न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर के एपेक्स मॉल में भीषण आग, तीन शोरूम जलकर खाक, लाखों का नुकसान

राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर स्थित एपेक्स मॉल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद तीन शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान राख हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 2:14:58

जयपुर के एपेक्स मॉल में भीषण आग, तीन शोरूम जलकर खाक, लाखों का नुकसान

राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर स्थित एपेक्स मॉल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे मॉल की तीसरी मंजिल पर मौजूद तीन शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की वजह शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग सबसे पहले तीसरी मंजिल के एक शोरूम में लगी और देखते ही देखते लपटों ने दो अन्य शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने शोरूम के शीशे तोड़े और अंदर घुसकर पानी की बौछारें कीं। शुरुआती क्षणों में आग इतनी विकराल थी कि अतिरिक्त दमकल गाड़ियां घाटगेट स्थित स्टेशन से भी मंगवानी पड़ीं।

मॉल के मुख्य द्वार से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दमकल अधिकारी कालूराम ने बताया कि लपटें तीसरी मंजिल से तेजी से फैल रही थीं और सीढ़ियों से वहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। ऐसे में लिफ्ट मशीन की मदद ली गई, जिसके ज़रिए दमकलकर्मी आग की लपटों तक पहुंचे और उन्हें नियंत्रित किया।

हालांकि, आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग के चलते भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग के पीछे की असली वजह की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?