न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राखी मनाने पीहर आई महिला और दो बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, तीनों की दर्दनाक मौत

बारां के केलवाड़ा में राखी मनाने आई महिला और उसके दो छोटे बच्चों को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल बना दिया है। पढ़िए पूरी खबर और जानिए खतरनाक सांप की पहचान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 5:37:31

राखी मनाने पीहर आई महिला और दो बच्चों को जहरीले सांप ने डसा, तीनों की दर्दनाक मौत

बारां जिले के केलवाड़ा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें राखी मनाने के लिए पीहर आई एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों की सांप के डसने से मौत हो गई। मंगलवार तड़के, तीनों सो रहे थे तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस हादसे से परिवार और गांव में गहरा मातम छा गया है।

सांप का काटना और अस्पताल में मौत

केलवाड़ा थाना अधिकारी मान सिंह के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 4 बजे महोदरा गांव के एक घर में हुआ। शिवपुरी के अकोड़ा से आई 30 वर्षीय पिंकी चंदेल अपने 7 साल के बेटे और 5 साल की बेटी के साथ राखी मनाने आई थी। वह सब पलंग पर सो रहे थे कि तभी अचानक एक सांप ने तीनों को डस लिया। बच्चों के अचानक रोने और बीमार पड़ने पर परिजन जागे और घर में सांप को देखा। घबराकर तीनों को केलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि परिजनों ने सांप की फोटो भी लेकर आए थे, जिसे चिकित्सकों को दिखाया गया। डॉक्टरों ने इसे ‘साइलेंट किलर’ यानी खतरनाक और चुपचाप मारने वाला कॉमन क्रेट स्नेक बताया। चिकित्सकों के अनुसार, इस सांप के डसने का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इसका काटना मच्छर के काटने जैसा होता है। परिजन बताते हैं कि बच्चे की उंगली और बेटी के पैर पर डसा गया था, जबकि पिंकी के शरीर पर कहां डसा गया, यह पता नहीं चल पाया।

राखी मनाने आई थी पीहर

पिंकी चंदेल राखी के त्यौहार से पहले अपने पिता राम सिंह के घर महोदरा गांव आई थी। उनके साथ दो छोटे बच्चे भी थे। राखी का त्योहार उन्होंने बड़े धूमधाम से मनाया और वापस जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन बच्चों ने ननिहाल में रुकने की जिद की और परिवार के आग्रह पर वह वहीं रुक गई। उसी रात यह दुखद घटना घट गई।

इस घटना पर किशनगंज के विधायक ललित मीणा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समरानियां क्षेत्र के महोदरा गांव में मां-बेटी-बेटे की सर्पदंश से हुई मौत बेहद दुखद है और इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट