न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, प्रिंसिपल कक्ष में ताला लगाकर किया विरोध

उदयपुर के मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और लंबित स्कूटी वितरण को लेकर हंगामा किया। प्रिंसिपल कक्ष में ताला लगाकर विरोध, पुलिस ने समझाइश के बाद ताला खुलवाया। छात्राएं पारदर्शी मूल्यांकन और न्यायपूर्ण समाधान की मांग पर अड़ी हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 04 Feb 2026 2:53:37

उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, प्रिंसिपल कक्ष में ताला लगाकर किया विरोध

उदयपुर के राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आज छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में छात्राएं परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों और मेधावी छात्राओं को मिलने वाली स्कूटियों के वर्षों से लंबित वितरण को लेकर आक्रोशित दिखाई दीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्राएं प्रिंसिपल के कमरे के बाहर पहुंचीं और कमरे में ताला लगा दिया, जबकि प्रिंसिपल अंदर ही मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद ताला खुलवाया गया। इसके बाद छात्राएं कॉलेज कॉरिडोर में बैठकर नारेबाजी करती रहीं और अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप

मीरा गर्ल्स कॉलेज में सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण रहा। छात्राओं का आरोप है कि B.A. और B.Sc. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के हाल ही में जारी परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी हुई है। कई छात्राओं को फेल घोषित किया गया, जबकि उनका कहना है कि उनकी परीक्षाओं में प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

“संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा”

छात्र संघ अध्यक्ष किरण वैष्णव ने बताया कि B.Sc. सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर के कुछ विषयों में कई छात्राओं को अनुचित रूप से फेल दिखाया गया है, जिससे छात्राओं में असंतोष और संदेह पैदा हुआ है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय दोनों ही जिम्मेदारी टाल रहे हैं, जिससे उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

ABVP की छात्रा सुमन कुंवर ने आरोप लगाया कि कई B.A. छात्राओं को परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थिति दिखा दिया गया है। साथ ही उन्होंने हर साल फीस बढ़ाने, रिवैल्यूएशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली और लंबित स्कूटी वितरण पर भी सवाल उठाए।

प्रिंसिपल ने आरोपों को किया खारिज

कॉलेज प्राचार्य दीपक माहेश्वरी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी सभी कामकाज मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अधीन हैं। कॉलेज स्तर पर रिजल्ट में किसी भी तरह की भूमिका नहीं होती। प्राचार्य ने कहा कि शिकायत मिलने पर वे छात्राओं से आवेदन लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करेंगे और समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

छात्राओं की मांगें

छात्राएं रिजल्ट की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच, पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली और वर्षों से लंबित स्कूटी वितरण की मांग पर अड़ी हुई हैं। ABVP की छात्रा नेता ने बताया कि विश्वविद्यालय कहता है कि कॉलेज प्रशासन से संपर्क करें, वहीं कॉलेज प्रशासन कहता है कि यह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का मामला है। इस वजह से छात्रों की नाराजगी और बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?