न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गृह युद्ध टिप्पणी पर बढ़ीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई

भा.ज.पा. सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी अब शीर्ष अदालत के सामने सुनवाई के लिए आई है। उनके भारत में गृह युद्ध और मुख्य न्यायाधीश के बारे में दिए गए बयान पर कोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई करेगी। वकील नरेंद्र मिश्रा ने इन टिप्पणियों को न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ बताया और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री हटाने का आग्रह किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 9:27:08

गृह युद्ध टिप्पणी पर बढ़ीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की परेशानी अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुँच गई है। ‘भारत में गृह युद्ध’ और मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिए गए बयान पर अब शीर्ष अदालत अगले सप्ताह सुनवाई करेगी। यह जानकारी याचिकाकर्ता वकील नरेंद्र मिश्रा ने दी है।

वकील मिश्रा ने जस्टिस बीआर गवई की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणियाँ न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर इन बयानों के आधार पर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं, जिनमें अभद्र टिप्पणियाँ की जा रही हैं।

आईएएनएस से बातचीत में मिश्रा ने बताया, "मैंने सुप्रीम कोर्ट में आग्रह किया है कि इस तरह की भड़काऊ और अपमानजनक सामग्री को तुरंत हटाने का निर्देश दिया जाए। इसके साथ ही बताया कि एडवोकेट जनरल को कई पत्र लिखे गए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।"

इस मामले के साथ ही सोमवार को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की याचिका पर सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी चर्चा में रही। जब अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने राज्य में हिंसा के मद्देनज़र केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की, तो जस्टिस बीआर गवई ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “आप चाहते हैं कि हम राष्ट्रपति को आदेश दें? वैसे भी हम पर पहले से ही कार्यपालिका में हस्तक्षेप का आरोप लगाया जा रहा है।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब न्यायपालिका और राजनीति के बीच तीखी बहसें और संवैधानिक अधिकारों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई में यह स्पष्ट हो सकता है कि ऐसे मामलों में न्यायपालिका क्या रुख अपनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब