न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड का पसंदीदा हिल स्टेशन है मसूरी, जरूर करें यहां की इन जगहों पर भ्रमण

घूमने की प्लानिंग करने के दौरान सबसे बड़ी दुविधा आती हैं कि घूमने के लिए कहां जाया जाए। ऐसे में लोगों की सबसे पहली पसंद हिल स्टेशन ही बनती हैं जो फैमिली, दोस्तों और कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Mar 2023 5:41:10

उत्तराखंड का पसंदीदा हिल स्टेशन है मसूरी, जरूर करें यहां की इन जगहों पर भ्रमण

घूमने की प्लानिंग करने के दौरान सबसे बड़ी दुविधा आती हैं कि घूमने के लिए कहां जाया जाए। ऐसे में लोगों की सबसे पहली पसंद हिल स्टेशन ही बनती हैं जो फैमिली, दोस्तों और कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अब जब बात हिल स्टेशन की हो रही हो, तो 'पहाड़ों की रानी' मसूरी को कैसे भूलाया जा सकता हैं। यह उत्तराखंड का एक मशहूर हिल स्टेशन है। मसूरी ऐसी जगह है जो हमेशा अपने चारों ओर हरियाली की चादर ओढे रहती है। इस शहर को गंगोत्री और यमनोत्री का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अगर आप किसी खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको मसूरी जरूर जाना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको मसूरी के प्रमुख स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने जाना आपके सफ़र को यादगार बनाएगा। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

तिब्बती बौद्ध मंदिर

मसूरी की हैप्पी वैली कई तिब्बती मंदिरों और नगर उद्यानों के लिए मशहूर है। इस वैली में 5000 से ज्यादा तिब्बती लोग रहते हैं। जिसके चलते मसूरी की हैप्पी वैली को मिनी तिब्बत भी कहा जाता है। ऐसे में हैप्पी वैली की सैर के दौरान आप बौद्ध मंदिर के ध्यान कक्ष, पैनलों और छत पर बनें आकर्षक चित्रों के साथ-साथ मंदिर में बने बेनोग हिल सर्किट का भी दीदार कर सकते हैं।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

केम्पटी फॉल्स

देहरादून और मसूरी की सड़कों के बीच मौजूद केम्पटी फॉल्स पानी का एक खूबसूरत झरना है, जो 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरता है। पर्वतों और चट्टानों से घिरा केम्पटी फॉल्स समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस जगह को जॉन मेकिनन द्वारा पिकनिक स्थल के रूप में बनवाया गया था। मसूरी आने वाले यात्रियों के लिए केम्प्टी फॉल्स पिकनिक स्पॉट के रूप में पर्यटकों के बीच में बेहद मशहूर है। इस झरने पर लगभग पूरे साल आप भीड़ देख सकते हैं।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

लाल टिब्बा

यह मसूरी का सबसे ऊंचा शिखर है, जहां से हिमालय पर्वत के साथ-साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, नीलकंठ और श्री हेमकुंड साहिब के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं। लाल टिब्बा पर सन् 1967 में एक जापानी दूरबीन स्थापित किया गया था, जिसके माध्यम से ऊपर बताए गए सभी पहाड़ों को अच्छे से देखा जा सकता है। लाल टिब्बा मसूरी शहर से करीब 8 किमी की दूरी पर लंढौर में डिपो हिल के ऊपर स्थित है, जहां से मसूरी शहर का एक एक खूबसूरत दृश्य नजर आता है।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

गनहिल

गनहिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। गनहिल से सूरज की झलक दिखाई देती है। यहाँ से देखने पर बर्फ से ढके हुए पेड़ बहुत ही मनभावन लगते है। गनहिल का लोकप्रिय वर्णन गनहिल के इतिहास से जाना जा सकता है। बता दें की प्रचीन काल में जब घड़ी नहीं होती थी उस समय गनहिल चोटी पर गन चलाई जाती थी। जिससे यहाँ के निवासियों को समय का ज्ञान हो जाता था। तभी से इस चोटी का नाम गनहिल पड़ गया।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

कैमल्स बैक रोड

मसूरी के लाइब्रेरी स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैमल्स बैक रोड पर आप ऊंट के आकार की खूबसूरत चट्टान देख सकते हैं। वहीं इस चट्टान पर बैठकर आप हिमालय की चोटियों को भी नजदीक से निहार सकते हैं। साथ ही कैमल्स बैक रोड से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और नंदा देवी चोटी को भी आसानी से देखा जा सकता है।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

मॉल रोड

लाइब्रेरी बस स्टैंड से 3 किमी की दूरी पर, मसूरी के केंद्र में स्थित मॉल रोड मुख्य खरीदारी क्षेत्र है। मॉल रोड दो प्रमुख बाजारों, कुलरी और पुस्तकालय को जोड़ता है। मॉल रोड का निर्माण ब्रिटिश निवासियों द्वारा किया गया था और यहां आप सड़कों के किनारे बेंचों और लैम्पपोस्टों देख सकते हैं। मॉल के साथ-साथ पर्यटन कार्यालय, तिब्बती ट्रिंकेट और लकड़ी की कलाकृतियाँ बेचने वाली कई दुकानें हैं।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

कंपनी गार्डन

कंपनी गार्डन को “निरस्पल गार्डन” के नाम से भी जाना जाता है, जो मसूरी शहर का सबसे पुराना गार्डन है। इस गार्डन में बहुत सारे छोटे-छोटे फूल, चारों तरफ हरियाली, बोटिंग, बच्चों के लिए कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज, हॉन्टेड हाउस, वैक्स म्यूजियम, 3d सिनेमा और कृत्रिम झरना भी मौजूद है, जिसमें जाने के बाद आपको बाहर आने का मन ही नहीं करेगा। साथ ही इस गार्डन में रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। कंपनी गार्डन में इतनी सारी उपलब्धियां होने की वजह से ही यह गार्डन मसूरी शहर का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी है।

mussoorie,hill station of uttarakhand,mussoorie tourist places,tourist places in mussoorie,mussoorie tourism,tourist places in mussoorie,travel,travel tips in hindi

ज्वाला मंदिर
ज्वाला मंदिर हिंदुओं की देवी माँ दुर्गा का मंदिर है यह मंदिर मसूरी से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें की माँ ज्वाला को समर्पित यह मंदिर एक पहाड़ पर बना हुआ है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2100 मीटर है। इस मंदिर में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ज्वाला मंदिर घने जंगलो से घिरा हुआ है। हिमालय की गोद में स्थित इस मंदिर के एक तरफ देहरादून तो दूसरी तरफ यमुना की घाटियां हैं। श्रद्धालु इस मंदिर में आ आकर ना सिर्फ माता के दर्शन करते हैं बल्कि प्राकर्तिक सौन्दर्य से घिरे इस मंदिर के आस पास के अनुपम दृश्यों को भी निहारते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?