न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: नवविवाहित नेवी अफसर की मौत, 3 दिन पहले हुई थी शादी, हनीमून मनाने पहुंचे थे कश्मीर

पहलगाम आतंकी हमले में नवविवाहित नेवी अफसर विनय नरवाल और IB अधिकारी मनीष रंजन की मौत हो गई। अफसर अपनी पत्नी संग हनीमून पर थे। TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पत्नी की भावुक अपील।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 12:14:26

पहलगाम आतंकी हमला: नवविवाहित नेवी अफसर की मौत, 3 दिन पहले हुई थी शादी, हनीमून मनाने पहुंचे थे कश्मीर

कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एक युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और खुफिया ब्यूरो (IB) के एक अधिकारी मनीष रंजन की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट नरवाल हाल ही में कोच्चि में तैनात थे और तीन दिन पहले ही यानी 19 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए थे।

विनय नरवाल हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर 7 के निवासी थे। वे लगभग दो वर्ष पहले नौसेना में भर्ती हुए थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर पहुंचे और फिर पहलगाम की ओर रवाना हुए। हमले के बाद उनकी पत्नी की अपने शहीद पति के शव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाली चर्चा का विषय बनी हुई है।

‘हम बस भेलपुरी खा रहे थे...’

हमले के क्षणों को याद करते हुए विनय की पत्नी ने कांपती आवाज में कहा, "हम बस भेलपुरी खा रहे थे... तभी उसने मेरे पति को गोली मार दी।" उन्होंने बताया, "बंदूकधारी ने कहा कि मेरे पति मुसलमान नहीं हैं और फिर गोली चला दी।"

परिवार के सामने गोली मारी गई

हैदराबाद के खुफिया ब्यूरो (IB) में कार्यरत सेक्शन अधिकारी मनीष रंजन भी इस आतंकी हमले में शहीद हो गए। वह अपने परिवार – पत्नी और बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे और हमला उनके सामने ही हुआ। वे एक ग्रुप में दूसरे अधिकारियों और उनके परिवारों के साथ पहलगाम की बाइसारन घाटी में मौजूद थे, जहां यह हमला हुआ।

‘प्लीज मेरे पति को बचा लो’

हमले के बाद एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला अपने पति को बचाने की गुहार लगाती दिखाई देती है। रोते हुए उसकी आवाज गले में अटक जाती है लेकिन वह बार-बार कहती है, "प्लीज मेरे पति को बचा लो।"

वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति महिला को सांत्वना देने की कोशिश करता है, वहीं पास में दो लोग खून से लथपथ पड़े हैं। एक और क्लिप में एक महिला घायल व्यक्ति के पास बैठकर बार-बार सहायता की गुहार लगाती है – "सर, प्लीज... हेल्प बुलाओ।"

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

यह आतंकवादी हमला पहलगाम की उस बाइसारन घाटी में हुआ, जो पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है और जहां तक केवल पैदल या घोड़े के सहारे ही पहुंचा जा सकता है। इस नृशंस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है।

राजनीतिक और सामाजिक निंदा

इस हमले की कड़ी निंदा पूरे देश से की जा रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए इस कायराना आतंकी हमले की निंदा करती हूं, जिसमें एक व्यक्ति की दुखद मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं। ऐसी हिंसा निंदनीय और अस्वीकार्य है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती