न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 ऐतिहासिक इमारतों से पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता हैं उत्तरप्रदेश, लगता है लोगों का जमावड़ा

इन इमारतों को देखने हर दिन हजारों पर्यटक यहां पहुचते हैं। उत्तरप्रदेश की ये इमारतें विश्वभर में जानी जाती हैं। इनके बारे में जानकर आप भी चले आइये इनका दीदार करने।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 5:18:54

इन 10 ऐतिहासिक इमारतों से पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता हैं उत्तरप्रदेश, लगता है लोगों का जमावड़ा

उत्तर भारत में स्थित भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं उत्तरप्रदेश जिसे पर्यटन के लिहाज से बहुत सुंदर माना जाता हैं। अपनी अनोखी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही उत्तरप्रदेश को अपने इतिहास के लिए भी जाना जाता हैं। देश-विदेश से लोग उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों में इसके इतिहास से रूबरू होने पहुंचते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उत्तरप्रदेश की मशहूर ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इन इमारतों को देखने हर दिन हजारों पर्यटक यहां पहुचते हैं। उत्तरप्रदेश की ये इमारतें विश्वभर में जानी जाती हैं। इनके बारे में जानकर आप भी चले आइये इनका दीदार करने।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

ताजमहल

इस लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद है ताजमल। आगरा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध ताजमहल सात अजूबों में से एक है। ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है। फारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला से परिपूर्ण ताजमहल आज युनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। भारत में इसे प्यार के निशानी के रूप में भी जाना जाता है। शाहजहां द्वारा निर्मित इस महल को देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी पहुंचते हैं।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

बुलंद दरवाजा

फतेहपुर सीकरी में ऐतिहासिक इमारत बुलंद दरवाजा है। जिसकी ऊंचाई भूमि से 280 फुट है। 52 सीढ़ियों के पश्चात दर्शक दरवाजे के अंदर पहुंचता है। दरवाजे में पुराने जमाने के विशाल किवाड़ ज्यों के त्यों लगे हुए हैं। शेख सलीम की मान्यता के लिए अनेक यात्रियों द्वारा किवाड़ों पर लगवाई हुई घोड़े की नालें दिखाई देती हैं। बुलंद दरवाजे का निर्माण 1602 ईस्वी में अकबर ने अपनी गुजरात-विजय के रूप में करवाया था।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

आगरा किला

सूची में सबसे ऊपर भव्य आगरा किला है, जिसे लाल किले के नाम से भी जाना जाता है। किला लाल बलुआ पत्थरों से बना एक वास्तुशिल्प सौंदर्य है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल होने के नाते, किले का दौरा हर साल भारी संख्या में पर्यटकों द्वारा किया जाता है। आगरा का किला प्रसिद्ध मुगल राजा अकबर द्वारा 1565 में बनवाया गया था जो इसे इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाता है।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

कैसरबाग पैलेस

उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों की शहर लखनऊ में मौजूद है कैसरबाग पैलेस। लगभग 1847 में अवध के नवाब वाजिद अली शाह द्वारा निर्मित यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में बेहद ही महत्व रखता है। कहा जाता है कि यह महल नवाब का ड्रीम प्रोजेक्ट था। देश की आजादी में भी इस महल की भूमिका को आज भी याद किया जाता है।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

जामा मस्जिद

आगरा की जामा मस्जिद एक विशाल मस्जिद है। जो शाहजहाँ की पुत्री शाहजा़दी जहाँआरा बेगम़ को समर्पित है। इसका निर्माण 1648 में हुआ था और यह अपने मीनार रहित ढाँचे तथा विषेश प्रकार के गुम्बद के लिये जानी जाती है। पूरी जामा मस्जिद खूबसूरत नक्काशी और रंगीन टाइलों से सजी हुई है। इसके अलावा यहां बादशाही दरवाजा भी है। इसकी खूबसूरती भी देखते ही बनती है।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

झांसी किला

यह राजसी पहाड़ी किला 1613 में ओरछा के राजा बीर सिंह देव द्वारा बनवाया गया था। किला एक विशाल ग्रेनाइट दीवार से घिरा हुआ है जो इसके किलेबंदी का एक हिस्सा है। यहाँ दस द्वार हैं जिनमें से प्रत्येक का नाम एक शासक या राज्य के मील के पत्थर के नाम पर रखा गया है। कुछ द्वार समय के साथ खराब हो गए हैं, लेकिन कुछ अभी भी मौजूद हैं जैसे झरना गेट, चांद गेट, दतिया दरवाजा, लक्ष्मी गेट और सैनयार गेट।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

फतेहपुर सीकरी किला

आगरा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद फतेहपुर सीकरी एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर ने करवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर ने सिकरी को अपनी राजधानी के रूप में बनाने का तय किया था। महल में मौजूद बुलंद दरवाजा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में फेमस है। इस किला के अंदर कई फेमस और पवित्र दरगाह भी मौजूद है।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

आनन्द भवन

स्वराज भवन इलाहाबाद में स्थित एक ऐतिहासिक भवन एवं संग्रहालय है। इसका मूल नाम आनन्द भवन था। इस ऐतिहासिक भवन का निर्माण मोतीलाल नेहरू ने करवाया था। 1930 में उन्होंने इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। इसके बाद यहां कांग्रेस कमेटी का मुख्यालय बनाया गया। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म यहीं पर हुआ था। आज इसे संग्रहालय का रूप दे दिया गया है।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

इलाहाबाद किला

इस किले के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं, लेकिन फिर भी ये किला देखने योग्य है। इस किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने पवित्र नदियों गंगा और यमुना के संगम पर करवाया था। इसकी अनूठी डिजाइन और शिल्प कौशल ध्यान देने योग्य है जो इसे प्रयागराज में एक दर्शनीय स्थल बनाती है। किले के अंदर प्रसिद्ध अशोक स्तंभ भी मौजूद है।

these 10 historical buildings attract the attention of tourists to uttar pradesh,holiday,travel,tourism

सारनाथ

काशी अथवा वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक जगह भी है। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश इसी स्थान पर दिया था। इसके अलावा यह जगह अशोक/सारनाथ स्तम्भ के लिए भी बेहद ही फेमस है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर