न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर से दस्तक दे रहा कोरोना, इंदौर में महिला की मौत, एक मरीज की हालत गंभीर

इंदौर में एक बार फिर कोरोना की वापसी से हड़कंप मच गया है। संक्रमण की चपेट में आकर 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मरीज की हालत गंभीर है। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच में जुट गया है। प्रशासन सतर्क हो गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 8:09:47

फिर से दस्तक दे रहा कोरोना, इंदौर में महिला की मौत, एक मरीज की हालत गंभीर

देशभर में दो साल पहले कोरोना वायरस ने भारी तबाही मचाई थी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे। अब मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। शहर में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है, जिसके चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है और एक अन्य मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मरीजों को इंदौर के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

सर्दी-जुकाम के लक्षण के साथ आई थीं बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार, 74 वर्षीय नोसीबाई को कुछ दिन पहले इंदौर के अरविंद हॉस्पिटल लाया गया था। उन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत थी और काफी इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल में उनके लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने कोविड टेस्ट कराया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन किया गया और इलाज शुरू किया गया, लेकिन अफसोस की बात है कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग कर रहा है कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग नोसीबाई की कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच में जुट गया है। अरविंद हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर महक भंडारी ने बताया कि नोसीबाई इंदौर के नंदन नगर, राजनगर के पास की रहने वाली थीं। उनकी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग उनकी ट्रैवल और कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है ताकि संक्रमण की चेन को रोका जा सके।

एक और मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, हालत गंभीर

वहीं, अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती एक और मरीज हिमलेश में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमलेश में नोसीबाई जैसे ही लक्षण थे, इसलिए डॉक्टरों ने एहतियातन उनकी भी जांच कराई और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है।

देवास से ताल्लुक रखता है दूसरा मरीज

बताया जा रहा है कि हिमलेश मूल रूप से मध्य प्रदेश के देवास जिले का रहने वाला है। उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद इंदौर प्रशासन ने तुरंत देवास के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है ताकि वहां भी सतर्कता बरती जा सके। स्वास्थ्य विभाग दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच और निगरानी में जुट गया है।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, प्रशासन सतर्क

इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह डर सताने लगा है कि कहीं कोरोना फिर से विकराल रूप न ले ले। इसी आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और सभी जरूरी ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?