न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की पार्टी, चुनाव निरस्त करने की उठी मांग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा कानूनी मोड़ आया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चुनाव में कथित अनियमितताओं और महिला मतदाताओं को दिए गए आर्थिक लाभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव निरस्त करने की मांग की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Feb 2026 2:41:04

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की पार्टी, चुनाव निरस्त करने की उठी मांग

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान कई ऐसी गतिविधियां हुईं, जो न केवल आचार संहिता बल्कि संवैधानिक प्रावधानों के भी खिलाफ हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर जन सुराज पार्टी ने राज्य में नए सिरे से विधानसभा चुनाव कराने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में रिट याचिका दाखिल की है।

याचिका में खास तौर पर महिला मतदाताओं से जुड़ी एक योजना को निशाने पर लिया गया है। पार्टी का दावा है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं को सीधे 10-10 हजार रुपये का लाभ दिया गया, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ के समक्ष होने वाली है।

चुनाव के बीच 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर पर उठे सवाल

जन सुराज पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चुनाव अवधि में महिला मतदाताओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जाने को चुनौती दी है। पार्टी का तर्क है कि चुनाव के दौरान नए लाभार्थियों को जोड़ना और उस समय धनराशि जारी करना स्पष्ट रूप से संवैधानिक मर्यादाओं और चुनावी नियमों का उल्लंघन है। पार्टी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि इस कदम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस याचिका में दावा किया गया है कि ये भुगतान संविधान के कई अहम अनुच्छेदों—14, 21, 112, 202 और 324—का उल्लंघन करते हैं। जन सुराज पार्टी का कहना है कि इस तरह की घोषणाओं और लाभ वितरण से चुनाव आयोग की निष्पक्ष भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं। इसी आधार पर पार्टी ने अदालत से आग्रह किया है कि वह चुनाव आयोग को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों को अमान्य घोषित करने के निर्देश दे।

मतदान केंद्रों पर जीविका समूहों की तैनाती पर भी आपत्ति

जन सुराज पार्टी ने अपनी याचिका में एक और अहम मुद्दा उठाया है। पार्टी ने मतदान केंद्रों पर जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 1.8 लाख महिलाओं की तैनाती को भी गैरकानूनी करार दिया है। पार्टी का कहना है कि इन महिलाओं की मौजूदगी ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित किया और इससे मतदाताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ने की आशंका बनी।

याचिका में यह भी कहा गया है कि इस पूरे मामले में संविधान के अनुच्छेद 324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के तहत कार्रवाई बनती है, क्योंकि यह प्रावधान चुनावों में भ्रष्ट आचरण से जुड़े मामलों से संबंधित हैं। जन सुराज पार्टी का दावा है कि 25 से 35 लाख महिला मतदाताओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ मिला, जिससे मतदाताओं के फैसले प्रभावित हो सकते थे।

इन सभी तथ्यों और तर्कों के आधार पर जन सुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की प्रक्रिया की न्यायिक समीक्षा की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो चुनाव रद्द कर राज्य में दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने के आदेश दिए जाएं। अब इस याचिका पर होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसका असर बिहार की राजनीति की दिशा और दशा दोनों पर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया