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र जगह है जहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, कुसुम सरोवर, द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन हिल, राधा कुंड, कंस किला, विश्राम घाट, और मथुरा संग्रहालय मथुरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इन सभी पर्यटन स्थलों को आप एक बार जरूर देखने के लिए जाएं।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है।यह शहर कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है जिनको देखने भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, हजरतगंज, लखनऊ चिड़ियाघर, लखनऊ संग्रहालय, अंबेडकर पार्क, छतर मंजिल और रूमी दरवाजा सभी लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

वाराणसी, बनारस कहो या फिर काशी

उत्तर प्रदेश का मशहूर स्थान वाराणसी पर्यटकों के बीच बहुत लौक प्रिय स्थल के रूम में जाना जाता हैं। वाराणसी ने के बारे में कहाँ जाता है कि यह दुनिया के सबसे पुराने आबाद स्थानों में से एक है। गंगा नदी के तट पर बसा वाराणसी शहर अपने आकर्षित शिव मंदिरों, घुमावदार गलियों और विचित्र वेशभूषा पहने हुए साधुओं के लिए जाना जाता हैं।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

सारनाथ

उत्तर प्रदेश में देखने लायक स्थान सारनाथ वाराणसी के निकट स्थित हैं और यह दर्शनीय स्थल पर्यटको अपनी ओर बहुत अधिक संख्या में आकर्षित करता हैं। बता दें कि सारनाथ भारत में एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल के रूप में जाना जाता हैं और यह बुद्ध के पहले उपदेश के प्रचार का स्थान भी हैं। सारनाथ में सम्राट अशोक ने स्तूपों और मठो की संख्या में वृधि की थी। माना जाता है कि 12 शताब्दी में सारनाथ का अस्तित्व समाप्त हो गया था लेकिन 19 वीं शताब्दी में ब्रिटिश पुरातत्वविदों ने इसे फिर से वहाल किया।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

झांसी

अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण झांसी पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय स्थलों में से एक है। मध्य प्रदेश सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के एक महत्वपूर्ण शहरों में इसकी गिनती होती है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां घूमने जाया जा सकता है। इन्हीं स्थलों में से एक स्थल है झांसी का किला। झांसी फोर्ट के नाम से प्रसिद्ध यह शहर एक पहाड़ी पर स्थित है।

बताया जाता है कि इस किले में मशहूर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का रहने का स्थान था। इसे आप संग्रहालय में बदल दिया है। इसी के पास में चिरगांव है जो मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। प्राचीन तालाबों और मंदिरों को एक साथ देखकर मन बहुत ही खुश हो जाता है। जनवरी-फरवरी के महीने में यहां लगने वाले झांसी महोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

कुशीनगर

बौद्ध धर्म के कई तीर्थ स्थलों में से एक है कुशीनगर। दुनियाभर में प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थस्थलों में एक इसका नाम भी शामिल है। हर साल हजारों के संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं। यहां महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की बड़ी मूर्ति है। भगवान बुद्ध की विशालकाय मूर्ति के यहां दर्शन किए जा सकते हैं। खुदाई के दौरान यहां पुरातात्विक मूर्तियां, मुहरें, सिक्के मिले जिन्हें संग्रहालय में रखा गया है।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

गोरखनाथ मंदिर

मकर संक्रांति के अवसर पर यूपी के गोरखनाथ मंदिर जाया जा सकता है। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति मेला लगता है जो बहुत प्रसिद्ध है। इस मेले के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यह नाथ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र है। यहां एक अखंड ज्योति है जो कई सदियों से जलती आई है। यह स्थल आध्यात्मिक ज्ञान, अखण्डता और एकात्मकता का प्रतीक है।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

अयोध्या

वर्तमान में अयोध्या अपने राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे विश्व में लोकप्रिय है। आने वाले समय में उत्तरप्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में जो इजाफा होगा उसका सबसे बड़ा कारण अयोध्या होगा। केन्द्र सरकार द्वारा अयोध्या को विश्व मानचित्र पर जिस अंदाज से पेश किया जा रहा है उससे पर्यटकों को रुचि नवनिर्मित राममंदिर में इतनी बढ़ गई है कि अभी से अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक मशहूर शहर हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर खीचता है। अयोध्या नगरी भगवान श्री राम की जन्म भूमि के रूप में जाना जाता हैं। राम जन्म भूमि अयोध्या वर्तमान समय में भारत का सबसे विवादस्पद मुददा बन चुका हैं जोकि लम्बे से समय चला आ रहा हैं। अयोध्या राम मंदिर विवाद पर सभी राजनैतिक दलों द्वारा राजनीति की जा रही हैं। इसके अलावा अयोध्या अपने धार्मिक मंदिरों ऐतिहासिक स्थलों के लिए उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक घूमी जाने वाली जगहों में शामिल हैं।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

इलाहाबाद/प्रयागराज

उत्तर प्रदेश राज्य में देखने लायक शहर इलाहबाद/प्रयागराज में आने वाले पर्यटकों का मेला 12 महीने लगा रहता हैं। नदियों के संगम स्थल के नाम से प्रसिद्ध इलाहबाद कुम्भ मेला के लिए पूरे भारत में जाना जाता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलाहबाद पर्यटन स्थल नेहरू जी और हरिवंश राय बच्चन जैसी प्रतिष्ठित भारतीय हस्तियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता हैं। इलाहाबाद शहर में ब्रिटिश काल की आकर्षित इमारतें, मुगल किला और मकबरे और यहाँ के लाल अमरूद बहुत प्रसिद्ध हैं। नजदीक में ही रामभर स्पूत भी जाया जा सकता है। बताया जाता है यहां भगवान बुद्ध को महापरिनिर्वाण यानी अंतिम ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक प्रयागराज उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है जो की धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। इसको पहले इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता था। यहां पर हर 12 साल में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रयागराज में ही गंगा, यमुना और सरस्वती 3 पवित्र नदियों का मिलन इस स्थान पर होता है यहां पर स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है। यहाँ त्रिवेणी संगम, अक्षय वट, बड़े हनुमान जी मंदिर, नैनी ब्रिज, फन गांव वॉटर पार्क और सोमेश्वर महादेव मंदिर आदि प्रयागराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

चित्रकूट

यूपी के चित्रकूट को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है क्युकी यह धार्मिक आस्था में बहुत महत्व रखता है। यह स्थान अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर हनुमान धारा, कामादगिरी, जानकी कुण्ड और राम धारा आदि चित्रकूट के लोकप्रिय पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल है।

भारत के इतिहास, परम्परा, गौरव को जानने की चाह रखने वालों की पहली पसन्द है देश के 9 राज्यों से घिरा उत्तरप्रदेश

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान

लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। यह उद्यान भारत और नेपाल सीमा पर स्थित है यह बारहसिंगा और बाघों के लिए भारत के साथ साथ पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर