Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड की राजधानी रांची को कहा जाता हैं झरनों का शहर, जानें यहां के 10 पर्यटन स्थलों की जानकारी

बिहार से अलग हुआ झारखंड राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं जिसकी राजधानी रांची की सुंदरता देखते ही बनती हैं। रांची को अपने झरने, मंदिर, सुंदर दृश्य के साथ प्राकृतिक विरासत के लिए जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 2:05:09

झारखंड की राजधानी रांची को कहा जाता हैं झरनों का शहर, जानें यहां के 10 पर्यटन स्थलों की जानकारी

बिहार से अलग हुआ झारखंड राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं जिसकी राजधानी रांची की सुंदरता देखते ही बनती हैं। रांची को अपने झरने, मंदिर, सुंदर दृश्य के साथ प्राकृतिक विरासत के लिए जाना जाता हैं। रांची शहर के आस पास बहुत सारे झरने देखने के लिए मिलते हैं जिसके चलते इसे झरनों का शहर कहा जाता हैं। पर्यटन के शौकीन हैं और छुट्टी बिताने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो रांची आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगी। आज इस कड़ी में हम आपको प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज रांची में स्थित पर्यटन स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां घूमने का आनंद उठाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips पंच घाघ वाटरफॉल

शहर से थोड़ी दूर स्थित, पंच घाघ वाटरफॉल स्थानीय लोगों का पसंदीदा है और पिकनिक स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है। झरने का नाम ये इसलिए पड़ा क्योंकि यहां से पांच झरनों को गिरते हुए देखा जा सकता है। अगर आप वीकेंड पर यहां जाते हैं, तो आपको यहां झरने का आनंद लेते हुए कई लोग दिख जाएंगे। पर्यटक अक्सर झरने की तलहटी में स्नान करते हैं। पहाड़ से आने वाला ताजा पानी हमेशा ताजा और ठंडा होता है। यहां पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़नी होंगी, तो अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips सूर्य मंदिर

रांची का सूर्य मंदिर एक मनोरम जगह है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर का निर्माण विशिष्ट सूर्य मंदिर वास्तुकला में किया गया है। इसमें सात घोड़ों द्वारा खींचे गए 18 पहियों वाले विशाल रथ को दर्शाया गया है। सूर्य देव के अलावा इस मंदिर में कई अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को रखा गया है। इस मंदिर के परिसर में एक तालाब भी है जिसे पवित्र माना जाता है। यह रांची से 20 किमी दूर है। यहां सुबह से शाम तक आ सकते हैं। सूर्य मंदिर बुंडू में स्थित है। यह रांची से रांची-टाटा राजमार्ग पर 37 किलोमीटर की दूरी पर है। सफेद संगमरमर पत्थरों से रथ की आकृति में निर्मित इस मंदिर में 18 पहिए लगे हैं जो 7 घोड़ों से जुड़े हैं। रविवार के अलावा छठ पर्व के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips रांची झील

रांची झील या बड़ा तालाब शहर के बीच में स्थित है। इसका इतिहास है कि रांची झील की खुदाई 1842 में ब्रिटिश कर्नल ने की थी। एक शांत और सुकून भरा समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है। झील के पास ही रांची पहाड़ी मंदिर के पास ही है। यह दोनों जगह एक साथ मिलकर शहर को एक खूबसूरत दृश्य प्रदान करता है। पहाड़ी मंदिर से शहर काे निहारना विहंगम दृश्य देता है। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips बिरसा जूलॉजिकल पार्क

अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो बिरसा जूलॉजिकल पार्क घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। पार्क बाघ, शेर और हिरण सहित विभिन्न प्रकार की जीवों की प्रजातियों का घर है। अगर आप वाइल्डलाइफ लवर हैं, तो आप यहां से क्षेत्र के वन्यजीवों के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यहां की पशु गोद लेने के कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं। यह ओरमांझी के पास रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips टैगोर हिल

टैगोर हिल रांची शहर का एक प्रमुख स्थल है। टैगोर हिल एक ऊंची पहाड़ी है। ऊंची पहाड़ी पर एक व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से आप रांची शहर के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। इस व्यूप्वाइंट तक पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियां मिलती है। सीढ़ियों से चढ़कर आप इस व्यू प्वाइंट आ सकते हैं। टैगोर हिल का नाम महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर पड़ा है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। ऐसा कहा जाता है कि एकांत का आनंद लेने और अपनी किताबें लिखने के लिए टैगोर अक्सर इन पहाड़ियों पर जाते थे। बरसात के समय आप यहां पर आएंगे, तो आपको यहां पर ज्यादा अच्छा लगेगा, क्योंकि बरसात के समय यहां पर हरियाली रहती है। टैगोर हिल की पहाड़ी हरियाली से घिरी रहती है।
ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips पतरातू घाटी

रांची से 40 किलोमीटर दूर लुभावनी पतरातू घाटी है, जिसकी हरी-भरी हरियाली, मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य और धुंध भरे पहाड़ हैं। पर्यटक एक तरफ पतरातू बांध और दूसरी तरफ हरे-भरे पेड़ों के साथ पतरातू घाटी को निहार सकते हैं। इस घाटी में एस-टर्न, हेयरपिन और स्वूपिंग कॉर्नर, वाले रोड इस यात्रा को रोमांचक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। पतरातू बांध में आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नक्सली प्रभाव के कारण, अंधेरे के बाद इन सड़कों पर ट्रैवलिंग न करें। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips जगन्नाथ मंदिर

शहर के सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थलों में से एक, यह पहाड़ी मंदिर निश्चित रूप से देखने लायक है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित, जगन्नाथ मंदिर 1691 में रांची में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थल है। पुरी में जगन्नाथ मंदिर की छोटी प्रतिकृति के रूप में, मंदिर जटिल नक्काशी और रंगीन पत्थरों का एक अनूठा मिश्रण है। मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय निस्संदेह रथ यात्रा के दौरान है जो हर साल जून-जुलाई के महीनों में आयोजित की जाती है। चूंकि मंदिर एक पहाड़ी पर बना है, इसलिए वहां पहुंचने के लिए आपको कई सीढ़ियां चढ़नी होंगी। दर्शन करने के बाद पहाड़ी से शहर का खूबसूरत नजारा भी जरूर देखें। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips रॉक गार्डन

रॉक गार्डन रांची का एक सुंदर बगीचा है। यह बगीचा एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां पर आपको बहुत सारे रॉक कटिंग कलाकृतियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही जबरदस्त लगती हैं। यहां से आपको कांके बांध का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। रॉक गार्डन रांची में कांके बांध के पास ही में स्थित है। इसलिए आप यहां पर आते हैं, तो कांके बांध के सुंदर दृश्य को भी देख सकते हैं। रॉक गार्डन में बहुत सारे झूले हैं। यह रांची शहर में घूमने वाली मुख्य जगह है। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips रांची विज्ञान केंद्र

रांची विज्ञान केंद्र रांची शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको विज्ञान से संबंधित बहुत सारे उपकरण देखने के लिए मिलते हैं और कुछ उपकरण के आप प्रयोग भी देख सकते हैं। इस विज्ञान केंद्र पर जंगली जानवरों को प्रदर्शित किया गया है। रांची शहर की जनजातियों को यहां पर दिखाया गया है। यह साइंस केंद्र रांची में चिरौंदी में स्थित है। इस विज्ञान केंद्र पर विज्ञान के बहुत सारे अनोखे यंत्रों को दिखाया गया है। इस विज्ञान केंद्र के बाहर आपको जुरासिक पार्क देखने के लिए मिलता है, जहां पर बहुत सारे डायनासोर के स्टेचू देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के बारे में भी जानकारी दी गई है, उनकी मूर्तियां लगाई गई है और उनके बारे में जीवनी लिखी गई है। इस विज्ञान केंद्र में आपको अपने बच्चों के साथ आना चाहिए। ताकि बच्चों को ज्ञानवर्धक बातों का पता चल सके। यह साइंस केंद्र बहुत ही अच्छी जगह है और रांची में आप आते हैं, तो आपको यहां पर जरूर घूमना चाहिए। ranchi,tourist places in ranchi,ranchi tourist destinations,holidays in ranchi,jharkhand tourism,holidays,travel guide,travel tips हुंडरू फॉल्स

भारत के 50 सबसे ऊंचे झरनों में से एक रांची के हुंडरू फॉल्स को अपने यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा जरूय बनाना चाहिए। यह क्षेत्र अपने सुंदर वैभव के साथ पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह रांची में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। खासकर मानसून के दौरान। रांची से इसकी दूरी 48 किमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology