न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड के प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में एक है पूर्णागिरि मन्दिर

पूर्णागिरि मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड प्रान्त के टनकपुर में अन्नपूर्णा शिखर पर 5500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 4:34:06

उत्तराखंड के प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में एक है पूर्णागिरि मन्दिर

पूर्णागिरि मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड प्रान्त के टनकपुर में अन्नपूर्णा शिखर पर 5500 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह 108 सिद्ध पीठों में से एक है। यह स्थान महाकाली की पीठ माना जाता है। कहा जाता है कि दक्ष प्रजापति की कन्या और शिव की अर्धांगिनी सती की नाभि का भाग यहाँ पर विष्णु चक्र से कट कर गिरा था। प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहाँ आते हैं।

पूर्णागिरी मंदिर को महाकाली पीठ माना जाता है तथा यह 108 शक्तिपीठो में से एक है। यह स्थान चम्पावत से 92 कि॰मी॰की दूरी पर तथा टनकपुर से मात्र 18.6 कि॰मी॰की दूरी पर स्थित है। इस देवी दरबार की गणना भारत की 51 शक्तिपीठों में की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी सती ने उनके पिता दक्षेस्वर द्वारा किये यज्ञ कुण्ड में अपने प्राण त्याग दिये थे, तब भगवान शंकर देवी सती के मृत शरीर को लेकर पूरे ब्रह्माण चक्कर लगा रहे थे इसी दौरान भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को 51 भागों में विभाजित कर दिया था, जिसमें से सती की नाभि इस स्थान पर गिरी थी।

पौराणिक कथा के अनुसार कि एक बार संतान विहीन सेठ को देवी ने सपने में कहा कि अगर तुम मेरे दर्शन करोगे तो तुमको पुत्र की प्राप्ति होगी। सेठ ने मां के दर्शन किये और कहा कि यदि उसको पुत्र होगा तो वह देवी के लिए सोने का मंदिर बनाएगा। सेठ की मनोकामना पूरी हुई, परन्तु सेठ लालची हो गया और सोने की जगह ताम्बे का मंदिर बनाया और मंदिर पर सोने की पोलिश करवा दी। देवी को अर्पित करने के लिए मंदिर की ओर जाने लगा. ”टुन्याश” नामक स्थान पर पहुचकर। वह ताम्बे के मंदिर को आगे नहीं ले जा सका। तब सेठ को उस मंदिर को उसी स्थान में रखना पडा। तब से वो मंदिर पौराणिक समय से वर्तमान में “झूठे का मंदिर” नाम से जाना जाता है।

पूर्णागिरी मंदिर के बारे में यह भी मान्यता है इस देवी की मंदिर पर बच्चे का मुंडन कराने से बच्चा दीर्घायु और बुद्धिमान होता है। इसलिए लाखो तीर्थ यात्री इस स्थान पर अपने बच्चे का मुंडन कराते है।

पूर्णागिरी मंदिर में सभी त्यौहार मनाये जाते है विशेष कर दुर्गा पूजा व नवरात्र के त्यौहार पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन मंदिर को फूलो व लाईट से सजाया जाता है। वैसे तो इस पवित्र शक्ति पीठ के दर्शन हेतु श्रद्धालु वर्ष भर आते रहते हैं। परन्तु चैत्र मास की नवरात्रियों से जून तक श्रद्धालुओं की अपार भीड दर्शनार्थ आती है। चैत्र मास की नवरात्रियों से दो माह तक यहॉ पर मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस शक्ति पीठ में दर्शनार्थ आने वाले यात्रियों की संख्या वर्ष भर में 25 लाख से अधिक होती है। इस मेले हेतु प्रतिवर्ष राज्य शासन द्वारा अनुदान की धनराशि जिलाधिकारी चम्पावत के माध्यम से जिला पंचायत चम्पावत जोकि मेले का आयोजन करते हैं को उपलब्ध कराई जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के साथ सौदों की सराहना से लेकर कांग्रेस पर सशक्त हमला तक, पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
अमेरिका के साथ सौदों की सराहना से लेकर कांग्रेस पर सशक्त हमला तक, पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
24,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी गिरावट, जानिए आज का अपडेटेड रेट
24,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी गिरावट, जानिए आज का अपडेटेड रेट
क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की पार्टी, चुनाव निरस्त करने की उठी मांग
क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की पार्टी, चुनाव निरस्त करने की उठी मांग
पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 20 लाख कर्मचारियों को 25% DA तुरंत देने का आदेश
पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 20 लाख कर्मचारियों को 25% DA तुरंत देने का आदेश
Maharashtra: मदरसों की जांच पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का विवादित बयान, बोले – 'RSS और बड़े मंदिरों के फंड की भी हो जाँच'
Maharashtra: मदरसों की जांच पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का विवादित बयान, बोले – 'RSS और बड़े मंदिरों के फंड की भी हो जाँच'
रोहित शेट्टी घर फायरिंग अपडेट: पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा, केस के कई राज़ खुलने लगे
रोहित शेट्टी घर फायरिंग अपडेट: पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा, केस के कई राज़ खुलने लगे
सऊदी अरब का अनोखा कदम, ऊंटों के लिए जारी किया जाएगा आधिकारिक पासपोर्ट, जानें वजह
सऊदी अरब का अनोखा कदम, ऊंटों के लिए जारी किया जाएगा आधिकारिक पासपोर्ट, जानें वजह
क्या डाइटिंग से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? डॉक्टर ने बताए धमनियों से खराब कोलेस्ट्रॉल निकालने के तरीके
क्या डाइटिंग से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? डॉक्टर ने बताए धमनियों से खराब कोलेस्ट्रॉल निकालने के तरीके
‘धुरंधर 2’ बनाम ‘टॉक्सिक’: चर्चा में रणवीर सिंह की फिल्म, लेकिन क्यों यश के हाथ जाती दिख रही है बॉक्स ऑफिस की बाज़ी?
‘धुरंधर 2’ बनाम ‘टॉक्सिक’: चर्चा में रणवीर सिंह की फिल्म, लेकिन क्यों यश के हाथ जाती दिख रही है बॉक्स ऑफिस की बाज़ी?
‘यूपी पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे’—ओम प्रकाश राजभर ने मतदाता सूची को लेकर दिया अहम अपडेट
‘यूपी पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे’—ओम प्रकाश राजभर ने मतदाता सूची को लेकर दिया अहम अपडेट
चाइनीज मांझे से मौत पर अब चलेगा हत्या का केस, सीएम योगी सख्त—प्रदेशभर में छापेमारी के आदेश
चाइनीज मांझे से मौत पर अब चलेगा हत्या का केस, सीएम योगी सख्त—प्रदेशभर में छापेमारी के आदेश
जहां से टिकट लिया, वहीं से ट्रेन में चढ़ना होगा, रेलवे नियमों में करने जा रहा बड़ा बदलाव
जहां से टिकट लिया, वहीं से ट्रेन में चढ़ना होगा, रेलवे नियमों में करने जा रहा बड़ा बदलाव
OLA-Uber को कड़ी टक्कर! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे बुक करें राइड
OLA-Uber को कड़ी टक्कर! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे बुक करें राइड
शरीर में खुजली किस विटामिन की कमी की वजह से होती है और तुरंत राहत के लिए क्या करें?
शरीर में खुजली किस विटामिन की कमी की वजह से होती है और तुरंत राहत के लिए क्या करें?