न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट की टिकट का खर्चा करना हैं कम, इन टिप्स की मदद से सस्ते में करें सफर

बढ़ती महंगाई के बीच हर छोटी चीज़ से लेकर बड़ी चीज बहुत महंगी हो गई है। ऐसे में सफ़र करना भी महंगा हो रहा हैं जहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए फ्लाइट की टिकट के दाम आसमान छूने लगे हैं। आरामदायक सफर के लिए फ्लाइट बेहतर रहती हैं जिसमें कम वक्त में ही अपने गंतव्य पर पहुंचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Mar 2023 10:47:15

फ्लाइट की टिकट का खर्चा करना हैं कम, इन टिप्स की मदद से सस्ते में करें सफर

बढ़ती महंगाई के बीच हर छोटी चीज़ से लेकर बड़ी चीज बहुत महंगी हो गई है। ऐसे में सफ़र करना भी महंगा हो रहा हैं जहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए फ्लाइट की टिकट के दाम आसमान छूने लगे हैं। आरामदायक सफर के लिए फ्लाइट बेहतर रहती हैं जिसमें कम वक्त में ही अपने गंतव्य पर पहुंचा जा सकता हैं। हर कोई चाहता हैं कि वह फ्लाइट का सफ़र करें लेकिन बजट के कारण यह संभव नहीं हो पाता हैं। लेकिन यहां आप थोड़ी समझदारी दिखाएं तो सस्ते में भी फ्लाइट की टिकट बुक करा सकते हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप हवाई टिकट पर अच्छी डील या डिस्काउंट ले सकते हैं और कम पैसे में फ्लाइट बुक कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं फ्लाइट टिकट बुकिंग के दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

flight ticket,cheap flight ticket,travel tips in hindi

जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी टिकट बुक करें

जिस तारीख में आपको यात्रा करना है उससे जितना पहले हो सके उतना पहले आप फ्लाइट टिकट की मॉनिटरिंग शुरू कर दें। जैसे ही आपको सस्ती टिकट मिले आप तुरंत अपने टिकट बुक कर लें। बजट फ्लाइट पाने में यह तरीका काफी कारगर है। मान लीजिए की आपको मार्च में वैकेशन के लिए विदेश यात्रा करनी है और अभी दिसंबर चल रहा है। मतलब टिकट बुक करने के लिए आपके पास करीब तीन महीनों का वक्त है। ऐसे में आपको सस्ता टिकट मिलने के पूरे-पूरे चांस है।

अलग-अलग वेबसाइट पर चेक करें दाम

अगर आप फ्लाइट से कहीं जाना चाहते हैं तो आप इसके बारे में अलग-अलग वेबसाइट पर चेक करें। कई बार किसी स्पेसिफिक साइट पर टिकट महंगे होते हैं। ऐसे में दूसरी कई वेबसाइट्स पर आपको सस्ते में भी टिकट मिल सकते हैं। कई वेबसाइट्स प्रोमोशन के लिए फ्लाइट टिकट पर ऑफर निकालती रहती हैं। ये ऑफर कूपन कोड या बैंक डिस्काउंट के तौर पर उपलब्ध होते हैं। ऐसे में आप इन कूपन कोड्स का इस्तेमाल करके अपनी फ्लाइट टिकट को और भी सस्ती कर सकते हैं।

flight ticket,cheap flight ticket,travel tips in hindi

इनकॉग्निटो मोड से करें टिकट

कई बार ऐसा होता है कि हम बार-बार टिकट चेक करते हैं, इस वजह से एयरलाइंस कंपनियां टिकट प्राइस बढ़ा देती हैं। अगर आपको लग रहा है कि बार-बार टिकट चेक करने के बाद भी टिकट महंगी दिख रही है तो आप एक बार इनकॉग्निटो मोड का प्रयोग कर टिकट चेक करे। जिससे आपकी हिस्ट्री का पता नहीं लग पाएगा और आपको आसानी से सस्ती टिकट भी मिल जाएगी।

बुकिंग के लिए इन दिनों को चुनना रहेगा किफायती

जैसा कि हम सब जानते हैं कि शुक्रवार और रविवार को अक्सर ज्यादातर लोग यात्रा करते हैं। मंगलवार, बुधवार या शनिवार उड़ान के लिए सबसे कम चुने गए दिन होते हैं क्योंकि इस समय लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। पैसे बचाने के लिए आप इन तीन दिनों में अपनी फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे दिनों में एयरलाइन कंपनियां अपने विमान में खाली सीटों को भरने के लिए टिकट की कीमतों को गिरा देती हैं।

flight ticket,cheap flight ticket,travel tips in hindi

सुबह के लिए फ्लाइट बुक करें

कोशिश करें दिन की जल्द से जल्द फ्लाइट बुक करने की कोशिश करें, क्योंकि सुबह के प्रस्थान के लिए टिकट अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। दिन के शुरुआती घंटों के दौरान उड़ान का एक और लाभ यह है कि यदि आपकी फ्लाइट में सीट नहीं रही है, तो आप बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए सीट के लिए अपनी एयरलाइंस के साथ बातचीत कर सकते हैं।

कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुनें

ये तो आप जानते ही होंगे कि सीधे डेस्टिनेशन तक जाने वाली फ्लाइट बुक करने से समय की काफी बचत होती है। लेकिन कम ही लोग इस तथ्य के बारे में जानते हैं कि कनेक्टिंग उड़ानें तुलनात्मक रूप से सस्ती होती हैं। इसलिए, कनेक्टिंग फ्लाइट चुनने से आप कुछ हद पैसों की बचत कर सकते हैं।

नॉन-रिफंडेबल टिकट


जब भी आप टिकट बुक करते हैं तो नॉन रिफंडेबल टिकट बुक करें। इसके पीछे का कारण यह है कि ज्यादातर लोग रिफंडेबल टिकट की बुकिंग करते हैं ताकि किसी कारण अगर ट्रिप कैंसिल करना हो तो वे आसानी से कैंसिल कर सकें। लेकिन नॉन रिफंडेबल टिकट रिफंडेबल टिकट की तुलना में सस्ते होते हैं। इसलिए अगर कहीं जाने की डेट तय कर ली है तो नॉन रिफंडेबल टिकट ही बुक करें।

स्थानीय एयरलाइंस का उपयोग करें

देश के भीतर यात्रा करते समय स्थानीय एयरलाइनों का उपयोग करना हमेशा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तुलना में कॉस्ट इफेक्टिव होता है। आप उस देश की स्थानीय एयरलाइनों के बारे में अधिक सर्च करें, जहां आपने जाने की योजना बनाई हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति भारत का दौरा करने और देश के भीतर फ्लाइट से यात्रा करने का निर्णय लेता है। ऐसी स्थिति में वह एयर इंडिया जैसी एयरलाइन की फ्लाइट लेने के बजाय स्पाइसजेट, गोएयर या इंडिगो जैसी एयरलाइन की सस्ती फ्लाइट का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह, आप निश्चित रूप से कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका