न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: चतुर्थ श्रेणी भर्ती का रिकॉर्ड क्रेज, 53 हजार पदों के लिए 23.65 लाख आवेदक, तकनीकी दिक्कतों पर बढ़ी अंतिम तारीख की मांग

प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से घोषित इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 23.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि कुल पदों की संख्या महज 53,749 है। इस हिसाब से एक सीट के लिए औसतन 43 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसे कर्मचारी चयन बोर्ड के बीते सात वर्षों की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया माना जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 2:29:35

राजस्थान: चतुर्थ श्रेणी भर्ती का रिकॉर्ड क्रेज, 53 हजार पदों के लिए 23.65 लाख आवेदक, तकनीकी दिक्कतों पर बढ़ी अंतिम तारीख की मांग

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से घोषित इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 23.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि कुल पदों की संख्या महज 53,749 है। इस हिसाब से एक सीट के लिए औसतन 43 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसे कर्मचारी चयन बोर्ड के बीते सात वर्षों की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया माना जा रहा है।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट के बार-बार ठप होने और ओटीपी व आधार वेरिफिकेशन जैसे तकनीकी मसलों के कारण हजारों युवा फॉर्म भरने से वंचित रह गए। इसे लेकर राजस्थान युवा शक्ति एकीकृत महासंघ ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।

सोमवार को महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के नेतृत्व में कर्मचारी चयन बोर्ड के कार्यवाहक अधिकारी डॉ. रिपुंजय सिंह से मिला। मीणा ने बताया कि लगातार सर्वर डाउन रहने के चलते न तो ओटीपी जनरेट हो रहा था, न ही आधार अपलोड हो पा रहा था। ऐसे में कई योग्य अभ्यर्थी अंतिम समय में आवेदन नहीं कर सके।

महासंघ ने आग्रह किया कि उन युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड आवेदन तिथि को कुछ दिन और बढ़ाए। इस पर डॉ. रिपुंजय सिंह ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर बोर्ड के अन्य सदस्यों से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

उधर, बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण यह परीक्षा अनेक पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसके परिणामों में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का प्रयोग होगा। हालांकि, इस फॉर्मूले को लेकर बेरोजगार युवाओं में पहले से ही असंतोष है, और वे इसके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?