न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OLA-Uber को कड़ी टक्कर! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे बुक करें राइड

दिल्ली में लॉन्च हुआ नया ‘भारत टैक्सी’ ऐप, ओला-उबर को कड़ी टक्कर। जानें कैसे करें राइड बुक, सारथी मॉडल, सर्ज प्राइसिंग फ्री और सुरक्षा फीचर्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Feb 2026 3:20:41

OLA-Uber को कड़ी टक्कर! दिल्ली में लॉन्च हुआ ‘भारत टैक्सी’ ऐप, जानें कैसे बुक करें राइड

ओला, उबर और इनड्राइव जैसी लोकप्रिय कैब सेवाओं के बीच अब नई प्रतियोगिता ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत हो गई है। भारत की पहली को-ऑपरेटिव कैब सेवा भारत टैक्सी को दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस ऐप का शुभारंभ किया। लंबे समय से दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रही यह सेवा अब आम जनता के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हो गई है।

लॉन्च के दौरान कई यूजर्स ने तुरंत ऐप डाउनलोड किया, हालांकि शुरुआती घंटों में कुछ लोगों को बुकिंग और ऐप एक्सेस से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। प्लेटफॉर्म और सरकार के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि भारत टैक्सी ऐप पर राइड बुक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

ड्राइवर नहीं, अब कहलाएंगे ‘सारथी’

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्राइवर ओनरशिप मॉडल है। इस प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों को अब ‘ड्राइवर’ नहीं बल्कि ‘सारथी’ कहा जाएगा। सरकार के अनुसार, इस ऐप के सारथी ही इसके असली मालिक होंगे। हर राइड का पूरा किराया सीधे सारथी के बैंक खाते में जाएगा और ओला-उबर की तरह कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा।

भारत टैक्सी प्राइवेट कंपनी की बजाय को-ऑपरेटिव मॉडल पर काम कर रही है। इसे सहकारिता मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन ने मिलकर तैयार किया है। संचालन का जिम्मा सहकारिता टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड के पास है। इसके लिए विशेष काउंसलिंग बनाई गई है, जो पूरे सिस्टम की निगरानी करेगी।

भारत टैक्सी ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

भारत टैक्सी ऐप का इस्तेमाल ओला या उबर की तरह किया जा सकता है। एंड्राइड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर और iPhone यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गुजराती और मराठी में भी उपलब्ध है।

डाउनलोड के बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा और OTP वेरिफिकेशन के बाद यूजर राइड बुक कर सकता है।

राइड बुक करने का तरीका

ऐप ओपन करें।

पिकअप और ड्रॉप लोकेशन दर्ज करें।

बाइक, ऑटो या कार में से वाहन चुनें।

दिखाई गई किराया राशि कंफर्म करें।

राइड बुक होते ही लाइव ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी और आप अपने सारथी की लोकेशन रियल-टाइम में देख सकेंगे।

किराया और सर्ज प्राइसिंग

भारत टैक्सी में सर्ज प्राइसिंग का कोई डर नहीं है। पीक आवर्स, बारिश या ट्रैफिक के समय भी किराया नहीं बढ़ेगा। दावा किया जा रहा है कि इसका किराया अन्य कैब सेवाओं की तुलना में कम हो सकता है, जिससे यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप में कई फीचर्स भी दिए गए हैं। सभी सारथियों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इसके अलावा लाइव लोकेशन शेयरिंग, इमरजेंसी SOS बटन और ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन