न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगोत्री धाम से 9 किलोमीटर की दूरी पर भागीरथी के संगम पर है भैरों घाटी, लंका से पैदल चलकर आते थे तीर्थयात्री

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है। उत्तराखंड देवभूमि या कह लें देवों की भूमि से भी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड हर उम्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के अलावा पार्टनर के संग भी कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 10:48:07

गंगोत्री धाम से 9 किलोमीटर की दूरी पर भागीरथी के संगम पर है भैरों घाटी, लंका से पैदल चलकर आते थे तीर्थयात्री

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है। उत्तराखंड देवभूमि या कह लें देवों की भूमि से भी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड हर उम्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के अलावा पार्टनर के संग भी कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। उत्तराखंड एक ऐसी जगह है, जहां न केवल हिमालय की खूबसूरती देखने को मिलती है, बल्कि यहां कई सांस्कृतिक सभ्यता भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम से 9 किलोमीटर की दूरी पर भागीरथी नदी के संगम पर पड़ने वाली भैरों घाटी व जध जाह्वी गंगा का सौंदर्य अद्भुत है। कल-कल बहती नदी, विशाल चट्टानें और देवदार के पेड़ों से घिरी भैरों घाटी का नजारा इतना मनमोहक होता है कि हर कोई इसे निहारने के लिए बेबस सा हो जाता है। बताया जाता है कि 1985 से पहले तीर्थयात्री लंका से भैरों घाटी तक पैदल आते थे फिर यहीं से गंगोत्री धाम जाया करते थे। भैरों घाटी से आप भृगु पर्वत श्रृंखला, सुदर्शन, मातृ तथा चीड़वासा चोटियों के भी मनोरम दर्शन कर सकते हैं।

pilgrims walking route,lanka to bhairon valley pilgrimage,uttarakhand pilgrimage trail,spiritual journey on foot,sacred walk to bhairon valley,historical pilgrim route,traditional pilgrimage trek,uttarakhand religious trail,spiritual walk in the himalayas,pilgrims journey from lanka to bhairon valley

बचे है रस्सियों के कुछ टुकड़े

जाह्वी नदी पर राजा विलसन ने एक रस्सी का पुल बनवाया था, जो विश्व का सर्वोच्च झूला पुल था। इस पुल से आप कई आश्चर्यजनक नजारों को निहार सकते थे। वर्तमान में यहां कुछ रस्सियों के टुकड़े ही बचे हैं। ई टी एटकिंसन ने साल 1882 की अपनी एक रचना हिमालयन गजेटियर में बताया है कि यहां एक झूला पुल था, जिसे वनाधिकारी ओ कैलाघन ने जाधगंगा पर एक हल्के लोहे के पुल का निर्माण करवाया था। जो कि 380 फीट लंबा व 3 फीट चौड़ा था। जिसे तीर्थयात्री रेंगकर पार करते थे। जाह्वी गंगा की खोज करने वाले हाॅगसन के बारे में यह कहा जाता है कि जब उन्होंने भैरों घाटी के प्रभावशाली सौंदर्य को देखा तो उसे निहारते ही रह गए। उन्हें विशाल चट्टानें, खडी दीवारें, उंचे देवदार के पेड़ और भागीरथी का मनोरम दृश्य बेहद आकर्षक लगा। इसके अलावा प्रसिद्ध पर्वतारोही हेनरिक हैरियर भैरों घाटी से जाह्वी के किनारे किनारे होकर तिब्बत तक पहुंच गया था। जहां वह दलाई लामा का शिक्षक बन गया था।

pilgrims walking route,lanka to bhairon valley pilgrimage,uttarakhand pilgrimage trail,spiritual journey on foot,sacred walk to bhairon valley,historical pilgrim route,traditional pilgrimage trek,uttarakhand religious trail,spiritual walk in the himalayas,pilgrims journey from lanka to bhairon valley

कैसे पहुंचे भैरों घाटी

भैरों घाटी तक पहुंचने के लिए उत्तरकाशी पहुंचना होगा। जहां से आप लोकल वाहनों की मदद से भैरों घाटी तक पहुंच सकते है। सड़क मार्ग से जाने के लिए देहरादून बस अड्डे से उत्तरकाशी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। वहीं रेल माध्यम से जाने के लिए भी देहरादून स्टेशन तक आसानी से देश के किसी भी हिस्से से पहुंच सकते हैं। हवाई मार्ग से जाने के लिए जाॅली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून तक पहुंचना होगा। देहरादून से उत्तरकाशी के बीच की दूरी लगभग 188 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?