न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खेजड़ी कटेगी तो राजस्थान का अस्तित्व खतरे में…’, खाचरियावास का BJP सरकार पर तीखा हमला, कहा- पूरा राज्य होगा आंदोलन की चपेट में

बीकानेर से शुरू हुआ खेजड़ी बचाओ आंदोलन अब पूरे राजस्थान में फैलने की कगार पर है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने BJP सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि खेजड़ी सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की आत्मा और संस्कृति है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने पेड़ों की कटाई रोकने के ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज होगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 04 Feb 2026 3:06:47

‘खेजड़ी कटेगी तो राजस्थान का अस्तित्व खतरे में…’, खाचरियावास का BJP सरकार पर तीखा हमला, कहा- पूरा राज्य होगा आंदोलन की चपेट में

बीकानेर से शुरू हुआ खेजड़ी बचाओ आंदोलन अब एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों को अब राजनीतिक हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास शामिल हैं। खाचरियावास ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि खेजड़ी सिर्फ एक पेड़ नहीं है, बल्कि राजस्थान की संस्कृति और आत्मा का प्रतीक है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने पेड़ों की कटाई रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पूरे राज्य में इस आंदोलन को और तेज करेगी।

सरकार ने कमजोर किए पर्यावरण कानून – खाचरियावास

खाचरियावास ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पेड़ कटाई को लेकर पहले से मौजूद सख्त कानूनों को कमजोर कर दिया है। इसके चलते जीवनदायिनी खेजड़ी जैसे पेड़ संकट में हैं। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वही सरकार जो विकास की बातें करती है, अब पर्यावरण की रीढ़ खेजड़ी को खतरे में डाल रही है। खेजड़ी की कटाई का मतलब राजस्थान की आत्मा पर हमला है।”

खेजड़ी की कटाई से छिन रहा सुकून

प्रताप सिंह खाचरियावास ने आगे कहा कि राजस्थान की हर मां, बेटी और बहन चाहती है कि खेजड़ी सुरक्षित रहे। उनका कहना था, “खेजड़ी बचेगी तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन सुरक्षित रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेजड़ी का दृश्य आज भी लोगों को आनंद और सुकून देता है, लेकिन कुछ लोग अब इसे छीनने की कोशिश कर रहे हैं।”

जीवन का आधार खेजड़ी

खाचरियावास ने खेजड़ी के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खेजड़ी का पत्ता पशुओं का पोषण करता है, लूम बकरियां खाती हैं, जिनका दूध ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी है। इसकी सूखी टहनियों का इस्तेमाल ईंधन के रूप में होता है और पेड़ फिर से पनप जाता है। यह ऐसा अद्वितीय वृक्ष है जो बिना नुकसान पहुँचाए भी अत्यंत उपयोगी रहता है।

कांग्रेस खेजड़ी संरक्षण आंदोलन में जनता के साथ

बयान के अंत में खाचरियावास ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस आंदोलन में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए खेजड़ी संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। अन्यथा यह आंदोलन केवल बीकानेर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राजस्थान में फैल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सभी पायलटों का होगा ड्रग्स टेस्ट; फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बढ़ी सख्ती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सभी पायलटों का होगा ड्रग्स टेस्ट; फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले के बाद बढ़ी सख्ती
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ अब इस दिन आएगी सिनेमाघरों में, उज्ज्वल निकम और कसाब केस की कहानी पर आधारित है फिल्म
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ अब इस दिन आएगी सिनेमाघरों में, उज्ज्वल निकम और कसाब केस की कहानी पर आधारित है फिल्म
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले आया पहला रिव्यू, रमेश तौरानी ने सनी देओल की फिल्म को बताया दिल छू लेने वाली कहानी
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले आया पहला रिव्यू, रमेश तौरानी ने सनी देओल की फिल्म को बताया दिल छू लेने वाली कहानी
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला