न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2022 : पश्चिम बंगाल में हैं तो जरूर करें मां काली के इन 7 मंदिरों के दर्शन

देशभर में मातारानी के कई मंदिर हैं जहां नवरात्रि के त्यौहार की रौनक देखी जा सकती हैं और भक्तों का जमावड़ा भी। भक्त आस्था दिखाते हुए मातारानी के मंदिरों में पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा का यह पर्व देखने का असली मजा पश्चिम बंगाल और यहां की राजधानी कोलकाता में हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Oct 2022 12:35:02

Navratri 2022 : पश्चिम बंगाल में हैं तो जरूर करें मां काली के इन 7 मंदिरों के दर्शन

देशभर में मातारानी के कई मंदिर हैं जहां नवरात्रि के त्यौहार की रौनक देखी जा सकती हैं और भक्तों का जमावड़ा भी। भक्त आस्था दिखाते हुए मातारानी के मंदिरों में पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा का यह पर्व देखने का असली मजा पश्चिम बंगाल और यहां की राजधानी कोलकाता में हैं जहां एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल सजते हैं। धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो कोलकाता मां काली का निवास स्थान माना जाता है। इसी कारण इस शहर का नाम कोलकाता पड़ा। अगर आप नवरात्रि के पर्व का आनंद लेने पश्चिम बंगाल आए हैं, तो आज हम आपको मां काली के कुछ प्रसिद्द मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दर्शन भी जरूर करें।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

हुगली नदी के तट पर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक मंदिर है। यहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिये आते हैं। भक्तों के लिये यह स्थान किसी सिद्ध स्थान से कम नहीं है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर की गणना भारत के महानतम देवी तीर्थों में कि जाती है। काली माता का यह मंदिर दो मंजिला है जो कि नौ गुंबदों पर खड़ा है। इन गुंबदों पर खड़े लगभग सौ फीट ऊंचे मंदिर के गर्भगृह में मां काली की सुंदर मूर्ति स्थापित है और यहां काली मां की मूर्ति लेटे हुए भगवान शिव की छाती पर खड़ी है। कहते हैं कि दक्षिणेश्वर काली मंदिर में रामकृष्ण परमहंस को दक्षिणेश्वर काली ने दर्शन दिया था। दक्षिणेश्वर काली मंदिर से लगा हुआ परमहंस देव का कमरा है, जिसमें उनका पलंग तथा दूसरे स्मृतिचिह्न सुरक्षित हैं। दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर परमहंस की धर्मपत्नी श्रीशारदा माता तथा रानी रासमणि का समाधि मंदिर है और वह वट वृक्ष है, जिसके नीचे परमहंस देव ध्यान किया करते थे।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

सर्वमंगला मंदिर

पश्चिम बंगाल में बर्दवान की मां सर्वमंगला भगवती के मंदिरका एक विशिष्ट स्थान है। बर्दवान के डी.एन. सरकार रोड पर स्थित मां का यह मंदिर और इसके शिखर इतने विशाल हैं, जो दूर से ही नजर आते हैं। इस मंदिर की बाह्य व आंतरिक संरचना कोलकाता केप्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर जैसी है। इस मंदिर के निर्माण में टेराकोटा कला शैली का अभिनव प्रयोग देखने लायक है। इसके शिखर पर की गई मीनाकारी बहुत आकर्षक व मनभावन है। मंदिर के गर्भगृह में ऊंचे पाठपीठ पर शस्त्रों से सुसज्जित अठारह भुजाओं वाली माता की अष्टधातु से बनी मूर्ति स्थापित है, जो शेर पर सवार हैं। माता की यह मूर्ति हजार वर्ष से ज्यादा पुरानी बताई जाती है। सर्वमंगला मंदिर से राजा से लेकर आम जनता की आस्था जुड़ी हुई है और बर्दवान आने वाले ढेरों लोग यहां माता का दर्शन अवश्य करते हैं। इस मंदिर में भगवती के साथ-साथ गणेशजी, भगवान शिवशंकर, भैरवनाथ, मां अन्नपूर्णा, हनुमान जी की भी प्रतिमाएं हैं और बड़े बगीचे के साथ अतिथि निवास भी है।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

कालीघाट मंदिर

कोलकाता में काली मां का सिद्ध मंदिर कालीघाट भी है। इस मंदिर में काली मां की प्रतिमा का मुख काले पत्थरों से बना हुआ है। काली मां की जीभ, हाथ और दांत सोने से मढ़े हुए हैं। यह जगह काली मां के भक्तों के लिए सबसे बड़ा मंदिर है। 200 साल पुराने इस मंदिर की खास परंपरा है की यहां हर रोज रात 12 बजे के बाद मंदिर का कपाट बंद कर दिया जाता है और सुबह ठीक 4 बजे मंगल आरती के वक्त कपाट दोबारा खोल दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के कारण देवी को स्नान कराते समय प्रधान पुरोहित की आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है। यह मंदिर अघोर क्रियाओं और तंत्र-मंत्र के लिए प्रसिद्ध है। नवरात्र की महाअष्टमी के दिन मंदिर में पशु बलि की परंपरा है।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

चाइनीज काली मंदिर

कोलकाता के टांगरा में एक 60 साल पुराना चाइनीज काली मंदिर है। इस मंदिर की एक ख़ास बात ये है कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रवासी चीनी लोग इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। यहाँ आने वालों में ज्यादातर लोग या तो बौद्ध हैं या फिर ईसाई। एक बात और है जो इस मंदिर को खास बनाती है वो ये है कि इस मंदिर के मुख्य पुजारी बंगाली ब्राह्मण होते हैं । इस मंदिर की एक दिलचस्प बात ये भी है कि यहां आने वाले मां के भक्तों को प्रशाद में नूडल्स, चावल और सब्जियों से बनी करी परोसी जाती है।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर है। यह हिंदू मंदिर पश्चिम बंगाल के गरिया इलाके में काफी मान्यता वाला मंदिर माना जाता है। त्रिपुरा के गोमती जिले के प्राचीन उदयपुर शहर में स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर हिंदुओं के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और इसे पूर्वोत्तर भारत के महत्वपूर्ण स्थानों में गिना जाता है। हिन्दू ग्रंथों में इस स्थान का वर्णन एक ऐसे क्षेत्र के रूप में किया गया है, जहाँ माता सती का दाहिना पैर गिरा था। इस क्षेत्र को माताबाड़ी क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है और यह एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यहाँ माँ भगवती को त्रिपुर सुंदरी और उनके साथ विराजमान भैरव को त्रिपुरेश के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में कई पर्यटक और स्थानीय लोगों आते हैं। यह पश्चिम बंगाल में प्रसिद्ध देवी मंदिरों में से एक है।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

रामपारा कालीबाड़ी मंदिर

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मंदिर में से एक रामपारा कालीबाड़ी मंदिर भी है, यह कोलकाता से लगभग 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मान्यतानुसार, इस मंदिर में मां सिद्धेश्वरी काली भगवान शिव के स्त्री रूप में स्थापित हैं। यह प्राचीन मंदिर रामपारा के नंदी परिवार द्वारा बनाया गया था जो काली मां के परम भक्त थे। रामपारा कालीबाड़ी अपनी काली पूजा के लिए भी प्रसिद्ध है जो हर साल दिवाली के दौरान अक्टूबर और नवंबर के महीने में आयोजित की जाती है। इस पूजा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर में आते हैं।

west bengal,navratri puja in west bengal,maa kali temple in west bengal,maa kali mandir in west bengal,west bengal tourism

कृपामयी काली मंदिर

कृपामयी काली मंदिर, पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के बारानगर (ग्रेटर कोलकाता) में हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह मंदिर 1848 में जयराम मित्रा द्वारा बनाया गया था, जो एक प्रसिद्ध जमींदार और काली मां के भक्त थे। माना जाता है कि यहां मां काली एक अपने क्रोधी स्वभाव के विपरीत कृपामयी रूप में विराजती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। यह भी पश्चिम बंगाल में बने प्राचीन काली मंदिरों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत