न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बादशाह से FWICE ने इस मामले में मांगा स्पष्टीकरण, इस एक्टर को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, जमानत रद्द

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। वे अपने हुनर के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 11:38:13

2 News : बादशाह से FWICE ने इस मामले में मांगा स्पष्टीकरण, इस एक्टर को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, जमानत रद्द

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। वे अपने हुनर के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि वे कभी-कभार कंट्रोवर्सी में भी फंस जाते हैं। फिलहाल बादशाह एक कारण से कठघरे में हैं। दरअसल फिल्म संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बादशाह को एक पत्र जारी किया है। बादशाह से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि अगले महीने डलास में होने वाले उनके कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी पैसा लगा है या नहीं। दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी कंपनी इस कॉन्सर्ट को स्पॉन्सर कर रही है।

पत्र में लिखा है, “प्रिय बादशाह, हमें पता चला है कि आप 19 सितंबर, 2025 को अमेरिका के डलास स्थित कर्टिस कलवेल सेंटर में 'बादशाह अन-फिनिश्ड टूर' में प्रस्तुति देने वाले हैं, जिसे कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली और संचालित कंपनी 3सिक्सटी शोज द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि FWICE ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप, भारतीय मनोरंजन उद्योग के सभी कलाकारों और तकनीशियनों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तानी नागरिकों या पाकिस्तान से जुड़े संगठनों के साथ किसी भी पेशेवर सहयोग या प्रस्तुति में शामिल होने से बचें।

ये निर्देश सीमा पार से भारत के खिलाफ चल रहे आतंकवाद और शत्रुतापूर्ण गतिविधियों के कारण लागू किए गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला एक हालिया और दुखद उदाहरण है। यह घटना निरंतर हिंसा और ऐसे अपराधियों व उनके समर्थकों के विरुद्ध हमारी एकजुटता के महत्व की एक दर्दनाक याद दिलाती है। इसे देखते हुए, हम आपसे इस कार्यक्रम और आयोजकों से अपने जुड़ाव के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण देने का अनुरोध करते हैं। हमें विश्वास है कि एक सम्मानित भारतीय कलाकार होने के नाते आप राष्ट्र की भावनाओं और FWICE तथा भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करेंगे। हम आपके शीघ्र उत्तर की सराहना करेंगे, ताकि हम अपने नियमों के अनुसार आवश्यक कदम उठा सकें।

badshah,rapper badshah,fwice,badshah fwice,badshah songs,badshah controversy,badshah pakistan,darshan,kannada actor darshan thoogudeepa

रेणुका स्वामी मर्डर केस में आरोपी हैं कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने एक्टर दर्शन थूगुदीपा

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर दर्शन थूगुदीपा पर इस समय संकट के बादल मंडराए हुए हैं। दर्शन को रेणुका स्वामी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक सरकार द्वारा दर्शन को लेकर दी गई जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया। दर्शन को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 24 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट ने याचिका को ना सिर्फ रद्द किया है बल्कि ये भी कहा है कि पुलिस दर्शन को तुरंत गिरफ्तार करे। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने दर्शन के साथ पवित्रा गौड़ा व 5 अन्य आरोपियों की भी जमानत रद्द कर दी है। बता दें 9 जून को बेंगलुरू में एक फ्लाईओवर पर 33 साल के ऑटो चालक रेणुका स्वामी को मृत पाया गया था। रेणुका, दर्शन का फैन था। आरोप है कि दर्शन के कहने पर उसे किडनैप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। बताया गया है कि रेणुका की मौत इसलिए हुई क्योंकि वह दर्शन की महिला मित्र पवित्रा गौड़ा को परेशान कर रहा था। आरोप है कि रेणुका की पीट-पीटकर हत्या की गई थी और दर्शन को रेणुका का मौत की जानकारी उनके व्हाट्सएप पर दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह