न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Apple Security Bounty Program: धांसू ऑफर!, iPhone हैक कर पाएं करोड़ों का इनाम

Apple Security Bounty Program में iPhone, Mac और Apple Watch की सिक्योरिटी में खामी ढूंढकर करोड़ों का इनाम जीतें। 5,000 डॉलर से लेकर 2 मिलियन डॉलर तक कैश प्राइज पाएं और साइबर सिक्योरिटी में अपना नाम बनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 9:33:49

Apple Security Bounty Program:  धांसू ऑफर!, iPhone हैक कर पाएं करोड़ों का इनाम

अगर आपके पास कोडिंग का कमाल है और हैकिंग की दुनिया में अपनी काबिलियत साबित करने का सपना देख रहे हैं, तो Apple आपको करोड़पति बनने का सुनहरा मौका दे रहा है। Apple Security Bounty Program के ज़रिए आप iPhone की सिक्योरिटी में सेंध लगाकर मोटा इनाम जीत सकते हैं।

क्या है ये प्रोग्राम?

एपल ने 2022 में इस प्रोग्राम की शुरुआत उन तकनीकी विशेषज्ञों और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के लिए की थी, जो कंपनी के डिवाइस की सिक्योरिटी चेन को तोड़ने की क्षमता रखते हैं। इस पहल का उद्देश्य है—अपने सिस्टम की कमजोरियों को पहचानना और उन्हें सही करना। इसके लिए Apple खुद एथिकल हैकर्स को आमंत्रित करता है कि वे उसके iPhone समेत अन्य डिवाइस पर पेनिट्रेशन टेस्ट करें।

कितनी है इनामी रकम?

Financial Express के मुताबिक, इनाम की राशि 5,000 डॉलर (लगभग ₹4.37 लाख) से लेकर 2 मिलियन डॉलर (लगभग ₹16-17 करोड़) तक हो सकती है। रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस प्रकार की सुरक्षा कमजोरी पकड़ते हैं और उसका प्रभाव कितना गंभीर है।

उदाहरण के लिए:

फिजिकल एक्सेस से डिवाइस हैक – ₹2.18 करोड़ तक

यूज़र इंस्टॉल ऐप से अटैक – ₹1.31 करोड़ तक

नेटवर्क अटैक (यूज़र इंटरैक्शन के साथ) – ₹2.18 करोड़ तक

जीरो-क्लिक अटैक (बिना यूज़र इंटरैक्शन) – ₹8.74 करोड़

प्राइवेट क्लाउड में रिमोट अटैक – ₹8.74 करोड़

और सबसे बड़ा ग्रैंड प्राइज—अगर आप iPhone के Lockdown Mode को बायपास कर पाते हैं, तो आपको 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹17.49 करोड़ मिल सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर उच्च-स्तरीय डिजिटल खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है।

किन डिवाइस और खामियों पर लागू?

Apple Security Bounty Program के तहत iPhone, Mac, Apple Watch जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। हालांकि, इसमें Apple Pay, फिशिंग या सोशल इंजीनियरिंग अटैक से जुड़ी कमजोरियां शामिल नहीं हैं। साथ ही, थर्ड-पार्टी सर्विस या एप्लिकेशन में पाई गई खामियां भी इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं। इसका पूरा फोकस सिर्फ Apple के अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर है।

क्यों है ये मौका खास?

यह प्रोग्राम न सिर्फ आपको मोटा मुनाफा दे सकता है, बल्कि आपके नाम को इंटरनेशनल साइबर सिक्योरिटी कम्युनिटी में एक अलग पहचान भी दिला सकता है। अगर आपके पास कोडिंग की ताकत और सिक्योरिटी ब्रेक करने का हुनर है, तो शायद यह आपके लिए ज़िंदगी बदल देने वाला मौका साबित हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला