न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शेट्टी घर फायरिंग अपडेट: पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा, केस के कई राज़ खुलने लगे

मुंबई के जूहू में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया। आसाराम फासले उर्फ़ बाबू से हथियार बरामद, मुख्य शूटर अभी भी फरार। केस के नए खुलासे और जांच अपडेट पढ़ें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Feb 2026 4:03:52

रोहित शेट्टी घर फायरिंग अपडेट: पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा, केस के कई राज़ खुलने लगे

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना अब पुलिस की कार्रवाई में नए मोड़ पर पहुंच गई है। मुंबई के जूहू इलाके में स्थित उनके बंगले के बाहर 1 फरवरी की रात लगभग 12:45 बजे अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पांच राउंड हवाई फायर किए थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली थी और सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी को धमकी भी दी गई थी।

पहली गिरफ्तारी के बाद नई सफलता

इस फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पहले पुलिस ने स्कूटी मुहैया कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था, और अब इस केस में एक और आरोपी, जिसने आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे, पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

आसाराम फासले उर्फ़ 'बाबू' गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने बताया कि उन्होंने रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आसाराम फासले उर्फ़ बाबू को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, बाबू ने ही इस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस ने कहा कि बाबू को आज एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश किया जाएगा। इससे पहले ही इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनकी पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही है।

पुणे से मिला अहम सुराग

मुंबई पुलिस ने 3 फरवरी को पुणे से इस फायरिंग मामले में इस्तेमाल की गई स्कूटर का सुराग पाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुणे के एक व्यक्ति ने यह स्कूटर लगभग 30,000 रुपये में आदित्य गायकी को बेचा था, जो पहले से गिरफ्तार आरोपी है। इस लेन-देन के दौरान गायकी ने बिक्री के लिए एक साधारण कागज पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद गायकी और समर्थ पोमाजी ने स्कूटर को मुंबई के जुहू इलाके में पूर्व निर्धारित स्थान पर छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपियों को शूटर की पहचान की कोई जानकारी नहीं थी। सभी गतिविधियां शुभम लोनकर के निर्देशों के तहत हो रही थीं। लोनकर ने शूटर को स्कूटर लेने और फायरिंग करने के लिए स्पष्ट आदेश दिए। पुलिस ने यह भी बताया कि यह तरीका पहले भी अपनाया जा चुका है, जिसमें एक ही अपराध के लिए कई छोटे-छोटे समूहों का इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्य शूटर अभी भी फरार

हालांकि, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले की जांच लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और भी नए खुलासे होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड