न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोडाभीम: दुकान में भीषण आग, 60 लाख का नुकसान, दमकल नहीं होने पर भड़के लोग

टोडाभीम, करौली जिले के एक किराना दुकान में मंगलवार रात को भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 50 से 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। दुकान मालिक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैल गईं। नगर पालिका से दमकल सेवा की सहायता के लिए संपर्क किया गया, लेकिन दमकल वाहन उपलब्ध नहीं था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 4:37:22

टोडाभीम: दुकान में भीषण आग, 60 लाख का नुकसान, दमकल नहीं होने पर भड़के लोग

टोडाभीम। करौली ज़िले के टोडाभीम कस्बे में मंगलवार रात को एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 50 से 60 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

रात करीब 10:45 बजे दुकान मालिक मनोज ने देखा कि उनकी दुकान से धुंआ उठ रहा है। उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैल गईं। नगर पालिका को फोन किया गया, पर वहां दमकल वाहन उपलब्ध नहीं था।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात बेकाबू होते चले गए। सूचना मिलने पर टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। साथ ही, विद्युत आपूर्ति भी तत्काल बंद कराई गई।

महवा और हिण्डौन से बुलाई गई दो दमकल गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

घटना के बाद लोगों में नगर पालिका की उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश है। वार्ड पार्षद शिब्बूराम मीना ने बताया कि उन्होंने कई बार बैठकों और लिखित ज्ञापनों के माध्यम से दमकल व्यवस्था की मांग उठाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर टोडाभीम में दमकल उपलब्ध होती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

बताया गया है कि यह दुकान मुख्य चौराहे पर स्थित है और ऊपर के माले पर दुकानदार का परिवार निवास करता है। हादसे के वक्त घर का एक सदस्य धुंआ देख नीचे पहुंचा और आग का पता चला।

यह घटना स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर ऐसे समय में जब बाजारों में भीड़भाड़ और अग्नि सुरक्षा बेहद जरूरी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?