न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: अक्षय कुमार बोले- निर्दोषों की हत्या दुष्टता है, PM मोदी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें अधिकांश पर्यटक शामिल हैं। यह हमला तब हुआ जब पर्यटक क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे थे। आतंकवादियों ने 3 से 5 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 9:28:05

पहलगाम आतंकी हमला: अक्षय कुमार बोले- निर्दोषों की हत्या दुष्टता है, PM मोदी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले में मारे गए सभी लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं। घायल लोगों का इलाज जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना के बाद भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने 3 से 5 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फिर मौके से फरार हो गए।

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। यह हमला पहलगाम के बैसराणा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को हुआ, जब कई पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नृशंस हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं इस बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सुरक्षा एजेंसियों को सख्त कदम उठाने को कहा गया है।”

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस तरह निर्दोषों की हत्या करना बेहद दुष्टता है। मैं मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

देश भर से इस हमले की निंदा की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई प्रमुख नेताओं व हस्तियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में ‘केसरी 2’ में आर. माधवन और अनन्या पांडे के साथ नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती