न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब तक खाए होंगे कई प्रकार के अचार, लेकिन इस बार कटहल के अचार पर जरूर करें विचार #Recipe

विभिन्न चीजों से बनने वाले अचार की कई वैरायटी होती हैं। ये सभी अपने अनूठे स्वाद के चलते लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। आज हम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 4:35:59

अब तक खाए होंगे कई प्रकार के अचार, लेकिन इस बार कटहल के अचार पर जरूर करें विचार #Recipe

विभिन्न चीजों से बनने वाले अचार की कई वैरायटी होती हैं। ये सभी अपने अनूठे स्वाद के चलते लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे कटहल के अचार की रेसिपी। अगर आप कटहल के फैन हैं और इसे सालभर खाना चाहते हैं तो इसका अचार बना कर स्टोर कर सकते हैं। कई महीनों तक इसका मजा लिया जा सकता है। इसका लाजवाब जायका जुबान पर चढ़ जाता है। एक बार चख लेने के बाद लगेगा कि बार-बार इसका लुत्फ उठाया जाए। अचार के लिए हमेशा ताजा टूटा कटहल सबसे अच्छा होता है। ऐसा कटहल लें जिसमें बीज अभी पूरी तरह पका नहीं हो यानी कि सॉफ्ट हो। मीडियम आकार का ही कटहल लें।

jackfruit pickle,jackfruit pickle ingredients,jackfruit pickle recipe,jackfruit pickle tasty,jackfruit pickle delicious,jackfruit pickle store,jackfruit pickle food,kathal achar

सामग्री (Ingredients)

कटहल -1 किलो
सरसों के बीज - 2 बड़े चम्मच
राई - 1 बड़ा चम्मच
मेथी - 1/2 छोटी चम्मच
जीरा – 1 बड़ा चम्मच
धनिया के बीज – 1 बड़ा चम्मच
अजवायन – 1 चम्मच
कलौंजी - 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1 चम्मच
सौंफ के बीज - 1 बड़ा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 5-7
हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 3 बड़े चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च – 2 बड़े चम्मच
अमचूर पाउडर - 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल – 1.5 कप

jackfruit pickle,jackfruit pickle ingredients,jackfruit pickle recipe,jackfruit pickle tasty,jackfruit pickle delicious,jackfruit pickle store,jackfruit pickle food,kathal achar

विधि (Recipe)

- सबसे पहले कटहल के बड़े पीस काट लें। अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और जब पानी उबल जाए तो उसमें 2-4 मिनट के लिए कटहल डालें और निकाल लें।
- इस तरह ये सॉफ्ट हो जाएंगे। अधिक पकने पर अचार खराब बन जाएगा। अब इसे अच्छी तरह पानी से निकालकर पानी को सूखने के लिए कॉटन के कपड़े पर हवा में फैला दें।
- बेहतर होगा कि आप 4 घंटे के लिए इसे धूप में सुखा लें। इस तरह कटहल अचार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- अब हम मसाला तैयार करेंगे। एक पैन को गैस पर रखें और इसमें राई, जीरा, सरसों के बीज, धनिया, मेथी के दाने, सौंफ, काली मिर्च, कुछ सूख लाल मिर्च डाल लें और इसे रोस्ट कर लें।
- ध्यान रहे कि मसालों को भूरा नहीं करना है। मसालों को ठंडा कर लें और इन्हें मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें। फाइन नहीं पीसना है।
- अब एक पैन में 1 कप सरसों का तेल डालें और इसे गरम करें जिससे इसका कच्चापन हट जाए। फिर गैस बंद कर दें। अचार के लिए मसाले, तेल और कटहल तैयार है।
- अब एक बड़े से बर्तन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच कलौंजी, अजवायन, एक चम्मच हींग और भूना तैयार किया गया मसाला डाल लें।
- अब इन्हें अच्छी तरह मिला लें। अब इस पर गरम किया गया तेल डाल लें। इस तरह मसाले का कच्चापन निकल जाएगा।
- अब मसालों को अच्छी तरह मिला लें और इसमें कश्मीरी मिर्च, दो चम्मच आमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें।
- अचार में नमक थोड़ा ज्यादा डाला जाता है। अब इसमें सुखाया हुआ कटहल डाल लें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसे मिक्स कर धूप में दो घंटे के लिए रखें।
- चाहें तो इसमें खटास लाने के लिए आम के टुकड़ों को भी एड कर सकते हैं। इसके अलावा विनेगर डालकर ज्यादा दिनों तक रख सकते हैं। सप्ताह में 1 दिन भी धूप में रखें तो यह सालभर चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज