न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डॉन 3’ में कियारा की जगह इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, इस एक्टर ने शेयर की क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीरें

फिल्ममेकर फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह डॉन का रोल प्ले करते दिखेंगे। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 8:25:50

2 News : ‘डॉन 3’ में कियारा की जगह इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, इस एक्टर ने शेयर की क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीरें

फिल्ममेकर फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह डॉन का रोल प्ले करते दिखेंगे। इसमें पहले कियारा आडवाणी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया था, लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। अब इस रोल के लिए एक नई एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। मेकर्स ने जिस अभिनेत्री से संपर्क किया है उनके नाम का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा के बाद कृति सेनन से संपर्क किया गया है। मेकर्स कृति को अप्रोच कर रहे हैं।

एक सोर्स ने इस खबर को कंफर्म किया है। पहले शरवरी वाघ का नाम सामने आ रहा था। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 34 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति अगले कुछ हफ्तों के अंदर ऑफिशियली 'डॉन 3' साइन कर सकती हैं। सूत्र ने बताया कि फरहान और एक्सेल एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव टीम ‘डॉन 3’ में स्क्रीन प्रजेंस वाली एक अनुभवी अभिनेत्री को कास्ट करना चाह रही थी और कृति इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं। उनमें स्क्रीन पर ‘रोमा’ का किरदार निभाने की काबिलियत है और वह जल्द ही इस रोल को साइन करने के लिए एक्साइटेड हैं।

फिलहाल इस खबर पर मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फरहान ने साल 2023 में ‘डॉन 3’ की अनाउंसमेंट करते हुए रणवीर को लीड एक्टर कास्ट किया था। फरहान ने लोकेशन स्काउटिंग का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा कर लिया है और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पर एक इंटरनेशनल स्टंट टीम के साथ मिलकर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की अधिकतर शूटिंग यूरोप में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जब सबसे पहली बार ‘डॉन’ फिल्म बनी थी तो उसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद फरहान ने ‘डॉन’ के दो पार्ट बनाए और दोनों में शाहरुख खान थे।

‘रेड 2’ में नजर आएंगे रितेश देशमुख, एक्टिंग के साथ क्रिकेट में भी दिखाए हाथ

एक्टर रितेश देशमुख जल्द ही ‘रेड 2’ फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें अजय देवगन और वाणी कपूर की भी अहम भूमिकाएं हैं। इस बीच रितेश ने आज मंगलवार (22 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वे धड़ाधड़ शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रे कलर के लोअर के साथ वाइट शर्ट पहनी हुई है। हाथ में स्मार्ट वॉच भी है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, “शूटिंग के बीच क्रिकेट।”

रितेश फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच जैसे ही उन्हें समय मिला, उन्होंने अपने हाथों में बल्ले को थाम लिया और क्रिकेट खेलने लगे। दमदार शॉट लगाते हुए उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसकी घोषणा हाल ही में रितेश ने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। उन्होंने बताया था कि उनका प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी जियो स्टूडियो के साथ मिलकर काम कर रहा है।

रितेश ने साल 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा थीं, जिनके साथ बाद में उनकी शादी हुई। बाद में रितेश 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'ब्लफमास्टर', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी', 'धमाल', 'हाउसफुल', 'डबल धमाल', 'हाउसफुल 2', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'ग्रैंड मस्ती', 'हाउसफुल 3', 'टोटल धमाल', 'हाउसफुल 4', 'बागी 3', 'एक विलेन', 'मरजावां' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल