Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता को कॉल कर मांगना पड़ा था काम, ट्रंप से मिलने पर बोलीं ऐसा, अनु पर लगे आरोप को लेकर डब्बू ने कहा…

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सुष्मिता ने ‘मैं हूं ना’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’ सहित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 8:14:25

2 News : सुष्मिता को कॉल कर मांगना पड़ा था काम, ट्रंप से मिलने पर बोलीं ऐसा, अनु पर लगे आरोप को लेकर डब्बू ने कहा…

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सुष्मिता ने ‘मैं हूं ना’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। इसके बावजूद एक समय सुष्मिता के पास कोई काम नहीं था और उन्हें इसके लिए मिन्नतें करनी पड़ीं। इसके बाद सुष्मिता ने OTT पर ‘आर्या’ और ‘ताली’ जैसे प्रोजेक्ट्स से शानदार वापसी की। साल 2020 में आई ‘आर्या’ वेब सीरीज ने कई अवार्ड जीते। साल 2023 की सीरीज ‘ताली’ में भी उनकी परफोरमेंस को खूब पसंद किया गया। इसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर एक्टीविस्ट गौरी सावंत का रोल किया था।

सुष्मिता ने हाल में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी करना चाहती थीं। सुष्मिता ने कहा कि मैंने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार के मालिकों को कॉल किया। मैंने कहा कि मेरा नाम सुष्मिता सेन है, मैं एक एक्टर हूं या थी और मैं वापस काम करना चाहती हूं। मैंने 8 साल काम नहीं किया, ये बहुत लंबा वक्त था। इस ब्रेक ने मुझे जिंदगी को करीब से देखने का मौका दिया और यह एक्सपीरियंस एक एक्टर के लिए जरूरी होता है।

बता दें सुष्मिता अपने इन सालों में एक हार्ट अटैक से भी गुजरी हैं। उनकी सर्जरी के बाद उन्होंने काम से ज्यादा अपनी हेल्थ को टाइम दिया और अब पूरी तरह से ठीक हैं। सुष्मिता ने 2010 से 2012 तक मिस इंडिया यूनिवर्स फ्रेंचाइजी के प्रबंधन के अपने अनुभव शेयर किए। बता दें उस समय यह संगठन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व में था। सुष्मिता ने कहा कि मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने मुझे फोन किया और कहा, 'क्या आप फ्रेंचाइजी लेना चाहेंगी?' मैंने कहा, 'क्या? सच में? यह तो किसी सपने जैसा था!'

जब मैंने यह फ्रेंचाइजी ली, तो मैंने एक बहुत ही कठिन कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए थे और उनके मालिक डोनाल्ड ट्रंप थे जिससे यह आसान या मजेदार नहीं था। वैसे ट्रंप मेरे सीधे बॉस नहीं थे। सौभाग्य से, उस समय मेरे बॉस सिर्फ पैरामाउंट कम्युनिकेशंस और मैडिसन स्क्वायर गार्डन ही थे, क्योंकि जब मैं एक साल के लिए मिस यूनिवर्स की कर्मचारी थी, तब मिस यूनिवर्स का स्वामित्व उन्हीं के पास था। मैं ट्रंप की फ्रेंचाइजी की मालिक थीं। हालांकि वह फ्रेंचाइजी कनेक्शन के कारण ट्रंप से मिली थीं। बता दें सुष्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
sushmita sen,actress sushmita sen,former miss universe sushmita sen,donald trump,netflix,aarya,taali,daboo malik,anu malik,me too movement डब्बू मलिक ने कहा, मैंने अनु का साथ दिया है क्योंकि…

साल 2018 में शुरू हुए 'मी टू' मूवमेंट के दौरान दिग्गज संगीतकार व सिंगर अनु मलिक पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। प्लेबैक सिंगर श्वेता पंडित का आरोप था की जब वो टीनेजर थी तब अनु ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने भी भी अनु पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अब अनु के छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर डब्बू ने खुलासा किया कि इन आरोपों के चलते परिवारवालों को काफी कुछ झेलना पड़ा था।

डब्बू ने कहा कि एक परिवार के तौर पर इसने हमें तोड़ दिया। अनु भी सदमे में थे। हम उस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे जिससे वे उस समय गुजरे थे जब इतने सारे लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। एक परिवार के तौर पर मैं कोई फैसला नहीं सुना सकता था। ऐसा करना भी नहीं चाहिए। उन्होंने बहुत मुश्किल समय देखा है। मैंने उनका साथ दिया है क्योंकि जब आप किसी को इतना कुछ सहते हुए देखते हैं, तो यह उसके लिए बहुत बड़ा झटका होता है। मुझे नहीं लगता कि हम स्टार हैं।

वह शाहरुख खान या कोई सुपरस्टार नहीं हैं। हम संगीतकार हैं।बेवजह हम सोशल मीडिया पर किसी के बारे में बात करते रहते हैं और उसे कोई न कोई पद दे देते हैं। डब्बू के विपरीत उनके बेटे अमाल मलिक ने हाल ही अनु पर निशाना साधा था। उल्लेखनीय है कि ‘मी टू’ मूवमेंट के चलते अनु को सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' से रातों रात निकाल दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका