न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस पहुंचे जयपुर, आमेर किले में मिला पारंपरिक राजस्थानी स्वागत

भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस मंगलवार को अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों—ईवान, विवेक और मिराबेल के साथ जयपुर पहुंचे। वेंस परिवार ने यहां प्रसिद्ध आमेर किले का दौरा किया, जहां उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 11:58:34

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस पहुंचे जयपुर, आमेर किले में मिला पारंपरिक राजस्थानी स्वागत

भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस मंगलवार को अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों—ईवान, विवेक और मिराबेल के साथ जयपुर पहुंचे। वेंस परिवार ने यहां प्रसिद्ध आमेर किले का दौरा किया, जहां उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया।

परिवार को जयपुर के आलीशान रामबाग पैलेस में ठहराया गया है। सुबह-सुबह वे आमेर किले की सांस्कृतिक यात्रा पर निकले। किले के प्रवेश द्वार पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति और 'हाथी गांव' में प्रशिक्षित दो सजे-धजे हाथियों—चंदा और पुष्पा—ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आमेर किले को पर्यटकों के लिए 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था ताकि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जा सके।

सांस्कृतिक सेतु बना आमेर दौरा

आमेर का यह 16वीं शताब्दी का किला भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बन गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन हाथियों को खासतौर पर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इससे पहले वेंस परिवार दिल्ली में सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम और अक्षरधाम मंदिर भी गया, जहां बच्चों ने पारंपरिक भारतीय पोशाकें पहनी थीं। उपराष्ट्रपति वेंस ने मंदिर में कुछ समय प्रार्थना में भी बिताया और विश्व शांति की कामना की।

जयपुर में सख्त सुरक्षा, आरआईसी में देंगे मुख्य भाषण

वेंस के जयपुर आगमन से पहले पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। वेंस आज राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में भारत-अमेरिका संबंधों पर एक महत्वपूर्ण भाषण भी देंगे। इस आयोजन में वरिष्ठ राजनयिक, नीति-निर्माता, शिक्षाविद् और सरकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मोदी से मुलाकात और ट्रंप सरकार में बढ़ती निकटता

इससे पहले सोमवार को वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की थी। इसमें रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उपराष्ट्रपति वेंस ने मोदी का आभार जताते हुए उन्हें “महान नेता” बताया और कहा कि ट्रंप प्रशासन में भारत-अमेरिका संबंधों को और ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका